Author: shivam kumar

फिरोजाबाद। जनपद पुलिस ने शनिवार की रात्रि में पांच घंटे अभियान चलाकर 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विभिन्न मुकदमों में वांछित अभियुक्त है जो फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा वारंटियों एनबीडब्लू व एसआर व वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध शनिवार की रात्रि को 12.00 बजे से सुबह 05.00 बजे तक अभियान चलाया। इसअभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 58 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 57 एनबीडब्ल्यू व 1 एसआर मुकदमों में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिनमे थाना उत्तर ने 4, थाना दक्षिण ने 3, थाना रसूलपुर ने 8, थाना…

Read More

महाकुम्भ नगर। सनातन संस्कृति की संवाद और तर्क की परंपरा कुम्भ की धरती पर जीवंत हुई। आचार्य शंकर न्यास के एकात्म धाम शिविर में दो दिवसीय शास्त्रार्थ सभा का आयोजन किया जा रहा है। भारत की गौरवशाली एवं सुदीर्घ परंपरा की अध्यक्षता श्रृंगेरी के शंकराचार्य विधु शेखर भारती तीर्थ कर रहे हैं। *100 शंकरदूतों ने गाया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित गुर्वष्टकम्* शास्त्रार्थ सभा की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई, इसके बाद करीब 100 से अधिक शंकरदूतों ने सन्नीधानम् के समक्ष सुप्रसिद्ध गायिका माधवी मधुकर झा के साथ आचार्य शंकर द्वारा रचित गुर्वष्टकम् स्तोत्र का गायन किया। गुरु अष्टकम के बाद…

Read More

कोलकाता। देश का सबसे बड़ा भूमिगत स्टेशन कोलकाता में बनने जा रहा है। न केवल भारत में, बल्कि एशियाई महाद्वीप में भी ऐसे बड़े भूमिगत मेट्रो स्टेशन कम ही हैं। भारत का सबसे बड़ा भूमिगत मेट्रो स्टेशन कोलकाता हवाई अड्डे पर बनने जा रहा है। स्टेशन के बगल में यार्ड का निर्माण किया जा रहा है। कोलकाता में चलने वाली चक्र रेल को भी हवाई अड्डे से जोड़ा जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोलकाता हवाई अड्डे के लिए चक्र रेल सेवा 29 जुलाई 2006 को शुरू हुई थी। चक्र रेल शुरू करने के उद्देश्य से दमदम छावनी से एक ओवरहेड लाइन…

Read More

अलीपुरद्वार। देश के साथ-साथ अलीपुरद्वार में 76वां गणतंत्र दिवस मनाई गई। सुबह गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन अलीपुरद्वार के परेड ग्राउंड मैदान में आयोजित किया गया। अलीपुरद्वार के जिलाधिकारी आर बिमला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आधिकारिक तौर पर शुभ समारोह की शुरुआत की। पुलिस प्रशासन द्वारा परेड एवं रैली निकालकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम के साथ-साथ कई झांकियां प्रदर्शित किए गए। अलीपुरद्वार व उसके आस-पास के इलाकों में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई तथा राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति अपनी…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में झंडोत्तोलन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि हमारा लोकतंत्र विश्व का सबसे बड़ा और जीवंत लोकतंत्र है। हमारे इस महान लोकतंत्र का आधार है- हमारा संविधान। हमारा संविधान लोकतंत्र का एक पवित्र ग्रंथ है, जो हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक है। हमारा कर्तव्य है कि हम इसका पूरा सम्मान करें, क्योंकि संविधान किसी भी राष्ट्र की शासन प्रणाली का मजबूत आधार होता है। हमारा संविधान शासन की प्रकृति और प्रक्रिया को परिभाषित करता है। इसी के माध्यम से विभिन्न लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थापना…

Read More

दुमका। गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका के पुलिस लाइन में राष्ट्रध्वज फहराया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना हमारी परम्परा रही है। स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व हमारे संविधान की मूल भावना है और इन्हीं आदर्शों से उस ठोस आधारशिला का निर्माण हुआ है, जिन पर हमारा गणतंत्र मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब हम आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों के अधिकार की बात करते हैं, तो स्वभाविक रूप से जो नाम हमारे जेहन में सबसे पहले आता है, वह है- संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर। राज्य में…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा परिसर में 76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने झंडोत्तोलन किया। इस मौक़े पर विधानसभा के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर झारखंडवासियों को शुभकामना और बधाई दीं।

Read More

गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर दिखा भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा ​- ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ थीम पर 31 झांकियां निकाली गईं​ – पहली बार कर्तव्य पथ पर 5,000 कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रदर्शन किया नई दिल्ली। देश के 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में कर्तव्य पथ पर भारत के स्वदेशी हथियारों का जलवा दिखा। भारतीय सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समारोह का नेतृत्व किया। मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 10​ हजार विशेष अतिथि भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता, एकता, समानता, विकास और सैन्य शक्ति को…

Read More

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अपनी समकक्ष पेनी वोंग को ‘ऑस्ट्रेलिया दिवस’ की शुभकामनाएं दी है। ऑस्ट्रेलिया दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। यह 1778 में सिडनी को ब्रिटेन के यूनियन फ्लैग के साथ पहुंचे पहले बेड़े के आगमन का प्रतिनिधित्व करता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत-आस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी में निरंतर होती वृद्धि की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इसे दोनों देशों की जनता को लाभ मिल रहा है और भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्मृति को बढ़ावा मिल रहा है। इसी क्रम में पेनी वोंग ने डॉ. एस…

Read More

चेन्नई। राज्यपाल आर.एन. रवि ने रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर लेबर स्टैच्यू के पास मरीना बीच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। यहां आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। तिरंगा फहराने के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इससे पहले राज्यपाल ने कामराजर सलाई स्थित युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने सशस्त्र बलों की टुकड़ियों की एक शानदार परेड का निरीक्षण किया। समारोह के दौरान स्कूल और कॉलेज के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने तमिलनाडु की…

Read More

देशभक्त और सजग नागरिकों के कर्तव्य से ही कोई देश बनता है महान : भैयाजी जोशी महाकुंभनगर। महाकुम्भ क्षेत्र के झूंसी स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गंगाधाम कार्यालय पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैयाजी जोशी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भैयाजी ने कहा कि देशभक्त और सजग नागरिकों के कर्तव्य से ही कोई देश महान बनता है। हमें अधिकार के साथ अपने नागरिक कर्तव्यों को प्रमुखता देनी होगी। उन्होंने देश के निर्माण में योगदान देने वाले पूर्वजों, स्वाधीनता दिलाने वाले सेनानियों…

Read More