नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार आज सोने के भाव में जोरदार तेजी नजर आ रही है। सोना आज 750 रुपये से लेकर 860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। हालांकि चांदी की कीमत में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलावन नहीं हुआ है। सोने की कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 82,090 रुपये से लेकर 82,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 75,250 रुपये से लेकर 75,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।…
Author: shivam kumar
मुंबई। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने आज पुणे में कहा कि जलगांव रेल हादसा अफवाह की वजह से हुआ। जलगांव के पास परधाड़े रेलवे स्टेशन के पास घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 10 लोगों की पहचान हो गई है और तीन अज्ञात हैं, उनके शव क्षत-विक्षत हो गए हैं। इस बीच ट्रेन में सफर कर रहे एक शख्स ने कहा कि उनके तीन रिश्तेदार अभी भी लापता हैं। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने पत्रकारों को बताया कि प्रशासन और अन्य एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। श्रावस्ती के उधल…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की मिली-जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली के दबाव के कारण शेयर बाजार की चाल में गिरावट भी आई, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे शेयर बाजार की चाल ने रफ्तार पकड़ ली। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.27 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। घंटेभर का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के…
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान भी तेजी बनी रही। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। टेक शेरों में हुई खरीदारी के कारण वॉल स्ट्रीट में पिछले सत्र के दौरान तेजी का माहौल बना रहा।…
– प्रशासनिक तैयारी जोरों पर समस्तीपुर। जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के 101 में जन्मदिवस के अवसर पर 28 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कर्पूरी जी के पैतृक ग्राम पीतौजिया वर्तमान कर्पूरी ग्राम में उनके पैतृक भवन के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं सर्वधर्म प्रार्थना में सम्मिलित होंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ उसके बाद गोकुल फुलेश्वरी महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति के अतिरिक्त राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश,कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान,गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं कई गणमान्य भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसको लेकर पूरे कर्पूरी…
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गयी घेराबंदी रांची। राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में एक मुखिया को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गयी है। गोलीबारी में मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रांची के ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबंदी की गयी है। जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला अपराधी मुखिया के गांव का ही रहने वाला है। नामकुम में बेखौफ…
रांची। रांची के खेलगांव ओपी क्षेत्र के बाबा चौक के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रांची जेल के दो सुरक्षाकर्मियों को कुचल दिया। घटना में एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गयी। जबकि दूसरा जेलकर्मी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल सुरक्षाकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेलगांव से जेल जाने के क्रम में हादसा बताया जा रहा है कि दोनों ही सुरक्षाकर्मी जेल में ड्यूटी करने के लिए बाइक पर सवार होकर बाबा चौक होते हुए रांची जेल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को…
रांची। चर्चित रेबिका पहाड़िन की हत्या के आरोपी मुस्तकीम अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिल पायी है। मुस्तकीम ने अपनी जमानत याचिका के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र की बेंच ने उसे बेल देने से इंकार कर दिया। इससे पहले, ट्रायल कोर्ट और हाइकोर्ट ने भी मुस्तकीम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। 2017 में रेबिका पहाड़िन की हत्या का मामला साहिबगंज के बोरिया थाना में दर्ज हुआ था, जो राज्य में चर्चा का विषय बन गया था। रेबिका का शव कई टुकड़ों में बरामद…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सूरत में कैंसर अस्पताल समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद शाह सुबह अहमदाबाद में गुजरात विश्वविद्यालय मैदान पर ‘हिंदू आध्यात्मिक सेवा मेला’ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को गृहमंत्री अमित शाह के कार्यालय ने जारी विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति के अनुसार, गृहमंत्री शाह अपराह्न लगभग1:30 बजे सूरत पहुंचेंगे और डुमस रोड पर नवनिर्मित कैंसर अस्पताल और धर्मशाला का उद्घाटन करने के बाद जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद अहमदाबाद लौटेंगे और शाम चार बजे साबरमती और न्यू रणिप क्षेत्र में दो अंडरपास का…
रांची। प्रयागराज में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के अवसर पर संगम में स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 28 जनवरी से 2 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द रेलवे के अनुसार इस दौरान धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा और सियालदह राजधानी, दूरंतो सहित 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें ये ट्रेनें हैं नयी दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस (12314) – 29 और 30 जनवरी बीकानेर-सियालदह दूरंतो (12260) – 28 जनवरी सियालदह-नयी दिल्ली राजधानी (12313) – 28 और 29…
‘हम शोर नहीं करते, सीधा शिकार करते हैं…’, एक से बढ़कर एक हाई डायलॉग, मराठा साम्राज्य, छत्रपति संभाजी महाराज की स्वराज्य के लिए लड़ाई, ये सारी चीजें 3 मिनट 8 सेकेंड के ट्रेलर में देखी जा सकती हैं। फिल्म ‘छावा’ छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता की कहानी बताने वाली फिल्म ‘छावा’ को लेकर पिछले कई दिनों से दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई थी। आखिरकार टीजर, पोस्टर के बाद फिल्म ‘छावा’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज से पहले विक्की कौशल ने दादर के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन किए। इसके बाद फिल्म ‘छावा’ का भव्य ट्रेलर…
