काठमांडू। नेपाल और भारत के सीमा सुरक्षा अधिकारियों की शीर्ष बैठक 16 और 17 नवंबर को नेपाल में होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के डायरेक्टर जनरल नेपाल आ रहे हैं। दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारियों के बीच हर वर्ष इस तरह की बैठक बारी-बारी से दिल्ली और काठमांडू में होती है। नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल के प्रमुख आईजीपी राजू अर्याल के निमंत्रण पर एसएसबी के डीजी अमृत मोहन प्रसाद 15 नवंबर से तीन दिन के लिए काठमांडू आने वाले हैं। आईजीपी अर्याल ने बताया कि दोनों देशों के…
Author: shivam kumar
गुवाहाटी। असम में बुधवार को पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में शाम 5 बजे तक 72.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें बंगाईगांव में 69.08 प्रतिशत, धोलाई 72,40 प्रतिशत, बिहाली 73.70 प्रतिशत, सिडली 71.50 प्रतिशत तथा सामगुरी में 78.70 प्रतिशत मतदान हुए हैं। 9,09,057 मतदाताओं के लिए 1078 मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गयी थी। मेघालय के गम्बेगर निर्वाचन क्षेत्र में शाम 5 बजे तक 80.91 प्रतिशत वोट डाले गए। राज्य में मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण हुआ। सामगुरी विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों पर चुनावी हिंसा की खबरें आईं। खलीहारी में भाजपा उम्मीदवार दिप्लूरंजन शर्मा पर हमले का प्रयास किया…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। रांची जिले के पांच विधानसभा सहित कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं। चुनावी मैदान में खड़े कुल 683 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 1,37,10,717 वोटर करेंगे। इसमें 68,73,455 पुरुष, 68,36,959 महिला और 303 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 43 विधानसभा से 683 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं, इसमें 609 पुरुष, 73 महिला और एक अन्य शामिल हैं। जिला अनुसार शाम 5 बजे तक कहां कितना प्रतिशत हुआ मतदान कोडरमा 62.00% खूंटी 68.36% गुमला 69.01% गढ़वा …
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुए रणजी एलीट ग्रुप बी के मैच में हिमाचल ने पहली पारी में दो विकेट पर 147 रन बनाकर पुड्डुचेरी के खिलाफ 62 रनों की बढ़त बना ली है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक अंकित कलसी 39 रनों पर नाबाद हैं जबकि अमित कुमार 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पूर्व हिमाचल के ओपनर शुभम अरोड़ा ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 58 रन बनाए। वहीं दूसरे ओपनर प्रशांत चोपड़ा ने 23 रनों का योगदान दिया। इससे पूर्व आज सुबह हिमाचल ने टॉस जीतकर पुड्डुचेरी को पहले बल्लेबाजी…
रांची। चुनाव के एक दिन पहले मंईयां सम्मान योजना के तहत सरकार द्वारा पैसा भेजने के खिलाफ भाजपा चुनाव आयोग पहुंची है। पार्टी ने मांग की है कि योजना के तहत दी जाने वाली राशि चुनाव के एक दिन पहले किसके आदेश पर दी गयी, इसकी जांच हो। साथ ही चुनाव आयोग को बताया गया कि हर महीने के 6, 7 तारीख को मैया सम्मान योजना का पैसा खाते में जाता है, लेकिन चुनाव के ठीक एक दिन पहले इस बार राशि भेजे गयी। कहा कि चुनाव की तैयारी में मंईयां सम्मान योजना की राशि को एक सप्ताह इंतजार करना…
रांची। झारखंड में बुधवार सुबह 7 बजे से पहले चरण के 43 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। इसे शांत और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। वहीं, इसी बीच 13 नवंबर को भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को राजधानी रांची और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों से अवगत कराया। इस दौरान निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से 2 मामलों में रांची विधानसभा…
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने राज्स्थान कैडर के एक आइपीएस अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने आइपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा को निलंबित कर दिया है। किशन सहाय मीणा पर आयोग से बिना अनुमति के चुनाव ड्यूटी छोड़ने का आरोप है। उन्हें गुमला में पुलिस आॅब्जर्वर के तौर पर तैनात किया गया था। लेकिन वे चुनाव आयोग की अनुमति के बिना झारखंड से जयपुर लैट आये। झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार ने किशन सहाय मीणा के निलंबन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आयोग ने उन्हें गुमला में पुलिस…
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और झारखंड विधानसभा चुनाव के स्वीप आइकॉन महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सपरिवार जेवीएम श्यामली के अपने मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला।
रांची। रांची के हटिया विधानसभा क्षेत्र के संत फ्रांसिस स्कूल, हरमू में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मतदान के लिए पहुंचे। उन्होंने संत फ्रांसिस स्कूल हरमू के बूथ संख्या 290 में मतदान किया। इसके अलावा पार्टी के कई लोग हेमंत सोरेन के साथ पहुंचे थे। हालांकि, इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लोगों से मतदान करने की अपील की। मतदान के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरे झारखंड में उत्साह का माहौल है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। मतदान हमारा अधिकार है।…
रांची। रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने हिंदपीढ़ी क्षेत्र के विभिन्न बूथों का बुधवार को निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी बुलेट से निरीक्षण करने निकले। दोनों अधिकारियों ने वोट डालने पहुंचे मतदाताओं से बातचीत की। मतदाताओं ने कहा कि वोटिंग में उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रहीं है। दोनों अधिकारियों ने चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशानुसार वोट कराने का निर्देश वहां मौजूद पदाधिकारियों को दिया।
रामगढ़। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पतरातू प्रखण्ड में हो रहे मतदान को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए अधिकारी लगातार भ्रमण कर रहे हैं। पुलिस पर्यवेक्षक देबब्रत दास, एसपी अजय कुमार ने पतरातु प्रखण्ड के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करते हुए अधिक से अधिक वोट करने की अपील की। इस दौरान वहां सुरक्षा में लगे जवानों को दिशा-निर्देश दिया गया।
