विशेष चीन की एआइ ने सूचना तकनीक की दुनिया में अमेरिका को पछाड़ा राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही लग गया झटका नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। दो दिन पहले दुनिया भर के शेयर बाजार बुरी तरह गिरने लगे। अचानक पैदा हुई इस गिरावट का कारण चीन द्वारा विकसित एआइ टूल डीपसीक को माना गया, जिसने सूचना तकनीक के क्षेत्र में अमेरिका को पछाड़ दिया है। डीपसीक का असर दुनिया भर में पड़ा, तो भारत भी इससे अछूता नहीं रह सका। चीन आर्थिक, सैन्य और तकनीक के क्षेत्र में बादशाहत हासिल करके दुनिया का…
Author: shivam kumar
फिल्म ‘स्काई फोर्स’ शुक्रवार 24 जनवरी को रिलीज हाे चुकी है। देशभक्ति काे लेकर बनी इस फिल्म काे लेकर काफी चर्चा हो रही है। अभिनेता अक्षय कुमार और वीर पहारिया अभिनीत इस फिल्म ने बाॅक्स आफिस पर अच्छी शुरुआत की थी, जिसके बाद सप्ताहांत में इसकी कमाई में काफी वृद्धि हुई है। वीर पहारिया ने बॉलीवुड में फिल्म ‘स्काई फोर्स’ से डेब्यू किया है। वीर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की कहानी वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। फिल्म…
अररिया। नेपाल-भारत मानव विकास एवं मैत्री संघ के संयोजन में नेपाल के काठमांडू में आगामी जून माह में 15 लाख किसानों के परिवार का संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन होगा।नेपाल किसान नेट लिमिटेड के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम में फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और भारत नेपाल की मित्रता पर अपनी बात को रखेंगे। मैत्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य भूषाल एवं सदस्य चिरंजीवी ने शुक्रवार को नेपाल के काठमांडू से फारबिसगंज पहुंचकर विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक विद्यासागर केशरी से मुलाकात करते हुए कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। संघ के…
दार्जिलिंग। अपने परिवार के सदस्यों के साथ दार्जिलिंग घूमने आए दक्षिण 24 परगना जिले के एक पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक का नाम अमियोनाथ घोष (55) है। जानकारी के अनुसार, अमियोनाथ घोष को गुरुवार रात दार्जिलिंग के एक होटल में अचानक दिल का दौरा पड़ गया। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अमियोनाथ घोष का परिवार 28 जनवरी को घर से दार्जिलिंग घूमने के लिए निकले थे। उसके साथ कुछ और परिवार भी थे। इसके बाद वे 29 जनवरी की सुबह एनजेपी पहुंचे और सीधे कालिम्पोंग चले…
रांची। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन करने संबंधित बातों को बच्चों के सिलेबस में शामिल किया जाएगा. साथ ही एमवीआई जल्दबाजी में किसी को लाइसेंस न दें. इस बात का ख्याल रखा जाए. क्योंकि ऐसा होने पर सड़क दुर्घटना में बढ़ोतरी होती है. वे शुक्रवार को होटल रेडिशन ब्लू में परिवहन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि सेमिनार में आनेवाले महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार धरातल में उतारने की दिशा में काम करेगी. मौके पर परिवहन विभाग के सचिव कृपानंद झा ने झारखंड…
रांची। झारखंड सरकार राज्य में सरकारी जमीन के संरक्षण के लए सर्वेक्षण कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए हेमंत सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है, जिसे 3 चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में खाली और उपयोग में नहीं आ रही सरकारी जमीन की जियोफेंसिंग होगी। दूसरे चरण में सीमांकन किया जाएगा, जिससे जमीन की सही पहचान हो सके। तीसरे चरण में अतिक्रमण वाली जमीन की समस्या का समाधान किया जाएगा। क्या है जियोफेंसिंग? जियोफेंसिंग एक तकनीक है, जिससे किसी विशिष्ट क्षेत्र की वर्चुअल सीमाएं तय की जाती हैं। इसके जरिए जीपीएस, वाई-फाई और अन्य तकनीकों की…
रांची। झारखंड की चीफ सेक्रेट्री अलका तिवारी और राज्य निर्वाचन आयुक्त डीके तिवारी महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज (उत्तर प्रदेश ) के लिए रवाना हो गये हैं। यह महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया है, जो इसकी विशेषता को दर्शाता है। यह एक महत्वपूर्ण और पवित्र अवसर है, जिसमें लोग आस्था की डुबकी लगाने के लिए आते हैं। अलका तिवारी रांची से चलकर गढ़वा, बंशीधर नगर होते हुए सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचेंगी।
धनबाद। धनबाद जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। धनबाद एसएसपी ने 76 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें एएसआई रैंक के पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें थाना, ओपी समेत अन्य जगहों पर तबादला किया गया है। जारी आदेश में तबादला किए गए पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब जॉइनिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अनुपालन प्रतिवेदन भी मांगा गया है। यह फेरबदल धनबाद जिले में पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने के लिए किया गया है।
काठमांडू। नेपाल निर्वाचन आयोग ने संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव किया है। यदि आयोग का यह प्रस्ताव पारित होता है तो अगले आम चुनाव से महिलाओं के लिए देश में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी। प्रमुख निर्वाचन आयुक्त दिनेश थपलिया ने गृह मंत्रालय को भेजे प्रस्ताव में महिलाओं के लिए प्रत्यक्ष निर्वाचन में ही 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का प्रस्ताव किया है। थपलिया का कहना है नेपाल के संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक नेपाल की महिलाओं को प्रत्यक्ष राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के लिए यह प्रस्ताव किया…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा कि मेरी सरकार भारत की विकास यात्रा के इस अमृतकाल को अभूतपूर्व उपलब्धियों के माध्यम से नई ऊर्जा दे रही है। तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेज गति से काम हो रहा है। आज देश बड़े निर्णयों और नीतियों को असाधारण गति से लागू होते देख रहा है। उन्होंने संसद के संयुक्त सत्र के संबोधन में इस पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभी दो महीने पहले ही हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले ही भारत गणराज्य ने 75 वर्ष…
महाकुंभनगर (प्रयागराज)। संपूर्ण दुनिया के आकर्षण का केंद्र बना प्रयागराज महाकुंभ नित नए कीर्तिमान रच रहा है। विश्व के 116 देशों के राजनयिक कल महाकुंभनगर आ रहे हैं। सभी राजनयिक प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से हेलीकाप्टर से अरैल पहुंचेंगे। राजनयिकों के साथ विदेशमंत्री एस.जयशंकर पहुंच रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी का प्रयागराज में स्वागत करेंगे। सभी राजनयिक अरैल पहुंचने पर सबसे पहले अपने देश का झंडा फहरायेंगे। इसके बाद संगम में डुबकी लगाने पहुंचेंगे ।यह वैश्विक आयोजन मां गंगा के तट पर होगा। इस समागम में धुर विरोधी रूस और यूक्रेन के राजदूत…
