गुवाहाटी। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार काे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि `हमारे प्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मैं पूरे देश के साथ मां भारती को समर्पित उनके जीवन का उत्सव मनाता हूं। उनकी अथक सेवा, दूरदर्शिता और वैश्विक नेतृत्व ने भारत की छवि और आकांक्षाओं को बदल दिया है। गरीबों को सशक्त बनाने से लेकर हमारे युवाओं को नई उड़ान देने तक, उनका नेतृत्व आशा और प्रेरणा का प्रतीक है। मां कामाख्या आपको भारत की…
Author: shivam kumar
इंफाल। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिबंधित संगठनों के कई उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में न केवल कई गिरफ्तारियां हुईं, बल्कि हथियारों, संगठनात्मक मुहरों, संदिग्ध दस्तावेज़ों और अन्य सामग्री का बड़ा जखीरा भी बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार काे बताया कि कांगलेपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के तीन कैडर – थांगजम याइफाबा मैतेई (31), संज्रामबम लोहा मैतेई (29) (दोनों इंफाल ईस्ट) और टोंजम हेमोन सिंह (46) (तांगखाम मक्ला लैकाई) को इंफाल ईस्ट के खाबाम लामखाई बाजार और हाटा कांगजेइबुंग इलाकों से पकड़ा गया। इनके पास से मोबाइल फोन,…
गुमला। गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआडांड़-जैरागी मुख्य पथ पर मंगलवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो बुजुर्ग और एक ढाई वर्षीय मासूम शामिल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक है। घटना अंबरा टोली बगीचा के पास उस वक्त घटी जब जैरागी बाजार से लौट रहा एक ऑटो विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी भिड़ंत का शिकार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर पलट गया। उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ही चिरोडीह निवासी…
विशेष देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं ‘सेवेन सिस्टर्स’ पीएम मोदी के दौरे से इन राज्यों को मिला है नया भरोसा और प्रोत्साहन मजबूत रिश्ते की बुनियाद गढ़ गये पीएम मोदी, जीता भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन पूर्वोत्तर राज्यों- मिजोरम, मणिपुर और असम की यात्रा के दौरान जो घोषणाएं हुईं, वे महत्वपूर्ण तो हैं ही, इन्हें ऐतिहासिक भी कहा जाये, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। प्रधानमंत्री ने देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं ‘सेवेन सिस्टर्स’, यानी पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों का दौरा कर उन्हें भरोसे और प्रोत्साहन की नयी संजीवनी दी है।…
मुख्यमंत्री नव-नियुक्त इंटर और स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हुए शामिल -कक्षा 1 से 5 के 170 और कक्षा 6 से 8 के 131 सहायक आचार्यों को मिला नियुक्ति पत्र रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व कितना है, इससे हम सभी भली-भांति वाकिफ हैं। इससे पूर्व भी बड़ी संख्या में सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया था, इसी क्रम को आगे बढ़ाते मंगलवार को 301 सहायक आचार्य की नियुक्ति की जा रही है। राज्य में और 26 हजार शिक्षकों के पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर…
चार हफ्तों में जवाब मांगा, अगली सुनवाई छह हफ्ते बाद नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को धर्मांतरण से जुड़े कानूनों पर आठ राज्यों को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक के कानूनों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच के सामने याचिकाकतार्ओं ने कहा कि भले ही इन कानूनों को फ्रीडम आॅफ रिलीजन एक्ट कहा जाता है, लेकिन ये अल्पसंख्यकों की धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक लगाते…
रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश के बयानों पर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अब अपनी खोई हुई जमीन एक अपराधी के सहारे तलाशने का काम कर रहे हैं। दीपक प्रकाश के नजर में या यूं कहें की पूरी भाजपा की नजर में बलात्कारी हो, भ्रष्टाचारी हो, या अपराधी हो वो समाज की चिंता करने वाला व्यक्ति होता है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार की विकास योजनाओं से विचलित भाजपा इतनी हताश हो गयी है कि अब एक अपराधी के सहारे अपनी…
संवैधानिक संस्था राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने की सीबीआई जांच की अनुशंसा -न्याय मिलने तक भाजपा सड़क से सदन तक चुप नहीं बैठेगी -आरोपी पुलिस पदाधिकारियों का अविलंब स्थानांतरण करने की मांग की रांची। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रकाश ने कहा कि सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला पूरी तरह फर्जी है। स्व सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं बल्कि पत्थर माफिया दलाल बिचौलियों के इशारे पर राज्य की पुलिस ने हत्या की है। उक्त बातें मंगलवार को दीपक प्रकाश प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।…
रांची। झारखंड चैंबर चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। शनिवार को चैंबर की 61वीं वार्षिक आमसभा होगी। दूसरे दिन 21 सितंबर को स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल, डंगराटोली में मतदान किया जाएगा। चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा, बिकास सिंह और चुनाव समिति सदस्य ललित केडिया ने पत्रकारो को बताया कि शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हंै। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। इसके बाद वोटो की गिनती कर चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। पवन शर्मा ने बताया कि चैंबर भवन में आमसभा दिन के दस बजे से शुरू…
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कहा ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-रबी अभियान -2025’ में वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि यह आंकड़ा पिछले वर्ष 341.55 मिलियन टन का है। केंद्रीय मंत्री चौहान ने पूसा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का कुल खाद्यान्न उत्पादन वर्ष 2024-25 में 353.96 मिलियन टन तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 21.66 मिलियन टन (6.5 प्रतिशत) अधिक है। धान, गेहूं, मक्का, मूंगफली व सोयाबीन जैसी प्रमुख फसलों में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। निर्धारित…
धनबाद। राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने मंगलवार को धनबाद के वासेपुर में शाहबाज अंसारी नाम के व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद होने की संभावना जतायी जा रही है। एनआईए की टीम( यूपी32बिजी6901) नंबर के वाहन से धनबाद पहुंची और फिर बैंक मोड़ थाना की पुलिस बल के साथ अचानक वासेपुर स्थित जब्बार मस्जिद के समीप शाहबाज अंसारी के घर पर छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान शाहबाज के घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जतायी जा रही हैं। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है…