Author: shivam kumar

एनडीए की सरकार बनने के साै दिन में लागू हाेगा घोषणापत्र: अमित शाह -महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकाें पर विशेष ध्यान देगी भाजपा -राज्य के निम्न आय वर्ग के लाेगाें काे मुफ्त राशन देने का किया ऐलान मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारत जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया। घाेषणा पत्र में भाजपा ने महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकाें पर विशेष ध्यान देने के साथ ही विकसित महाराष्ट्र बनाने के लिए राज्य को प्रौद्योगिकी, विनिर्माण और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनाने पर जाेर दिया गया है। भाजपा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। भारत को स्वच्छ और बिजली चालित परिवहन व्यवस्था की दिशा में ले जाने के उद्देश्य के साथ यह रैली आयोजित की गई है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सीईएसएल (कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड) के ‘ईवी ऐज ए सर्विस’ कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर की सवारी की। उन्होंने साइकिल भी चलाई। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज ‘ईवी एक सेवा के रूप में’ कार्यक्रम एक नेक काम के लिए शुरू किया गया है। दिल्ली में…

Read More

– प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार परिक्रमा – अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सागर अयोध्या। कार्तिक मास की नवमी तिथि पर लाखों श्रद्धालु 14 कोसी परिक्रमा कर रहे हैं। रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पहली बार 14 कोसी परिक्रमा करने को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। यही वजह है कि लगभग बीस लाख से अधिक श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। मुहूर्त के अनुसार शनिवार शाम 6 बजकर 32 मिनट पहले परिक्रमा आरंभ कर दी गई थी। अगले दिन मुहूर्त अनुसार रविवार दोपहर बाद 4:44 बजे तक यह परिक्रमा चलेगी।परिक्रमा क्षेत्र में लाखों श्रद्धालु रामनाम संकीर्तन और लोक गीतों के…

Read More

श्रीनगर। श्रीनगर के जबरवान के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई है। इलाके में कम से कम तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी है। पुलिस के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि देर रात सुरक्षबलों की संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। सुबह सुरक्षाबलों का आतंकवादियों के साथ सामना हुआ। दाचीगाम और निशात इलाके के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले वन क्षेत्र में सुबह करीब 9 बजे गोलीबारी शुरू हुई। उन्होंने बताया कि दो से तीन विदेशी आतंकवादी क्षेत्र में…

Read More

ब्रैम्पटन। कनाडा के ब्रैम्पटन में पिछले दिनों एक हिंदू मंदिर में किए गए उपद्रव को लेकर पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान खालिस्तान समर्थक इंद्रजीत गोसाल (35) के रूप में हुई है। हथियार से हमले के आरोपित इंद्रजीत गोसाल को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया था। हालांकि उसे बाद में कुछ शर्तों पर रिहा कर दिया गया। उसे बाद में ब्रैम्पटन में ओन्टारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में पेश होना है। कनाडा की पील पुलिस ने अपने बयान में कहा कि इस अपराध में शामिल और संदिग्धों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए घटना के करीब…

Read More

ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने के करीब तीन महीने बाद अवामी लीग की छात्र इकाई ने रविवार को राजधानी ढाका में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। हालांकि, मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार ने विरोध प्रदर्शन करने के खिलाफ अवामी लीग को सख्त चेतावनी जारी की है। शनिवार को यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने अवामी लीग को फासिस्ट पार्टी बताते हुए कहा कि इसे बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी। उनका कहना है कि शेख हसीना के आदेश पर रैलियां निकालने वालों के खिलाफ कानूनी एजेंसियां कठोर…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन बुधवार को व्‍हाइट हाउस में नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रम्प से मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक 13 नवंबर को सुबह 11 बजे बाइडेन और ट्रम्प ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी होने तारीख नजदीक आ रही है। अमेरिका में 5 नवंबर के राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक वापसी की। इस चुनाव में ट्रम्प ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया। इसके साथ ही वह अमेरिका…

Read More

काठमांडू। इस वर्ष 06 दिसंबर को होने वाले विवाह पंचमी महोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। जनकपुरधाम के जानकी मंदिर में होने वाले विवाह महोत्सव में अयोध्या से बारात लाने का निमंत्रण देने के लिए जल्द ही अयोध्या में प्रदेश के मुख्यमंत्री के स्वयं जाने की तैयारी है। शनिवार को जनकपुरधाम के जानकी मंदिर परिसर में विवाह पंचमी की तैयारी को लेकर सर्वपक्षीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक में मधेश प्रदेश सरकार, जानकी मंदिर के महंथ, जिला प्रशासन, स्थानीय सुरक्षा अधिकारी, उद्योग व्यापार संघ, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संघ संस्थाओं के प्रतिनिधि की उपस्थिति रही। इस बैठक में विवाह…

Read More

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को रांची के ओटीसी मैदान से न्यू मार्केट चौक तक रोड शो करेंगे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन क्षेत्रों में ड्रोन पैराग्लाइडिंग एंड हॉट एयर बलांस पूर्णतः वर्जित एवं अन्य संबंधित गतिविधियों पर रोक लगाते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी सदर ने नो ड्रोन जोन घोषित किया है। साथ ही अनुमंडल दण्डाधिकारी ने बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए निषेधाज्ञा जारी की है। यह निषेधाज्ञा सुबह 06:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

Read More

नई दिल्ली। कनाडा में हिन्दू मंदिर पर हुए हमले के खिलाफ रविवार को सिखों ने दिल्ली स्थित कनाडा उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते दिल्ली में कनाडाई उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात रहा है। कनाडा के उच्चायोग, चाणक्यपुरी जा रहे हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने तीन मूर्ति मार्ग पर रोक दिया। इस दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इन लोगों के हाथों में विभिन्न नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें हिन्दू सिख एकता और श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी का बलिदान, नहीं बंटेगा…

Read More

रांची। मुक्ति संस्था ने रविवार को जुमार नदी के तट पर 51 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। मुक्ति संस्था के सदस्य रिम्स के मोर्चरी गृह से शवों को निकालकर जुमार नदी के तट पर लेकर गए। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1883 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर रवि अग्रवाल, रतन अग्रवाल, सुदर्शन अग्रवाल, आशीष भाटिया, नीरज खेतान, संदीप कुमार, शिव शंकर शर्मा, राहुल चौधरी, सौरभ बथवाल,…

Read More