Author: shivam kumar

ढाका। बांग्लादेश में रेल हड़ताल से मचे हाहाकार के बीच मोहम्मद यूनुस नीत अंतरिम सरकार घुटनों पर आ गई। रनिंग कर्मचारियों ने प्रमुख मांग पूरी होने के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। ट्रेनों का संचालन आज तड़के फिर से शुरू हो गया। बांग्लादेश के समाचार पत्र प्रोथोम अलो के अनुसार, कमलापुर के स्टेशन मास्टर एमडी अनवर हुसैन ने कहा कि ट्रेनों की आवाजाही सुबह 4:40 बजे शुरू हो गई। देशभर के अन्य स्टेशनों से भी ट्रेनें रवाना हुईं। रनिंग स्टाफ सोमवार आधी रात (12 बजे से) हड़ताल पर चला गया था। इस दौरान कई जगह ड्राइवर ट्रेन छोड़कर…

Read More

सिलीगुड़ी। भक्तिनगर थाने की पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना से पहले देशी कट्टा के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के नाम मोहम्मद मुजफ्फर, दीपक पासवान और संदीप दियाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सिलीगुड़ी नगर निगम के 41 नंबर वार्ड स्थित एक मैदान में कुछ युवकों को देखा। इधर, जैसे युवकों की नजर पुलिस पेट्रोंग वैन पर पड़ी युवक भागने लगा। जिसके बाद पुलिस टीम ने युवकों का पीछा कर तीन को पकड़ लिया। जब पकड़े गए युवकों की तलाशी ली तो उसे पास से एक देशी कट्टा और…

Read More

कोलकाता। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा से तृणमूल कांग्रेस विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी हुमायूं कबीर ने पार्टी नेताओं से अपील की है कि वे आर. जी. कर बलात्कार और हत्या मामले में पीड़ित लड़की के माता-पिता के खिलाफ बयानबाजी न करें। बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हुमायूं कबीर ने अपनी ही पार्टी के नेताओं को अप्रत्यक्ष रूप से चेताया और कहा कि हर कोई उस दर्द को नहीं समझ सकता, जिसे अपने इकलौती बेटी को खो चुके माता-पिता सह रहे हैं। अगर आप उनके साथ खड़े नहीं हो सकते, तो कम से कम उनकी आलोचना करने से…

Read More

कोलकाता। हाई कोर्ट के आदेश के बाद आखिरकार शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। उन्हें मंगलवार रात मुकुंदपुर के आर एन टेगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अदालत के आदेश के अनुसार, उनके इलाज का खर्च उन्हें स्वयं उठाना होगा। पार्थ चटर्जी पिछले कुछ दिनों से एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निचली अदालत ने उन्हें निजी अस्पताल में इलाज कराने का निर्देश दिया। इसके बाद मंगलवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें एसएसकेएम अस्पताल से एंबुलेंस के…

Read More

कोलकाता। महाकुंभ 2025 के मौनी अमावस्या स्नान के दौरान हुई भगदड़ में अब तक कई श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। बुधवार को ममता बनर्जी ने अपने शोक संदेश में कहा, “महाकुंभ में मर्मांतक भगदड़ की घटना से मैं गहरे सदमे में हूं। इस घटना में कम से कम 15 निर्दोष लोगों की मृत्यु हुई है। मृतक तीर्थयात्रियों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।” उन्होंने गंगासागर मेले के…

Read More

विशेष सरकारी नियंत्रण से मुक्त किये जायें मंदिर, मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बने मंदिरों में पूजा और प्रसाद वितरण की व्यवस्था वैदिक मान्यताओं और परंपराओं से आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय परिवारों को धर्मांतरण से बचाना है आस : सरकार हिंदुओं और सनातनियों को सनातन बोर्ड का तोहफा दे नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर चल रहे सनातन के सबसे विशाल और भव्य आयोजन महाकुंभ में धर्म संसद संपन्न हो गयी है। इस धार्मिक आयोजन और विचार मंथन के दौरान सनातन बोर्ड के…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में चुनाव अभियान को गति देते हुए आज घोंडा विधानसभा क्षेत्र के करतार नगर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने मन बना लिया है कि ‘आप-दा’ (आम आदमी पार्टी की सरकार के लिए भाजपा की ओर से प्रयोग संबोधन) से काम नहीं चलेगा। अब लूट और झूठ से काम नहीं चलेगा। दिल्ली की जनता अब राज्य में ‘डबल इंजन’ भाजपा की सरकार चाहती है। भाजपा गरीबों के लिए घर बनाएगी, दिल्ली को आधुनिक बनाएगी, हर घर तक नल से जल…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर पोस्ट किया, “प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र…

Read More

कोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इन पर श्रीलंका के समुद्री जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप जड़ा गया है। इनको जापना के पास कांकेसंथुराई में 28 जनवरी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डेली न्यूज के अनुसार, इनकी न्यायिक हिरासत अवधि 10 फरवरी को पूरी होगी। एक नौसेना अधिकारी ने 27 जनवरी को कांकेसंतुरई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरे अनधिकृत रूप से मछली पकड़ने की गतिविधियों में संलिप्त हैं। इस शिकायत के बाद नौसेना ने अपने जल…

Read More

काठमांडू। अमेरिकी सरकार ने वहां रह रहे अवैध प्रवासियों की एक सूची प्रकाशित की है जिनको जल्द ही डिपोर्ट किया जाना है। इस नई सूची में अफ्रीकी देशों के नागरिकों की संख्या सर्वाधिक है जबकि चीन और भारत के नागरिकों की संख्या भी हजारों में है। अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से बुधवार को डिपोर्ट किए जाने वाले विदेशी नागरिकों की एक सूची प्रकाशित की गयी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध विदेशी नागरिकों को वापस भेजने की नीति के तहत अमेरिकी प्रशासन ने इस सूची को सार्वजनिक किया है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के मुताबिक अब तक विभिन्न देशों…

Read More

– कृष होटल परियोजना में हुए सात करोड़ रुपये के भारतीय निवेश के दुरुपयोग का आरोप कोलंबो। श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बड़े पुत्र 38 वर्षीय नमल राजपक्षे के खिलाफ भारतीय निवेश से हेराफेरी के आरोप में सरकार ने कोलंबो हाई कोर्ट में अभियोग प्रस्तुत किया है। श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल के अनुसार यह पूरा ‘खेल’ रग्बी खेल को विकसित करने के नाम पर हुआ। इसमें कृष होटल परियोजना में हुए सात करोड़ रुपये के भारतीय निवेश का दुरुपयोग किया गया। श्रीलंका के उपाली मीडिया समूह के सिंहली भाषा के समाचार पत्र ‘दिवैना’ के अनुसार अटॉर्नी जनरल ने…

Read More