पलामू। पलामू जिले के मोहम्मदगंज के अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जमीन म्यूटेशन के एवज में घूस लेते वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया एवं उपायुक्त को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो की जांच रिपोर्ट पर उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए अंचल राजस्व निरीक्षक मुकेश कुमार को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। 24 घंटे के भीतर हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। बता दें कि गुरूवार को हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहरी गांव की रहने वाली ऐशुन बीबी से…
Author: shivam kumar
जैन समाज और आदिवासी समाज के बीच चल रहे विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाये रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में बताया गया है कि गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में आदिवासी समाज के खिलाफ दर्ज एक मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मरांग बुरू सावंता सुसार बैसी संस्था के प्रतिनिधियों ने एक ज्ञापन सौंपा है। इस पत्र के माध्यम से बाबूलाल ने पारसनाथ शिखर क्षेत्र में स्थित आदिवासी समाज के पारंपरिक पूजा स्थल मरांगबुरू जुग-जाहेरथान की सुरक्षा की भी अपील की है। इस पत्र…
पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर 30 जनवरी को पटना में छात्रों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान, पुलिस ने 350 अभ्यर्थियों पर एफआईआर दर्ज किया और 42 छात्रों को हिरासत में लिया। प्रदर्शनकारी छात्र इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर लोहिया चक्रपथ तक सड़कों पर उतरे और वीरचंद पटेल पथ तक पहुंच कर यातायात बाधित किया। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने न केवल सड़क पर जाम लगाया, बल्कि ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस बल के साथ भी बदसलूकी की। इस दौरान एक पुलिस जवान…
– बाजार की तेजी से निवेशकों को 1 दिन में 6.26 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली। आम बजट के पहले आज घरेलू शेयर बाजार शानदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी, लेकिन दिन के कारोबार में बिकवाली के मामूली झटकों का सामना करते हुए शेयर बाजार लगातार ऊपर चढ़ता गया। हालांकि दोपहर 1 बजे के करीब एक बार बिकवाली का जोरदार दबाव बनता हुआ नजर आया, लेकिन अगले 1 घंटे के कारोबार में ही खरीदारों ने दोबारा बढ़त बना ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद…
– वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 6.3 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। संसद में राष्ट्रपति के संयुक्त अभिभाषण के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का केंद्रीय बजट 2025-26 शनिवार को पेश किए जाने से…
एनएचएआई के एक हितधारक परामर्श कार्यशाला काे केंद्रीय मंत्री ने किया संबाेधित नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं। हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है। हमने निर्माण की गुणवत्ता बढ़ाने और कार्य प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए ठेकेदारों की ज़िम्मेदारी तय करने के उपाय किए हैं। यह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नई दिल्ली में आयोजित एक हितधारक परामर्श कार्यशाला काे संबाेधित कर रहे थे। यह कार्यशाला गुरुवार काे हुई थी। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में…
नई दिल्ली। लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी जीबी लॉजिस्टिक्स कॉमर्स लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग से आज कंपनी के निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ। कंपनी के शेयरों की स्टॉक मार्केट में जोरदार डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके थोड़ी देर बाद ही ये शेयर गिरकर लोअर सर्किट लेवल पर पहुंच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही लिवाली शुरू हो जाने के कारण ये शेयर लोअर सर्किट ब्रेक करके कारोबार करने लगा। आपको बता दें कि आईपीओ के तहत कंपनी ने 102 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर कंपनी के शेयर 20…
रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान की निंदा की है। मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि देश की राष्ट्रपति और हमारे संथाल आदिवासी समाज की गौरव, द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस समर्थित सांसद पप्पू यादव ने रबर स्टाम्प जैसे बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव से गलबहियां करने वाले और झारखंड में उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन क्या अपने बदजुबान मित्र से…
—कमिश्नर और डीएम व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रख रहे -कमिश्नर बोले—मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को निरंतर प्राथमिकता दे रहा वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ से लाखों श्रद्धालुओं का अनवरत पलट प्रवाह श्री काशी विश्वनाथ धाम में हो रहा है। श्रद्धालुओं के चलते पूरे मंदिर परिक्षेत्र में भीड़ बढ़ गई है। भीड़ की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर शुक्रवार को कमिश्नर कौशलराज शर्मा ने धाम में भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम,मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण सहित पुलिस अफसरों के साथ कमिश्नर ने स्वच्छता, जल आपूर्ति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, चिकित्सकीय सुविधाओं को देखा।…
कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अतिरिक्त समय की मांग की थी। यह मामला संस्थान में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा हुआ है। 28 जनवरी को कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश तीर्थंकर घोष की एकलपीठ ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को छह फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था, जिसके बाद मुकदमे की सुनवाई शुरू हो सकेगी। लेकिन शुक्रवार को संदीप घोष के वकील ने अदालत में एक…
सिलीगुड़ी। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय तीन बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम-मोहम्मद हबीब, मोहम्मद शमशेर अली और अतिरुल मोहम्मद है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को मिली सूचना पर न्यू जलपाईगुड़ी थाना प्रभारी सोनम लामा अपनी टीम के साथ फूलबाड़ी इलाके में अभियान चलाया। इसके संदिग्ध तीन लोगों को पकड़ा। तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस गिरफ्तार तीनों घुसपैठिए को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर साथ दिन की रिमांड पर लेगी।
