रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को केंद्रीय आवासन व शहरी कार्य और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से नई दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान राज्य के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वहीं दूसरी और राज्यपाल ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के मध्य राज्य की शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
Author: shivam kumar
नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, ”पूज्य बापू को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मैं देश के लिए शहीद सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी सेवा और बलिदान को याद करता हूं।” बापू की पुण्यतिथि…
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज महात्मा गांधी का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया। उन्होंने बापू के विचारों का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, ”सत्य, अहिंसा, सर्वोदय और सर्वधर्म समभाव के उनके विचार आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त करते हैं। शहीद दिवस पर मार्गदर्शक बापू को गहरी श्रद्धांजलि।” उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर भारत की विविधता में एकता की रक्षा करें। साथ ही दिलों से डर को निकालकर सभी के लिए न्याय और समानता सुनिश्चित करें।
गिरिडीह। गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब कुत्तों ने जमीन खोदनी शुरू की और शव के कुछ हिस्से बाहर आ गए। घटना जमुआ थाना क्षेत्र के नावाडीह ओपी के कुरहोबिंदो पंचायत स्थित ऊंटापत्थर इलाके की है। बुधवार को जब शव दिखाई दिया, तो इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जमीन से बाहर निकाला। शव के अलग-अलग हिस्से…
डोडा। जम्मू संभाग के डोडा जिले में आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से आज सुबह दोरहू, बस्ती और भद्रवाह के आसपास के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। अधिकारियों ने बताया कि कुछ स्थानीय निवासियों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।
रांची। झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे दिन में थोड़ी गर्मी बढ़ सकती है । हालांकि, अगले दो दिनों तक सुबह और रात में कोहरा के कारण ठंड बरकरार रहेगी। ठंडी हवाओं का असर जारी रहेगा। उसके बाद रात में भी गर्मी का असर होने लगेगा। उत्तर भारत में हो सकती है बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार, अफ़ग़ानिस्तान में एक साइक्लोनिक…
रामगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी आज भी अपने विचारों से देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। आज उनकी पुण्यतिथि हम मना रहे हैं । लेकिन वे आज भी हमारे दिलों में जिंदा है। यह बातें गुरुवार को रामगढ़ दामोदर नदी तट पर स्थित मुक्ति धाम गांधी स्मारक में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डीसी चंदन कुमार ने कही। डीसी ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने मरने से पहले एक बात कही थी। ”तुम मुझे तो मार दोगे, लेकिन मेरे विचारों को कैसे मरोगे”। उनकी यह पंक्तियां आज भी लोगों के कानों में गूंजती हैं। महात्मा गांधी के निधन के बाद देश…
निर्माण कार्य श्रेणी में जीएसटी 12 से बढ़ा कर 18 फीसदी की गयी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें निर्माण कार्य श्रेणी की जीएसटी दर 12 की जगह 18 फीसदी करने का निर्णय लिया गया। इस परिप्रेक्ष्य में नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत कार्य संविदाओं में भुगतान और अंतर राशि देयता के लिए प्रक्रिया निर्धारण की स्वीकृति दी गयी। कैबिनेट ने कुल छह प्रस्तावों पर अपनी मंजूरी दी। शिक्षकों-छात्रों को किया जायेगा सम्मानित: राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों एवं संस्थाओं को सरकार…
पलामू/मुसाबनी (आजाद सिपाही)। प्रयागराज महाकुंभ में मंगलवार की रात मची भगदड़ में पलामू के रेहला की एक महिला की मौत हो गयी है। वहीं इस घटना में उसके कुछ परिजन भी घायल हो गये हैं। इसमें उसकी बहन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी अमरीश पांडेय अपनी पत्नी गायत्री देवी और बड़े बेटे सहित दर्जन भर रिश्तेदारों के साथ सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में गये थे। सभी मंगलवार को दोपहर महाकुंभ मेला में पहुंच भी गये थे। मौनी अमावस्या को प्रात: स्नान करने के लिए सभी वहीं रुक गये। रात्रि नौ बजे संगम…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्याय और जनकल्याण की अप्रतिम प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे केवल एक कुशल प्रशासिका ही नहीं, बल्कि सेवा, त्याग और परोपकार की प्रतिमूर्ति थीं। राज्यपाल बुधवार को राष्ट्र सेविका समिति और रांची विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आर्यभट्ट सभागार में आयोजित ‘लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह’ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, कला, संस्कृति और धर्म के संरक्षण के लिए उन्होंने अनुकरणीय कार्य किए। उनकी शासन-व्यवस्था पूर्णत: प्रजा के हितों पर केंद्रित थी, जिससे समाज…
सियोल। दक्षिण कोरिया में बुसान के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए तैयार एयर बुसान के यात्री विमान (A321-200) में मंगलवार रात 10:26 बजे आग लग गई। उड़ान भरने से पहले इस विमान के पिछले हिस्से में आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देखकर विमानस्थल पर अफरातफरी मच गई। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, चालक दल के सात सदस्य और 169 यात्री करीब एक घंटे तक विमान में फंसे रहे। सभी 176 लोगों को रात 11:31 बजे सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। परिवहन मंत्रालय ने बुधवार सुबह आग के कारणों की जांच के…
