रांची। अड़की प्रखंड खूंटी में बीडीओ रही मेरी मड़की पर विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया गया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा के इस अधिकारी पर मनरेगा योजना अंतर्गत मिट्टी मोरम पथ निर्माण योजना में अनियमितता बरतने, बिना काम किए राशि भुगतान कर वित्तीय अनियमितता करने, फर्जी मस्टर रोल कराने, अभिलेखों को सही तरीके से संधारित नहीं करने एवं योजनाओं के पर्यवेक्षण नहीं करने आदि से संबंधित कई गंभीर आरोप थे। ग्रामीण विकास विभाग ने इन पर 26 जुलाई 2016 को ही आरोप पत्र तैयार कर कार्रवाई की अनुशंसा की। पूरे मामले पर उनसे स्पष्टीकरण कर मामले की समीक्षा कर मेरी…
Author: shivam kumar
हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना जिले के चौपारण में हुई है। जहां महाकुंभ से बोकारो जा रही बस बेकाबू होकर एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना शनिवार की सुबह चौपारण के दनुआ घाटी में हुई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। घटना के बाद चौपारण आपदा मित्र की एंबुलेंस और एनएचआई एंबुलेंस द्वारा घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण में भर्ती कराया गया, जहां…
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज बजट वाले दिन सोना ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच कर कारोबार की शुरुआत की है। सोना आज पहली बार 84 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबर कर रहा है। सोने की तरह ही चांदी में भी आज 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99,600 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इस तेजी के साथ ही चांदी भी ऑल टाइम हाई लेवेल 1 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के काफी करीब पहुंच गई है। आज…
नई दिल्ली। आज केंद्रीय बजट पेश होने के पहले घरेलू शेयर बाजार शुरुआती उतार-चढ़ाव के बाद सामान्य मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी, लेकिन बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बनने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए। हालांकि पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण दोनों सूचकांकों ने हरे निशान में वापसी कर ली। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.24 प्रतिशत और निफ्टी 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ कारोबार करने के बाद लाल निशान में बंद हुआ था। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी कमजोरी बनी रही। इसके विपरीत यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे थे। एशियाई बाजार में आज गिफ्ट निफ्टी के अलावा सभी बाजार बंद हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने का ऐलान करने के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक दबाव में कारोबार करते रहे। डाउ जॉन्स 337.47 अंक यानी 0.75 प्रतिशत अंक…
पलामू। पलामू जिले के हैदरनगर बाजार में शुक्रवार दिनदहाड़े हुई मो. ईमामुद्दीन की हत्या लेेन देन के विवाद में हुई थी। पुलिस ने इस घटना का तीन घंटे में खुलासा करते हुए आरोपित मुमताज अहमद उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है। इसके पास से घटना में इस्तेमाल 7.65 एमएम की एक देशी पिस्टल, दो मैग्जिन और आठ जिंदा गोली बरामद की गयी है। साथ ही घटना के वक्त पहने हुए कपड़े, दस्तावेज, मोबाइल भी बरामद हुआ है। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने शनिवार अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हैदरनगर बाजार में प्रमोद मेडिकल के समीप बरेवा टोला…
रांची। अफीम तस्करों के खिलाफ लगातार रांची पुलिस अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को पिठौरिया थाना पुलिस ने महुवाजारा जंगल में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया। इस दौरान लगभग दो एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी गौतम कुमार राय ने बताया कि अफीम तस्करों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। इलाके में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है।
रांची। राजधानी रांची में सरस्वती पूजा को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर चौक-चौराहे और मोहल्ले में पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह पूजा समितियों ने बैनर और पोस्टर लगा दिए हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया है। रांची के अपर हटिया स्थित सरस्वती शिशु बाल क्लब इस वर्ष पहाड़ की थीम पर पंडाल का निर्माण कर रहा है। इस संबंध में सचिव रवि कुमार ठाकुर ने बताया कि इस पंडाल में भक्ताें काे गुफा के अंदर मां शारदे के दर्शन हाेंगे। पंडाल में जगह-जगह पर आदिमानव की कलाकृतियां दिखाई देंगी। क्लब 1995 से सरस्वती पूजा…
हजारीबाग। प्रयागराज महाकुंभ के कारण बिहार-झारखंड सीमा पर चल रहे 72 घंटे के जाम में शनिवार को आंशिक राहत मिली है। दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर स्थित चौपारण के चोरदाहा चेक पोस्ट पर छोटी गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बड़े वाहनों की आवाजाही पर अभी भी प्रतिबंध जारी है। उत्तर प्रदेश द्वारा सभी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए सीमाएं सील करने के बाद बिहार ने भी जीटी रोड से जुड़े राज्यों की सीमाओं को बंद कर दिया था। हालांकि, बाद में छोटी गाड़ियों के लिए प्रतिबंध हटा लिया गया। छोटी गाड़ियां वैकल्पिक मार्गों का…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की संघीय सरकार ने सांसदों के वेतन में लगभग 300 प्रतिशत की वृद्धि की है। सरकार ने इस वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि अब सांसदों का वेतन संघीय सचिवों के वेतन के बराबर हो जाएगा। डॉन समाचार पत्र ने नेशनल असेंबली सचिवालय के सूत्र के हवाले से खबर दी है कि नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने प्रधानमंत्री की मंजूरी के बाद सांसदों के वेतन में वृद्धि की अधिसूचना जारी कर दी है। डॉन की खबर के अनुसार, सांसदों को जनवरी महीने का संशोधित वेतन मिल चुका है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद नेशनल असेंबली…
यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नहीं पूरे आदिवासी समाज का अपमान है रांची। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर आदिवासी समाज समेत पूरे देश को गर्व है। उनके इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठी एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस की यही सोच है। यह आदिवासी समाज का अपमान है। चंपाई ने कहा कि इसके साथ-साथ, यह सभी महिलाओं का अपमान है। कभी आदिवासी धर्म कोड हटाने, तो कभी आंदोलन कर रहे आदिवासियों पर…
