Author: shivam kumar

जम्मू। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज हाल ही में दर्ज एक मामले में जम्मू संभाग में आठ स्थानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पाकिस्तानी आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ की जांच के सिलसिले में की गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारी रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ सहित कई जिलों में परिसरों की तलाशी ले रहे हैं। छापेमारी का उद्देश्य सबूत जुटाना और आतंकवादी घुसपैठ से जुड़े नेटवर्क को खत्म करना है। माना जा रहा है कि आतंकवादी के सहयोगियों (ओजीडब्ल्यू) के परिसरों पर छापेमारी की जा रही…

Read More

पटना। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकाटियागंज के हरिनगर रेलवे स्टेशन के पास बीती मध्य रात्रि दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पेशल ट्रेन 04068 बेपटरी हो गई। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। बताया गया है कि यार्ड परिसर में इंजन के पीछे की एक बोगी डिरेल हुई। अचानक झटका लगने से घबराये यात्री अपनी-अपनी सीट से उठ गए। कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रेन चार घंटे तक हरिनगर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। सूचना पर पहुंची एआरटी की टीम ने बेपटरी बोगी को अलग…

Read More

कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय स्थिति बन चुकी है, जिससे मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में ‘फेंजल’ नामक चक्रवात के बनने की संभावना जताई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार रात को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण अंडमान और निकोबार के पास बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय दबाव क्षेत्र बन चुका है। इसके प्रभाव से आस-पास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो धीरे-धीरे तेज होकर ‘गहरे दबाव’ और फिर चक्रवात का रूप ले सकता है। मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को कहा है कि चक्रवातीय दबाव अगले…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत कैरेबियाई देश में अपना फार्मा निर्यात बढ़ाना चाहता है। इस दिशा में भारत वहां ‘जन औषधि केंद्र’ स्थापित करने की योजना भी बना रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत और गुयाना दोनों देश वैश्विक संस्थानों के सुधार को लेकर अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने को प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली के साथ कैरेबियन गार्डन सिटी जॉर्जटाउन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। संयुक्त पत्रकार वार्ता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा के…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के तेलंगाना प्रवास की पूर्व संध्या पर भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई। विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मु आज हैदराबाद में कोटि दीपोत्सवम- 2024 में शामिल होंगी। वो कल हैदराबाद में ही अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और सांस्कृतिक महोत्सव ‘लोकमंथन-2024’ में उद्घाटन भाषण देंगी। लोकमंथन की थीम है-‘लोक अवलोकन, लोक विचार, लोक व्यवहार और लोक व्यवस्था।’ ‘लोकमंथन’ राष्ट्रवादी विचारकों और कार्यकर्ताओं की द्विवार्षिक संगोष्ठी है।

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क दुर्घटना पर शोक जताया है। राज्यपाल ने एक्स पर गुरुवार को ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए सड़क हादसे की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। यहां के गोरहर थानाक्षेत्र में एक बस…

Read More

हजारीबाग। झारखंड में विधानसभा चुनाव 2024 के दोनों चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। चुनाव समाप्ति के उपरांत मतगणना की तैयारीयों पर जिला प्रशासन जुट गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह नैंसी सहाय ने बाजार समिति मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने वज्रगृह में इवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था, मतगणना कक्ष,पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की व्यवस्था…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके परिवार के खिलाफ बयानबाजी मामले में राजधानी के कांके थाना में दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देने वाली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई। मामले में हाइकोर्ट की एकल पीठ ने प्रतिवादी सोनू तिर्की को नोटिस जारी किया है। साथ ही कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव एवं पार्थ जालान ने पैरवी की।

Read More

जॉर्जटाउन (गुयाना)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यहां दो राष्ट्रों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया। प्रधानमंत्री मोदी को गुयाना ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ गुयाना’ और डोमिनिका ने ‘डोमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इनको भारत के लोगों को समर्पित करते हुए एक्स हैंडल पोस्ट पर खुशी और दोनों देशों का आभार जताते हुए यादगार पलों के फोटो भी साझा किए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ”मुझे गुयाना का सर्वोच्च सम्मान, ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान करने के लिए…

Read More

रावलपिंडी। लगभग सालभर से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में सलाखों के पीछे कैद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को पुलिस आज एक अदालत के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अदालत से बर्बरता के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के रिमांड की मांग करेगी। इमरान को रात को नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बुधवार को उन्हें तोशखाना केस के दूसरे मामले में अदालत से जमानत प्रदान की गई थी। जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस उन्हें आज रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थापित आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश करेगी। इसी जेल…

Read More

रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड की बेटी सुश्री सलीमा टेटे के नेतृत्व में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। हर भारतीय को आप पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा है कि अपनी बेटियों को पढ़ाईये। उन्हें शिक्षा, खेल और उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन परिवार, समाज व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी

Read More