Author: shivam kumar

-दोपहर एक बजे तक 32.11 फीसदी मतदान मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ठाणे जिले के मतदान केंद्र में सपरिवार मतदान किया है। इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना यूबीटी ने अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सपरिवार बांद्रा में और मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने दादर में सपरिवार मतदान किया है। महाराष्ट्र में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रहा है। हालांकि कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं। महाराष्ट्र में दोपहर एक बजे तक 32.11 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है, सर्वाधिक मतदान गढ़चिरौली जिले में 50.89 फीसदी मतदान हुआ है। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के 20वें मुख्यमंत्री…

Read More

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपचुनाव के दौरान दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोपित उत्तर प्रदेश के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है। मतदाताओं को बेवजह रोकने के आरोपों सहित अन्य शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने कानपुर के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह कदम मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार द्वारा जिला चुनाव अधिकारियों (डीईओ) और पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के निर्देशों के बाद उठाया गया है। अधिकारियों को सभी शिकायतों के समाधान और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए…

Read More

20 अक्टूबर 1962 को भारत और चीन की सेनाएं एक-दूसरे के सामने आ गई थी। ठीक एक महीने बाद 20 नवंबर को चीन ने युद्ध विराम की घोषणा की और 21 नवंबर 1962 को यह युद्ध खत्म हुआ। एक महीने चले युद्ध में भारत के करीब 11-12 हजार सैनिकों के मुकाबले चीन ने 80 हजार से ज्यादा सैनिक मैदान में उतारे थे। युद्ध के दौरान भारत के 1 हजार 383 जवान शहीद हुए। जबकि चीन के 722 सैनिकों की मौत हुई। दरअसल, उस समय के भारत-चीन मैत्री के लोकप्रिय नारे के भ्रम में भारतीय नेतृत्व को चीन की तरफ से…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के दौरान बुधवार को अपराह्न 1 बजे तक औसतन 31.21 फीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में 1 बजे तक सबसे अधिक 41.01 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सबसे कम मतदान गाजियाबाद में हुआ है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक मुजफ्फर नगर की मीरापुर सीट पर 36.77 फीसदी मतदान हुआ है। मुरादाबाद की कुंदरकी सीट पर 41.01 फीसदी, गाजियाबाद सीट पर 20.92, अलीगढ़ के खैर सीट पर 28.80, मैनपुर के करहल विधान सभा सीट पर 32.29, कानपुर नगर के सीसामऊ विधान सभा क्षेत्र में 28.50, प्रयागराज के…

Read More

रांची। झारखंड के दूसरे और अंतिम चरण में कुल 38 सीटों पर मतदान का समय समाप्त हो गया है। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। वहीं सुरक्षा कारणों को लेकर 20 बूथों पर शाम 4 तक मतदान संपन्न कराया गया। वहीं बाकी पोलिंग बूथों पर मतदान का समय शाम 5 बजे समाप्त हो गया है। Azad Sipahi  दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान संपन्न शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग विधानसभा क्षेत्र  मतदान % गांडेय 72.83% गिरीडीह 67.12% जमुआ 60.60% डुमरी 70.70% धनवार 60.87% बगोदर 64.99% गोड्डा 68.39% पोड़ैयाहाट 68.35% महगामा 65.11% जामताड़ा 74.21% नाला 78.75% जरमुंडी 71.22%…

Read More

रांची। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे चरण में रांची जिले के दो विधानसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग जारी है। सिल्ली और खिजरी में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सिल्ली विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। रांची पुलिस की अपील है कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने कई दिशा-निर्देश भी दिए। दूसरी ओर, रांची के सिटी एसपी राज कुमार मेहता खिजरी विधानसभा क्षेत्र के तुपुदाना इलाके में बूथों का निरीक्षण कर रहे हैं। इलाके में…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों से अपील करते हुए कहा कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। सोना झारखंड के निर्माण में आज का यह चरण अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। श्री सोरेन ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि झारखंड को टूटने से बचाने के लिए हमें एक होकर भारी से भारी संख्या में मतदान करना है। आज फिर उसी उत्साह…

Read More

रामगढ़। डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने बुधवार को छत्तरमांडू मांडू उच्च विद्यालय के बूथ नंबर 109 पर कतार में खड़े होकर मतदान किया। साथ ही रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील भी की। डीसी ने कहा कि अभी तक मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जितने भी बचे हुए मतदाता हैं, वह घर से निकलें और मताधिकार का प्रयोग करें‌। उन्होंने बताया कि महिला बूथों पर भी कतार लगी हुई है। मॉडल बूथ पर भी मतदाताओं के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। लोकतंत्र के इस उत्सव में लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ पर बना सेल्फी प्वाइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र है। मॉडल बूथ और महिला बूथ पर चुनाव आयोग के निर्देश पर बने सेल्फी पॉइंट पर लोगों ने खूब तस्वीर खिंचवाई। वोट डालने के बाद मतदाताओं ने इसका लुत्फ उठाया। युवा, बुजुर्ग और महिला मतदाताओं में इसका क्रेज रहा। यहां तक कि अधिकारी भी सेल्फी पॉइंट से दूर नहीं रह सके। छत्तरमांडू मतदान केंद्र पर लगभग सभी अधिकारियों के नाम वोटर लिस्ट में हैंए जितने भी अधिकारी इस बूथ पर वोट डालने गए उन्होंने भी सेल्फी ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

Read More

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने पति बजरंग महतो के साथ राजकीय प्राथमिक विद्यालय डभातू के बूथ संख्या 336 पर मताधिकार का प्रयोग किया। ममता देवी के साथ उनके देवर संजय कुमार महतो और देवरानी डॉक्टर शालिनी प्रिया भी थीं। इस दौरान ममता देवी ने पूरे विधानसभा क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। साथ ही कहा कि इस बार महिलाओं का उन्हें भरपूर सहयोग मिलेगा।

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली की हवा में कल के मुकाबले बुधवार को मामूली सुधार हुआ है। हालांकि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। बुधवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 422 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक वजीरपुर में 464, मुंडका में 462, द्वारका में 400 एक्यूआई दर्ज किया गया । चांदनी चौक में 388, लोधी रोड में 375 के आसपास एक्यूआई दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’ माना जाता है। वहीं, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’ और…

Read More