Author: shivam kumar

अररिया। जिले की जोकीहाट थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शराब तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जोकीहाट थाना पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी पर लदे 642 लीटर अंग्रेजी शराब के खेप को बरामद किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने जोकीहाट से गुजरने वाले सड़क पर चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की।जिस क्रम में पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई। मामले में पुलिस ने तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा को शुक्रवार देर शाम सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल से जोकीहाट थाना क्षेत्र होते हुए सड़क मार्ग से बिहार में…

Read More

अररिया। अररिया केंद्रीय विद्यालय के वार्षिक दिवस समारोह में शुक्रवार शाम को स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अररिया डीएम-सह-,केंद्रीय विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार ने अपने सम्बोधन में ईमानदारी, निरंतरता तथा सकारात्मक्ता के साथ सभी उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया।उन्होंने मौजूद छात्र छात्राओं को एकाग्रता से पढ़ाई करने और सामाजिक कार्यों में भी भागीदारी की अभी से ही…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के 81 सीटों के लिए मतगणना आज सुबह 08 बजे से शुरू हो गयी है। राज्य के सभी 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। मतगणना केंद्र के बाहर सभी दलों और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी है। सभी कतारबद्ध होकर मतगणना केंद्र पर प्रवेश कर रहे हैं। गहन जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश कराया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर रांची के पंडरा स्थित मतगणना केंद्र पर केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ और अन्य…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ग्रामीण कार्य विभाग की 8,837.77 करोड़ रुपये लागत की 6,199 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से कार्यारंभ एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई पथों एवं पुलों का उ‌द्घाटन के साथ शिलान्यास किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और सुगम होगा। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है उन सभी पर्थों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे सभी पथों एवं पुलों जिनका…

Read More

किशनगंज। जिले पौआखाली में शुक्रवार को किशनगंज कांग्रेस सांसद डा. मो. जावेद आजाद का भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस अवसर पर नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू मुखिया को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि और अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे। पौआखाली थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा भी दल बल के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वे स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। इस कार्यक्रम के…

Read More

रांची। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश को राज्यसभा में बड़ी जिÞम्मेदारी दी है। दीपक प्रकाश को राज्यसभा की महत्वपूर्ण संसदीय कमेटी विशेषाधिकार समिति का सदस्य बनाया गया है। राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश इसके अध्यक्ष होंगे। इस कमेटी में अध्यक्ष समेत कुल दस सदस्य होंगे। नयी कमिटी के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। राज्यसभा में नयी जिम्मेदारी मिलने पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने दीपक प्रकाश को बधाई दी है।

Read More

रांची। सेना के कब्जे वाली जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री से जुड़े लैंड स्कैम के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की बेल पर रांची प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की स्पेशल कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए शनिवार की तिथि निर्धारित की है। इडी ने इस संबंध में कांड संख्या 01/2023 दर्ज किया है। दरअसल लैंड स्कैम की अब तक की जांच में अमित अग्रवाल, दिलीप घोष, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, कथित रैयत प्रदीप बागची,…

Read More

एनएसएस के स्वयंसेवकों का सम्मान कार्यक्रम रांची। रांची के डोरंडा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान में महत्वपूर्ण स्थान लाने वाले एनएसएस के स्वयंसेवकों का सम्मान कार्यक्रम प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा भाव सभी के अंदर हमेशा दिखना चाहिए। स्वच्छता के लिए सदैव तत्पर रहने से हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर के द्वार को साफ सुथरा रखते हैं उसी भाव अपने आस…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास विभाग ने अबुआ आवास योजना के दूसरे चरण में 2.91 लाख आवास को स्वीकृति दी है। दूसरे चरण में 4.5 लाख लाभुकों को आवास देना है। आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद शेष 1.59 लाख आवास योजना की स्वीकृति दी जायेगी। इसके बाद इसके निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया की जायेगी। पहले चरण में दो लाख आवास बनाना तय किया गया है। अब तक पहले चरण के तहत 1.99 लाख आवास योजना को स्वीकृति दी गयी है। पहले चरण में दो लाख आवास देना तय किया गया था। इस तरह राज्य के मद से अब…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कर्नाटक में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग अनुदान की पहली किस्त के रूप में 448.29 करोड़ रुपये जारी किए हैं। ये धनराशि राज्य की सभी 5,949 पात्र ग्राम पंचायतों के लिए है। पंचायती राज मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि केंद्र सरकार, पंचायती राज मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय (पेयजल एवं स्वच्छता विभाग) के माध्यम से राज्यों में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग अनुदान जारी करने की अनुशंसा करती है, जिसे वित्त मंत्रालय बाद में जारी करता है। मंत्रालय ने कहा…

Read More

नई दिल्ली। जर्मनी की लक्‍जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू की भारतीय इकाई बीएमडब्ल्यू इंडिया ने अपने सभी मॉडलों की कीमत में तीन फीसदी तक इजाफा करने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि नई दरें एक जनवरी, 2025 से प्रभावी होंगी। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि उसके सभी मॉडलों की कीमतों में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी। बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि नई दरें 1 जनवरी, 2025 से लागू होगी। हालांकि, कंपनी ने उन कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक नहीं बताया है, जिनकी वजह से उसकी कार की कीमतों में बढ़ोतरी करने…

Read More