Author: shivam kumar

नवादा। नवादा के एसपी अभिनव धीमन ने गुरुवार को बताया कि विशेष अभियान चला कर बुधधार की रात पुलिस ने 42 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी उस वक्त हुई जब रात में पुलिस सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के आदेश पर अचानक सड़कों पर बड़ी संख्या में पुलिस उतरी और जांच शुरू कर दी ।इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान 42 लोग पकड़े जो लूट, चोरी, अपहरण और अन्य मामलों में फरार चल रहे थे। वाहन चेकिंग के दौरान तीन लाख 88 हजार रुपये का फाइन भी काटा गया। अचानक बड़ी…

Read More

हजारीबाग। बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक सवारी बस (वैशाली बस) के दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं 25 अन्य घायल हो गए। इस पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने दुःख प्रकट करते हुए कहा कि यह दुर्घटना दुःखद है। वहीं सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज के लिए तत्काल चिकित्सकों को निर्देशित किया है।

Read More

भागलपुर। बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेंकर गुरुवार को तिलकामाँझी भागलपुर विश्वविधालय‌ के एकेडमिक सीनेट की पहली बैठक की अध्यक्षता करने भागलपुर के एस एम कालेज पहुंचे। इसके पूर्व राज्यपाल को एनसीसी के द्वारा द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जबकि तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के कुलपति डॉ जवाहर लाल और प्रतिकुलपति डॉ रामाशीष पूर्वे द्वारा बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति का स्वागत किया गया। राज्यपाल को चादर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बैठक का शुभारंभ कुल गीत एवं वंदना के साथ राज्यपाल एवं कुलपति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जहां काफी संख्या में…

Read More

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उनहोंने एक्स पर ट्वीट कर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के लिए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीघार्यु की कामना की है। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने भौतिकी शास्त्र में ‘रमन प्रभाव’ के खोजकर्ता और नोबेल पुरस्कार से सम्मानित डॉ सीवी रमन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया है।

Read More

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में आज सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की…

Read More

पलामू। बिहार भेजने से पहले पलामू पुलिस ने वैध शराब की एक खेप बरामद की है। 750 बोतल देसी शराब रिकवर की गई है। पलामू पुलिस के अनुसार 30 अलग-अलग कार्टून में शराब भरी हुई थी। प्रत्येक बोतल में 300 एमएल शराब भरी पड़ी थी। इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। कार लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। यह जानकारी गुरुवार को जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने दी। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पलामू जिले की हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार ओपी पुलिस को बुधवार रात गुप्त सूचना मिली कि ग्राम देवरी कला से एक सफेद रंग…

Read More

रांची। 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पंडरा (रांची) में काउंटिंग होगी। रांची जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग काउंटिंग हाल की व्यवस्था की गई है। रांची, हटिया, कांके, मांडर, तमाड़ विधानसभा सीट की मतगणना पंडरा में होगी। रांची नगर निगम अपने स्तर से पंडरा में साफ-सफाई में जुट गया है। नगर आयुक्त के निदेर्शानुसार निगम द्वारा 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर पंडरा स्थित ह्लवोटिंग काउंटिंग सेंटरह्व परिसर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही पेयजल के लिए वाटर टैंकर, चलंत…

Read More

पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया में झामुमो गठबंधन को बढ़त रांची। झारखंड की 81 में से 38 सीटों पर हुए मतदान के बाद बुधवार को छह एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आये। इन एग्जिट पोल के नतीजे मिले-जुले हैं। चार एजेंसियों, मैट्रिज, पीपुल्स पल्स, चाणक्या स्ट्रैटेजीस और टाइम्स नाउ में जहां भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आगे बताया गया है, वहीं पी-मार्क और एक्सिस-माइ इंडिया के सर्वेक्षण में झामुमो गठबंधन को बढ़त मिलने का दावा किया गया है। झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ है। यहां बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। झारखंड…

Read More

सशक्त झारखंड के निर्माण के लिए हुआ है यह विधानसभा चुनाव रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 बुधवार 20 नवंबर को शाम संपन्न हो गया। इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में सीएम ने लिखा है कि झारखंड की पावन धरती पर लोकतंत्र का यह महापर्व अद्भुत रहा। दोनों चरणों में राज्य की जनता ने अपनी आकांक्षाओं और आशाओं को मतदान के माध्यम से अभिव्यक्त किया है। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक नये, समृद्ध और सशक्त झारखंड के निर्माण का संकल्प है। जनता ने दिया अभूतपूर्व आशीर्वाद…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। इसके बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि बरहेट का रिजल्ट आपको चौंका देगा। कहा कि हेमंत सोरेन चुनाव हारने वाले हैं। उनके खिलाफ पूरे चुनाव के दौरान वहां बहुत नाराजगी देखने को मिली। मरांडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बरहेट में पैसे बांटे गये, हथियार के बल पर लोगों को धमकी दी गयी, ऐसी शिकायत मिलती रही। इसे लेकर चुनाव आयोग को हमने शिकायत की है। उन्होंने आगे कहा कि बरहेट में वोटरों के नाम हटाये जाने की भी खबर…

Read More

कहा- यह मौका पांच वर्षों में एक बार ही आता है, जब लोग अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं, नागरिकों ने इसे सही समझा और अपनी जिम्मेदारी निभाई रांची। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के समाप्त होने के बाद बीजेपी नेता चंपाई सोरेन ने राज्य के नागरिकों का धन्यवाद किया और कहा कि इस बार झारखंड में परिवर्तन तय है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह संदेश साझा करते हुए कहा, झारखंड में इस बार परिवर्तन का माहौल है। मतदान के दौरान बीजेपी के प्रति रुझान साफ देखा गया है, और हम आश्वस्त हैं कि बीजेपी सरकार…

Read More