कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने उपचुनाव के परिणामों के तुरंत बाद पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक आगामी सोमवार को दोपहर चार बजे कालीघाट में होगी। इसमें ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, सुब्रत बक्सी और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल होंगे। बैठक में संगठनात्मक बदलाव और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। शनिवार को पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों के उपचुनावों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसके दो दिन बाद सोमवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी की भविष्य की रणनीति पर विचार किया जाएगा। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता…
Author: shivam kumar
पूर्वी चंपारण। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत मेहसी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की सुबह छापामारी करते हुए मेहसी थानाक्षेत्र के चकरोजा शमसुद्दीन गांव के समीप एन.एच.-27 के मुजफ्फरपुर लेन की ओर सड़क के किनारे से नेपाली तेल टेंकर में छिपाकर रखे 834 किलोग्राम मादक नेपाली गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ बतायी जा रही है। गांजा लदी टेंकर नेपाल से बेगूसराय जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने टेंकर चालक…
अररिया। जिले के सिमराहा थाना पुलिस पर गुरुवार की रात ग्रामीणों द्वारा हमला कर अपराधी को छुड़ाकर अपने साथ ले जाने के मामले में एसपी अमित रंजन ने फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में स्पेशल टास्क फोर्स (एसआईटी) का गठन किया है।जिसके द्वारा रातभर की गई छापेमारी कर हमलावर की पहचान करते हुए अब तक कुल 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।इस बात की पुष्टि एसपी अमित रंजन ने भी की है। सिमराहा थाना क्षेत्र औराही पूरब गांव में ऋषिदेव टोला के समीप फील्ड के पास पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराध की योजना को…
अलीपुरद्वार। आतंक का पर्याय बना तेंदुआ वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। तेंदुआ शुक्रवार को जिले के मथुरा चाय बागान में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंसा है। दरअसल, स्थानीय ग्रामीणों ने मथुरा चाय बागान में तेंदुए के होने की जानकारी वन विभाग की दी थी। जिसके बाद चिललापाता रेंज द्वारा बागान में कुछ दिन पहले पिंजरा लगाया था। ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक पूर्ण विकसित तेंदुआ को पिंजरे में फंसा देखा। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर चिललापाता…
रांची। विधानसभा सभा चुनाव-2024 को लेकर 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी रांची, वरुण रंजन ने सभी मतदान से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक, आर गिरीश, वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, एडीएम नक्सल रांची, सुदर्शन मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची, मोनी कुमरी एवं अन्य सभी सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रामगढ़। झारखंड विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 24 घंटे के बाद स्पष्ट हो जाएगा। कौन जीतेगा और किसकी किस्मत में हार होगी यह मतगणना के बाद पता चल जाएगा। लेकिन इससे पहले 2 महीने की मैराथन दौड़ प्रत्याशियों को बहुत थका चुकी है। बड़कागांव विधानसभा की कांग्रेस उम्मीदवार अंबा प्रसाद ने मतगणना से पहले महाकाल की पूजा की। पूजा की तस्वीरें अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया पर जारी की है। अपने परिजनों के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया है। उनकी यह पूजा इस बात का भी संकेत दे रही है कि प्रतिद्वंदियों से लड़ने के…
हजारीबाग। विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। शनिवार को निर्णायक दिन है यानी मतगणना है। मतगणना की अंतिम तैयारियों का जायजा लेने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय शुक्रवार को बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने विधानसभा वार बनाए टेबल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। हजारीबाग जिले के चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 20 बरकट्ठा, 21 बरही, 24 मांडू एवं 25 हजारीबाग में हुए मतदान की मतगणना 23 नवंबर को होगी। मतगणना को लेकर बाजार समिति मतगणना स्थल में तैयारी पूरी कर ली गई है। चार विधानसभा सीट के लिए अलग-अलग…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुयाना में भारतीय समुदाय को जनवरी 2025 में भारत में आयोजित होने वाले महाकुंभ और प्रवासी भारतीय दिवस में भाग लेने का निमंत्रण दिया। उन्होंने प्रवासी सदस्यों को “राष्ट्रदूत” यानी भारत की संस्कृति और मूल्यों के राजदूत कहा और उनसे दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “समुद्र पार होने के बावजूद, भारत माता के साथ हमारा सांस्कृतिक संबंध मजबूत है।” प्रधानमंत्री ने जॉर्जटाउन के नेशनल सेंटर में भारतीय प्रवासियों की एक सभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति इरफान अली, प्रधानमंत्री मार्क…
वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के अटॉर्नी जनरल पद के लिए अब मैट गेट्ज के स्थान पर पैम बॉन्डी का चुनाव किया है। ट्रंप ने एक सप्ताह पहले इस पद के लिए मैट गेट्ज के नाम की घोषणा की थी। पैम साल 2011 से 2019 तक अमेरिका के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य फ्लोरिडा की अटॉर्नी जनरल पद पर रही हैं। ट्रंप के राष्ट्रपति पद के पहले कार्यकाल के दौरान वह उनकी कैबिनेट में अहम पद पर भी रही हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, मैट गेट्ज ने कल अचानक अटॉर्नी…
जॉर्जटाउन। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की अपनी तीन देशों की यात्रा पूरी कर नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। गुयाना के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें विमानतल पर भावपूर्ण विदाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत नाइजीरिया से की थी। इसके बाद वो जी-20 समिट में हिस्सा लेने के लिए ब्राजील पहुंचे। फिर वहां से गुयाना की यात्रा पर पहुंचे। नाइजीरिया और गुयाना में प्रधानमंत्री मोदी को भरपूर सम्मान मिला। दोनों देशों ने प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च सम्मान ने नवाजा। 17 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नाइजीरिया की यात्रा की। करीब 50 साल…
नई दिल्ली। ट्रक ऑपरेटरों को ब्लैकबक ट्रेड नेम से डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने वाली कंपनी जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस के शेयर आज लगभग 3 प्रतिशत प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। हालांकि लिस्टिंग के तुरंत बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण कंपनी के आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में खत्म हो गई। बिकवाली के दबाव के कारण ये शेयर 3 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच सुबह 11 बजे कंपनी के शेयर 8.85 रुपये यानी 3.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 264.15 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।…
