चार हफ्तों में जवाब मांगा, अगली सुनवाई छह हफ्ते बाद नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को धर्मांतरण से जुड़े कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक के कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच के सामने याचिकाकतार्ओं ने कहा कि भले ही इन कानूनों को फ्रीडम आॅफ रिलीजन एक्ट कहा जाता है, लेकिन ये अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक लगाते…
Author: shivam kumar
रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं। दीपक प्रकाश के नजर में या यूं कहें की पूरी भाजपा की नजर में बलात्कारी हो, भ्रष्टाचारी हो, या अपराधी हो वो समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति होता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की विकास योजनाओं से विचलित भाजपा इतनी हताश हो गयी है कि अब एक अपराधी के सहारे अपनी…
संवैधानिक संस्था राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने की सीबीआई जांच की अनुशंसा -न्याय मिलने तक भाजपा सड़क से सदन तक चुप नहीं बैठेगी -आरोपी पुलिस पदाधिकारियों का अविलंब स्थानांतरण करने की मांग की रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रकाश ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पूरी तरह फर्जी है। स्व सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने हत्या की है। उक्त बातें मंगलवार को दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।…
रांची। झारखंड चैंबर चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। शनिवार को चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा होगी। दूसरे दिन 21 सितंबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में मतदान किया जाएगा। चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा, बिकास सिंह और चुनाव समिति सदस्य ललित केडिया ने पत्रकारो को बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हंै। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद वोटो की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पवन शर्मा ने बताया कि चैंबर भवन में आमसभा दिन के दस बजे से शुरू…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’ में वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष 341.55 मिलियन टन का है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21.66 मिलियन टन (6.5 प्रतिशत) अधिक है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली व सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। निर्धारित…
धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…
रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
महुआडांड़ की 13 वर्षीय असिता की आंखों की रोशनी जा रही है, पहल करे सरकार एक आंख जन्म के कुछ ही दिन बाद खराब, दूसरे की जा रही रोशनी, एक्सपर्ट बोले बच सकती है रोशनी परिजनों ने ‘आजाद सिपाही’ के माध्यम से सरकार से लगायी मदद की गुहार आदर्श कुमार ‘चंचल’ गारु (आजाद सिपाही)। लातेहार जिले के महुआडांड़ अंतर्गत अक्सी पंचायत के तिसिया (टोला खूंटी करम) निवासी राजेश्वर कोरवा की 13 वर्षीय पुत्री असिता, जन्म के कुछ दिन बाद ही आंखों की गंभीर अज्ञात बीमारी का शिकार हो गयी। इस कारण उसकी एक आंख की रोशनी चली गयी। वहीं दूसरी…
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि विकसित भारत बनाने के लिए एक देश-एक चुनाव जरूरी है। एक देश-एक चुनाव से देश की कई समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आजादी के बाद देश में कई तरह के सुधार हुए। प्रशासनिक सुधार, न्यायिक सुधार, शिक्षा नीति में बदलाव की तरह ही चुनाव सुधार के लिए एक देश-एक चुनाव जरूरी है। भाजपा महासचिव बंसल सोमवार को इंदौर के लता मंगेशकर सभागार में आयोजित ‘‘एक राष्ट्र-एक चुनाव‘‘ छात्र नेता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ, तो उसने लोकतंत्र…
जामताड़ा। जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव में सोमवार को बड़ा बवाल खड़ा हो गया, जब एक युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान उत्तम मंडल के रूप में हुई है, जो रविवार दोपहर से लापता था। परिवार ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन सुबह लगभग 9 बजे उसकी लाश गांव से थोड़ी दूरी पर पलाश के जंगल में बरामद की गई। लाश की हालत देख साफ पता चलता है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। मौके से पुलिस ने लोहे की रॉड बरामद की है, जिसे…
रांची। रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू कर लिया। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। डाटा सेंटर में आग लगने की घटना से 40 कंप्यूटर और 10 एसी पूरी तरह से जल गए है। अन्य नुकसान का आकलन नहीं…