Author: shivam kumar

रावलपिंडी। लगभग सालभर से रावलपिंडी सेंट्रल जेल (अदियाला जेल) में सलाखों के पीछे कैद मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान को पुलिस आज एक अदालत के समक्ष पेश करेगी। पुलिस अदालत से बर्बरता के एक मामले में पूर्व प्रधानमंत्री के रिमांड की मांग करेगी। इमरान को रात को नए मामले में गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बुधवार को उन्हें तोशखाना केस के दूसरे मामले में अदालत से जमानत प्रदान की गई थी। जियो न्यूज के अनुसार, पुलिस उन्हें आज रावलपिंडी की अदियाला जेल में स्थापित आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश करेगी। इसी जेल…

Read More

रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि झारखंड की बेटी सुश्री सलीमा टेटे के नेतृत्व में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई। हर भारतीय को आप पर गर्व है। उन्होंने आगे लिखा है कि अपनी बेटियों को पढ़ाईये। उन्हें शिक्षा, खेल और उनकी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर दीजिये। वे एक दिन परिवार, समाज व देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगी

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना आज लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ है। इस चमकीली धातु की कीमत में आज 500 रुपये से लेकर 800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 77,770 रुपये से लेकर 77,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,550 रुपये से लेकर 71,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है। सोने की तरह ही आज चांदी के भाव में भी तेजी आई है, जिसके…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला था, वहीं निफ्टी ने गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से ये दोनों सूचकांक जोरदार गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि आधे घंटे के कारोबार के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिसकी वजह से शेयर बाजार की हालत में मामूली सुधार जरूर हुआ, लेकिन दोनों सूचकांक लगातार लाल निशान में ही कारोबार…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान सपाट स्तर पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान कमजोरी बनी रही। एशियाई बाजारों में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में आज महंगाई के आंकड़े आने वाले हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार महंगाई के आंकड़े में वृद्धि हो सकती है। इस आशंका की वजह से पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार…

Read More

पलामू। जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के डालटनगंज-पांकी मुख्य पथ पर पोखराहा खुर्द के एक सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में बुधवार रात पिस्टल का भय दिखा कर लूटपाट का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप औऱ नगद 80 हजार की लूट हुई। तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस जरूरी जानकारी लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी, लूटे गए सामान और नगद बरामद करने के लिए छापेमारी कर रही है। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार तीन की संख्या में लुटेरे पोखराहा खुर्द के राकेश मेहता…

Read More

रांची। रांची जनपद में आने वाले विधानसभाओं की मतगणना 23 को कृषि उत्पादन बाजार समिति पण्डरा, रांची अवस्थित ब्रज गृह में होगा है। मतगणना के दिन विभिन्न प्रत्याशियों एवं उनके सहयोगी हजारों की संख्या में उपस्थित होंगे। चुनाव में विजय हुए प्रत्याशी एवं उनके सहयोगियों द्वारा विजय जुलूस निकाली जायेगी, जिसमें काफी संख्या में आम लोगों का भीड़-भाड़ एवं वाहनों की आवाजाही होगी। इसके मद्देनजर 23 नवम्बर को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 23 को रांची शहर में यातायात व्यवस्था सुबह 08 बजे से रात्रि 08 बजे तक पिस्का मोड़ से तिलता चौक रिंग रोड़ तक छोटे मालवाहकऑटो,…

Read More

कोलकाता। नियुक्ति घोटाले में गिरफ्तार अर्पिता मुखर्जी को उनकी मां के निधन के कारण अदालत ने पांच दिन की पैरोल पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह फैसला गुरुवार को एक विशेष अदालत द्वारा दिया गया। दरअसल 23 जुलाई 2022 को, पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी मानी जाने वाली अर्पिता मुखर्जी को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी ने अर्पिता के टालीगंज और बेलघरिया स्थित फ्लैटों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकदी, विदेशी मुद्रा, और सोने के गहने बरामद किए थे। टालीगंज के ‘डायमंड सिटी’ अपार्टमेंट से 21 करोड़ 90…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। भीड़ ने उस स्कॉर्पियो को भी आग के हवाले कर दिया जिसने बच्चों को कुचल दिया था। घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह साढे 7 बजे घटित हुई है,जहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कोचिंग से पढ़ कर घर लौट रहे 10 वर्षीय छात्र को ठोकर मार दिया था जिससे बच्चे की तत्काल मौत हो गयी।मृतक बच्चा पताही थाना क्षेत्र के पनसलवा निवासी गोपी शर्मा का पुत्र अंकुश उर्फ मोहित कुमार बताया गया है। इधर, ठोकर मारने के…

Read More

नवादा। नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने गुरुवार को बताया कि विशेष अभियान चला कर बुधधार की रात पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब रात में पुलिस सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर अचानक सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस उतरी और जांच शुरू कर दी ।इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 42 लोग पकड़े जो लूट, चोरी, अपहरण और अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान तीन लाख 88 हजार रुपये का फाइन भी काटा गया। अचानक बड़ी…

Read More

हजारीबाग। बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक सवारी बस (वैशाली बस) के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं 25 अन्य घायल हो गए। इस पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्घटना दुःखद है। वहीं सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज के लिए तत्काल चिकित्सकों को निर्देशित किया है।

Read More