-मुख्यमंत्री धामी ने यूसीसी नियमावली और पोर्टल का किया लोकार्पण देहरादून। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) सोमवार को लागू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोपहर सवा 01 बजे के करीब मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में यूसीसी को लागू करने के लिए नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया। इसी के साथ उत्तराखंड स्वतंत्र भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया जहां यह कानून प्रभावी हो गया है। इसके बाद से विवाह, तलाक, लिव इन, लिव इन से अलग होना, विरासत आदि के ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए। समान नागरिक संहिता के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ…
Author: shivam kumar
कोलकाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत के अगले महीने पश्चिम बंगाल में होने वाले दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। उनके कोलकाता आगमन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है और राज्य में उनके प्रवास के दिनों की संख्या भी घटा दी गई है।सूत्रों के अनुसार, मोहन भागवत पहले सात फरवरी को कोलकाता पहुंचने वाले थे, लेकिन अब यह तारीख बदलकर 11 फरवरी कर दी गई है। साथ ही उनका दस दिनों का निर्धारित दौरा अब केवल चार दिनों का रहेगा। नए कार्यक्रम के अनुसार भागवत 11 फरवरी को कोलकाता पहुंचेंगे और उसी दिन…
नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर में टाउन हॉल के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़े जाने से उपजे विवाद को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 26 जनवरी को अमृतसर में बीआर अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई बर्बरता पर भाजपा ने निंदा करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की मांगने को कहा है। साथ ही भाजपा ने केजरीवाल से पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने की भी मांग की। सोमवार को भाजपा सांसद संबित पात्रा ने मुख्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि…
चंडीगढ़। हरियाणा में पलवल जिले के गांव जैनपुर में चार लोगों ने तीन मोरों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, बाकी तीन भागने में सफल रहे। पुलिस का कहना है कि तीनों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांव जैनपुर के सरपंच सरजीत ने वन्य जीव रक्षक हंसराज को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे अधिकारियों को तीन मृत मोर खून से लथपथ एक कट्टे (बोरे) में लिपटे मिले। तब तक एक आरोपित अनीश को दबोचा जा चुका था। उसने मौके से भागे…
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 27 से 29 जनवरी तक यूएई की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान विदेशमंत्री यूएई के नेतृत्व से मिलेंगे और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी की समीक्षा करेंगे तथा द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के लिए रास्ते तलाशेंगे। वो अबू धाबी में आयोजित होने वाले रायसीना मिडिल ईस्ट के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण भी देंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा भारत-यूएई संबंधों को नई गति प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी।
इंफाल। मणिपुर के पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान में व्यापक सफलता मिल रही है। कांगपोकपी जिले के नेपाली बस्ती, वीयेटम खुलेन-खोकेन गांव रोड (न्यू कीथेलमांबी थाना क्षेत्र) से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। बरामद सामग्री में 5.56 मिमी हेकेलर एंड कोच जी3 राइफल (मैगजीन सहित), .303 स्नाइपर (संशोधित), .22 पिस्तौल (मैगजीन सहित), सिंगल बैरल राइफल, दो देसी मोर्टार, .303 की पांच जिंदा गोलियां, दो चीनी हैंड ग्रेनेड और एक मोटोरोला हैंडसेट (बाओफेंग) शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने इन अभियानों के माध्यम से क्षेत्र में शांति बहाली की…
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कोलंबिया के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की। उन्होंने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के कोलंबियाई प्रवासियों को निर्वासित करने वाली अमेरिकी सैन्य उड़ानों के प्रवेश से इनकार करने के जवाब में यह कदम उठाए हैं। ट्रंप ने कोलंबिया से आयात पर कड़े नए टैरिफ और वीजा प्रतिबंधों की घोषणा की है। यूएसए टुडे समाचार पत्र की खबर के अनुसार, कोलंबिया के राष्ट्रपित पेट्रो ने हथकड़ी लगे बंदियों की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए ट्रंप प्रशासन पर कोलंबियाई प्रवासियों के साथ “अपराधियों की तरह” व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने…
ढाका। बांग्लादेश की अभिनेत्री पोरी मोनी को आज ढाका के न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद जुनैद की अदालत ने जमानत दे दी। व्यवसायी नासिर उद्दीन महमूद ने उनपर हमला, बर्बरता और धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पोरी मोनी ने आज सुबह 10 अदालत में आत्मसमर्पण किया। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, पोरी मोनी के वकील ने सुबह 10:15 बजे जमानत के लिए अर्जी दी। अदालत ने 1,000 टका के मुचलके पर जमानत दे दी। इससे पहले, इसी अदालत ने पोरी मोनी और उनके कॉस्ट्यूम डिजाइनर जुनैद बोगदादी जिमी के खिलाफ मुकदमा शुरू करने का आदेश दिया था।…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार में रविवार को हुए कार बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह विस्फोट खुजदार-शाहदादकोट राजमार्ग पर खोरी इलाके में हुआ। डॉन समाचार पत्र की खबर के अनुसार, लेवी अधिकारियों ने कहा कि यह शक्तिशाली विस्फोट तब हुआ जब एक बस उस इलाके से गुजर रही थी। इसदौरान विस्फोटकों से लदी एक कार में विस्फोट हो गया। कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बजई ने इसकी पुष्टि की। खुजदार के सहायक आयुक्त हफीजुल्लाह काकर का कहना है कि घायलों में बस चालक और क्लीनर भी शामिल…
बेरूत/गाजा पट्टी। लेबनान और गाजा में संघर्ष विराम के बीच मारकाट मची हुई है। लेबनान के अधिकारियों ने कहा कि इजराइली बलों ने कल दक्षिणी लेबनान में कम से कम 22 लोगों को मार डाला, जबकि गाजा में इजराइल ने फिलिस्तीनियों को उत्तर की ओर वापस जाने से रोक दिया। इजराइल का कहना है कि हमास संघर्ष विराम की शर्तों का लगातार उल्लंघन कर रहा है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, रविवार को विस्थापित हजारों लेबनानी अपने घरों की ओर जाने वाली सड़कों पर आ गए तो इजरायली सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी। इजराइली सेना ने एक…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को पिछले महीने विद्रोह का नेतृत्व करने के आरोप में कल दोषी ठहराया गया। वह अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा करने के बाद आपराधिक आरोपों का सामना करने वाले पहले राष्ट्रपति हैं। येओल महाभियोग का भी सामना कर रहे हैं। पूर्व रक्षामंत्री और कई सैन्य जनरलों और पुलिस प्रमुखों को भी हाल ही में दोषी ठहराया जा चुका है। इन सभी पर येओल को अपराध करने में मदद करने का आपराधिक आरोप है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, अभियोजकों ने येओल को औपचारिक रूप से दोषी ठहराया है। येओल 26…
