Author: shivam kumar

शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘देवा’ से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म की कमाई धीमी रही और 5 दिनों में भी यह 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन मंगलवार को 2.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘देवा’ ने 5.5 करोड़ रुपये के साथ पहले दिन की शुरुआत की, वहीं दूसरे…

Read More

नई दिल्ली। भारत कृत्रिम मेधा (एआई) और ओपनएआई के लिए महत्वपूर्ण बाजार है। ओपनएआई के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन ने बुधवार को यहां केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान यह बात कही। भारत की यात्रा पर आए ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत सामान्य रूप से एआई के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, विशेष रूप से ‘ओपन’ एआई के लिए यह हमारा दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। भारत को अपने पूर्ण मॉडल के साथ एआई क्रांति के अगुआ देशों में शामिल होना चाहिए। अश्विनी वैष्णव के साथ बातचीत के दौरान…

Read More

-डब्ल्यूजीसी का 2025 में सोने की मांग 700-800 टन रहने का है अनुमान मुंबई/नई दिल्ली। देश में सोने की मांग में दिन-ब-दिन इजाफा हो रहा है। सोने की मांग आयात शुल्‍क में कटौती, शादी-ब्‍याह और त्‍योहारों से संबंधित खरीदारी से 2024 में सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़कर 802.8 टन पर पहुंच गई है। साल 2025 में पीली धातु की खपत 700-800 टन के बीच रहने की संभावना है। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2024 में सोने की मांग 802.8 टन रही जबकि 2023 में यह 761 टन थी। सोने…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर 5 से 7 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक के नतीजे का ऐलान 7 फरवरी करेंगे। रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत ब्‍याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आर्थिक मामलों के विशेषज्ञों का कहना है कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति इस बार रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है। आरबीआई की चालू वित्त वर्ष 2024-25 में आखिरी तीन दिवसीय द्वै‍मासिक एमपीसी बैठक 5 से…

Read More

कांग्रेस का मकसद लीडरशिप के लेवल पर दलित, आदिवासी और पिछड़े को देखना पटना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने बिहार में हुई जाति जनगणना पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि बिहार की जाति गणना नहीं देखें, बल्कि जातीय भागीदारी का सच अगर जानना है तो तेलंगाना में हुई जाति गणना को देखा जाए। उन्होंने देश स्तर पर तेलंगाना मॉडल को अपनाने की वकालत की। कहा कि देश स्तर पर जाति जनगणना कराने की जरूरत है।वह बुधवार को पटना में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी जगलाल चौैधरी की 130वीं जयंती समारोह को संबोधित कर…

Read More

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की । मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्यपाल महोदय से मिलकर बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था को लेकर ज्ञापन दिया हूं। राज्यपाल महोदय को प्रदेश में व्याप्त अराजक स्थिति से अवगत कराया हूं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की बदहाल कानून व्यवस्था के कारण राज्य में प्रतिदिन हत्या, गोलीबारी, बलात्कार, लूट, चोरी, छिनतई व रंगदारी की रिकॉर्ड तोड़ घटनाएं हो रही हैं। शराब और नशीलें पदार्थों की तस्करी चरम पर है। प्रति माह सैकड़ों लोगों की हत्याएं…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर दो अहम मुद्दों को लेकर हमला किया है। पहला मुद्दा राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को लेकर है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर आराेप लगाया है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर अनुराग गुप्ता को डीजीपी नियुक्त किया है। कदाचार में लिप्त अनुराग गुप्ता यूपीएससी की अनुशंसित सूची में नहीं थे। इसके बावजूद उन्हें डीजीपी बनाया गया है। दूसरा मुद्दा रामगढ़ के गोला में हुए सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस पर हिंसक हमले का…

Read More

रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित कतरपा गांव में हुई दोहरे हत्याकांड मामले को लेकर बुधवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया है। आक्रोशित लोग ने नगड़ी में सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। सड़क जाम में शामिल लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक राय अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की रात स्कूटी सवार दो अपराधियों ने…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड नगरपालिका सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने बागवनी अधीक्षक, सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सैनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक के कुल 19 पदों के परीक्षा परिणाम जारी किये हैं। वहीं शेष पदों के परिणाम जल्द घोषित किये जायेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की सूची : बागवनी अधीक्षक : 3 अभ्यर्थी सैनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 5 अभ्यर्थी सैनेटरी सुपरवाइजर : 4 अभ्यर्थी राजस्व निरीक्षक : 5 अभ्यर्थी विधि सहायक : 2 अभ्यर्थी

Read More

-फल विक्रेताओ ने जताया आक्रोश पूर्वी चंपारण। जिला के सीमाई शहर रक्सौल में मुख्य सड़क से अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत बुधवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस दौरान प्रशासन द्धारा सड़क किनारे फल बेचने वाले फुटकर विक्रेताओं पर सख्ती बरता गया।इसी दौरान अतिक्रमण हटा रही जेसीबी ने कई फल विक्रेताओं के फलों को कुचल दिया। जिसके बाद फल विक्रेता आक्रोशित हो गये।जानकारी के अनुसार 50 से अधिक फल विक्रेताओं ने मौके पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और जेसीबी को घेर लिया। आक्रोशित फल विक्रेताओ ने प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाते कहा कि प्रशासन गरीबों के…

Read More

महाकुंभ सिर्फ योगी और मोदी का तो नहीं, कांग्रेस नेता क्यों नहीं कर रहे सहयोग महाकुंभ देश का पर्व है, इसे राजनीतिक दलों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी आंकड़ा तो ऐसे बता रहे हैं, जैसे कोई पहाड़ा, फिर वर्ष 1954 पर खामोशी क्यों छा जाती है नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के दो शीर्ष नेता एक बार फिर विवादों में हैं। यह विवाद संसद में उनके द्वारा दिये गये गैर-जिम्मेदाराना बयान से पैदा हुआ है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कह दिया…

Read More