काठमांडू। भारत में महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस हादसे में मरने वालों में चार नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। चारों की पहचान हो गई है। रेल मंत्रालय नेनई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास को इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा ने बताया कि मृतक नेपाली नागरिकों की पहचान 23 वर्षीय लच्छी राम पासी, 11 वर्षीय नंदराम विश्वकर्मा, हिमु विश्वकर्मा और 43 वर्षीय कमला भंडारी के रूप में हुई है। चारों के शव नेपाल भेजने का बंदोबस्त किया जा रहा है।
Author: shivam kumar
– केन्द्रीय मंत्री ने अहमदाबाद में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का किया उद्घाटन- शाह ने गुजरातियों और सभी युवाओं और किशोरों से की महाकुंभ में जाने की अपील अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार 10 साल से सत्ता में है और 10 साल में इस सरकार ने वो काम पूरा किए हैं जो हमारी विचारधारा और दर्शन के कारण कई सालों से अटके थे। सरकार ने साढ़े तीन साल के दौरान पूरे भारत के धर्मस्थलों से चुराई गई तमाम मूर्तियाें को विदेश से वापस लाने का काम…
पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आज बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ केस दर्ज कर चार ठिकानों पर छापेमारी की है।विशेष निगरानी इकाई के मुताबिक, एसवीयू को खबर मिली थी कि बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में नौकरी में आए थे। तब से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति आय से लगभग 1,87,23,625 रुपये अधिक है। रजनी कांत प्रवीण बिहार शिक्षा सेवा के 45 वीं बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा…
ढाका। बांग्लादेश के बहुचर्चित पिलखाना नरसंहार में 16 साल तक जेल में रहने वाले अर्ध सैन्य बल बांग्लादेश राइफल्स (बीडीआर) के 300 से अधिक सदस्यों (कैदियों) की जमानत पर रिहाई शुरू हो गई। इनको रिहा करने की प्रक्रिया आज सुबह केरानीगंज के ढाका सेंट्रल जेल और गाजीपुर के काशिमपुर सेंट्रल जेल से शुरू हुई। 25 और 26 फरवरी 2009 को ढाका में बांग्लादेश राइफल्स की एक इकाई ने विद्रोह किया था। बांग्लादेश के सैन्य विद्रोह के इतिहास में यह घटना पिलखाना त्रासदी और पिलखाना नरसंहार के रूप में दर्ज है है। ढाका ट्रिब्यून की खबर में यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128वीं जयंती ‘पराक्रम दिवस’ पर कटक में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए नेताजी सुभाष के जीवन से हमें निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष कंफर्ट जोन के बंधन में नहीं बंधे इसी प्रकार हमें भी विकसित भारत के लिए अपना कंफर्ट जोन छोड़ना होगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के लिए जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि आज जब हमारा देश विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में जुटा…
पुलवामा। सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में एक सरकारी स्कूल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। एक अधिकारी ने आज बताया कि पुलिस, सेना की 42 आरआर और सीआरपीएफ की 130 बटालियन के संयुक्त अभियान में सरकारी प्राथमिक स्कूल लारमूह से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि हथियारों और गोला-बारूद में एक ग्रेनेड, यूबीजीएल, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 गोलियां, एक पिस्तौल की मैगजीन शामिल हैं। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।
विशेष सड़क से सीवर तक की समस्याओं पर नहीं है किसी का ध्यान राष्ट्रीय राजधानी में इस बार का चुनाव कह रहा है अलग कहानी हर दल की तरफ से मतदाताओं के लिए हुआ है रेवड़ियों का वादा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश की राजनीतिक राजधानी, यानी दिल्ली इन दिनों विधानसभा चुनाव की तपिश झेल रही है। चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है और राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी चल रहा है। इस बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव कुछ अलग कहानी कह रहा है। हाल के दिनों में यह…
रांची। 26 जनवरी को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर कर्तव्य पथ पर झारखंड की झांकी भी दिखेगी। इसमें झारखंड की समृद्ध संस्कृति, यहां का पारंपरिक नृत्य, शिक्षा के क्षेत्र में नारी शक्ति के बढ़ते कदम आदि को प्रदर्शित किया जाएगा। दरअसल, गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए झारखंड समेत 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियों का चयन किया गया है। झारखंड ने भी गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। इस वर्ष झारखंड की झांकी में दिवंगत रतन…
रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर गुरुवार को राज भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की देशभक्ति और राष्ट्र के लिए उनका त्याग हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर पोस्ट में लिख, ”आज राजभवन में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताजी का अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के प्रति उनका समर्पण हर भारतीय…
रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बुधवार देर रात रांची के प्रमुख चौक-चौराहों की सड़कों पर ठंड में गुजर बसर कर रहे जरूरतमद लोगों को कंबल का वितरण किया। कंबल का वितरण अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, डेली मार्केट पार्किंग, दुर्गा मंदिर रातू रोड की सड़कों पर किया गया। जिला प्रशासन के जरिये सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं रांची जिला के सभी प्रखंडों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रखंडों में भी कंबल का वितरण पूर्व से ही किया जा रहा है। उपायुक्त के साथ सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा, डीएसपी कोतवाली प्रकाश सोय एवं डीएसपी सदर संजीव कुमार…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बाला साहेब ठाकरे को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “उन्हें लोक कल्याण और महाराष्ट्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए व्यापक रूप से सम्मानित और याद किया जाता है। जब बात अपने मूल विश्वासों की आती थी तो वे समझौता नहीं करते थे और हमेशा भारतीय संस्कृति के गौरव को बढ़ाने में योगदान देते थे।” उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी 1926 को जन्मे बाला साहेब शिवसेना के संस्थापक हैं। हिंदू हृदय सम्राट के रूप में विख्यात बाला साहेब ने अपने करियर की शुरुआत…
