Author: shivam kumar

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता : उपायुक्त रांची। मंजूनाथ भजंत्री ने शुक्रवार को उपायुक्त रांची का पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे। मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। मौके पर वरुण रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने काफी कम समय में विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं अन्य कार्यक्रमों में समन्वय के साथ कार्य संपादित किये जाने पर सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को धन्यवाद दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ…

Read More

रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को जारी अपने शोक संदेश में कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन से अत्यंत दु:ख हुआ है। उनका जाना उनके ​परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके ​परिजनों को संबल प्रदान करें। ओम शांति। उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दु:ख जताया है, उन्होंने कहा कि इस खबर से अत्यंत दुखी हूं। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

रांची। धरती आबा बिरसा मुंडा के पोते मंगल सिंह मुंडा का गुरुवार देर रात निधन हो गया। मंगल मुंडा ने रिम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन से आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा। उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी-तमाड़ रोड में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।…

Read More

रांची। मनरेगा घोटाले मामले में निलंबित आइएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई हुई। हाइकोर्ट की एकल पीठ ने मामले में इडी को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 13 दिसंबर निर्धारित की है। कोर्ट ने इडी से पूछा है कि पूजा सिंघल के केस में ट्रायल की क्या स्थिति है, गवाही की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी? कितने गवाहों की गवाही करायी जानी बची हुई है? सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पूजा सिंघल इस मामले में 2 साल 3 माह से अधिक समय से जेल…

Read More

रांची। रांची सिविल कोर्ट ने करीब तीन दशक पुराने कीटनाशक दवा घोटाला मामले में शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है। इस मामले में 14 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे थे। कोर्ट ने आठ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। जबकि अन्य अभियुक्त की ट्रायल के दौरान मृत्यु हो गयी थी। कीटनाशक दवा घोटाला का यह मामला वर्ष 1995 का है। वन विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से सप्लायरों ने कीटनाशक दवा की जगह राख सप्लाई की। दरअसल साल 1995 में फॉरेस्ट विभाग ने एक टेंडर निकला गया था, जिसमें कीटनाशक दवा सप्लाई किया जाना था।…

Read More

एडिलेड। फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे, जैस्मीन पाओलिनी उन बड़े सितारों में शामिल हैं, जो एटीपी 250 इवेंट एडिलेड इंटरनेशनल में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं, टूर्नामेंट निदेशक एलिसिया मोलिक 6 से 11 जनवरी 2025 तक होने वाले टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि की। फेलिक्स (पूर्व विश्व नंबर 6) और डब्ल्यूटीए की शीर्ष 10 रैंकिंग वाली खिलाड़ियों में से दो जैस्मीन पाओलिनी, एम्मा नवारो, साथ ही दुनिया की नंबर 13 डायना श्नाइडर अगले साल की शुरुआत में एडिलेड में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनके अलावा पुरुष वर्ग में 2022 के चैंपियन थानासी कोकिनाकिस, विश्व नंबर 12 टॉमी पॉल, विश्व नंबर 22…

Read More

-कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम पलामू। पलामू में एक व्यक्ति की गुरुवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस लाईन के पास मुख्य सड़क पर हुआ। सड़क पर बालू गिरे होने के कारण मोटरसाइकिल फिसल गई और इस पर सवार चैनपुर थाना क्षेत्र के पूर्वडीहा निवासी मुखराम दुबे (60) सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से एमआरएमसीएच में मुखराम दुबे की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मुखराम दुबे अघोर आश्रम रोड में नाइट…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ समाहरणालय भवन गुलजार हो गया है। जिला आपूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड से जुड़ी कार्यों के लिए लोगों की भीड़ लगी है। कतार में खड़े लोगों से बात करने पर पता चला कि लोग नये राशन कार्ड बनवाने, राशन कार्ड में परिवार जनों का नाम जुड़वाने संबंधित काम से आये हुए थे। बता दें कि मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये दी जानी है। जिसके लिए राशन कार्ड जरूरी दस्तावेज में से एक है। लाभुक इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड बनवाने समाहरणालय…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चौथी बार झारखंड  राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उम्मीद है कि हेमंत सोरेन चुनाव के समय जनता से किए गए हर वायदे को दृढ़ता से धरातल पर उतारेंगे। https://x.com/yourBabulal/status/1862092092450697284

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारतीय इतिहास और संस्कृति के प्रति वैश्विक उत्साह पर प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की गूंज विश्व स्तर पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी विदेश यात्राओं की झलकियाँ साझा करते हुए कहा कि हमारे इतिहास और संस्कृति के प्रति यह अपार उत्साह अत्यंत सुखद है। एक्स पर एक पोस्ट में, मोदी ने लिखा, “भारतीय संस्कृति विश्व स्तर पर गूंजती है! मैं जहां भी जाता हूं, मुझे अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति अपार उत्साह दिखाई देता है, जो बेहद खुशी की बात है। यहाँ एक झलक है…।”

Read More