Author: shivam kumar

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की दशा और दिशा से आप सब परिचित हैं। चाहे युवा हो, किसान हो, महिला हो, दलित हो, आदिवासी हो, पिछड़ा हो, सामान्य हो, किसी वर्ग को कुछ नहीं मिला। ना युवाओं को नौकरी मिली, ना महिलाओं को सम्मान मिला। यह दुर्दशा इस सरकार के गठन के प्रारंभ से ही देखी जा रही है। यह परिवारवादी सरकार बात आदिवासियों की करती है लेकिन एक आदिवासी मुख्यमंत्री को हटाने के लिए कैसी नीति अपनायी गयी, देखा गया। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है। योजना में घपला हो रहा, जेपीएससी, जेएससीसी में…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड युवाओं के नेतृत्व में फिर एक उलगुलान के लिए तैयार है। जिन युवाओं को ठगकर यह जुल्मी सरकार सत्ता में आयी, उस सरकार को यह डर दिखाना जरूरी था। यह डर अच्छा है हेमंत जी, आप संगीनों के साये में कटीले तार लगाकर एक बुजदिल की तरह सीएम आवास में बैठे हुए हैं और राज्य के युवा सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। युवा आपके और आपके प्रशासन के रोकने से रुकने वाले नहीं हैं…

Read More

रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि अपने जीवन में ऐसी डरी हुई सरकार नहीं देखी। आपने ही नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, वहीं तो जवाब मांगने आये थे। परंतु मिनी आपातकाल आपने लगा दिया। ये झामुमो, कांग्रेस के लोग इतने भयभीत हैं। दो दिन पूर्व से ही पूरे राज्य में वाहन मालिकों को धमकाया जा रहा है। आपने तो मोरहाबादी आने से रोका पर पूरे प्रदेश में सड़कों पर थाने में जो हुंकार हो रही है वह भी अच्छी तरह आप सब सुन लें। पूरे प्रदेश में क्रांति का बिगुल फूंका जा…

Read More

रांची। आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन के बौद्धिक ताकत और सांस्कृतिक आंदोलन के प्रणेता पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा हमारी समृद्ध संस्कृति को आगे बढ़ाने और आदिवासियों की पहचान बनाए रखने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उनका जीवन अपने आप में एक उदाहरण है कि दृढ़ इच्छाशक्ति हो तो आप किसी भी क्षेत्र में बेहतर कर सकते हैं। रामदयाल मुंडा के योगदानों से नई पीढ़ी को रूबरू होना आवश्यक। समृद्ध झारखंड गढ़ने की राह डॉ. रामदयाल मुंडा के जीवन दर्शन में समाहित है। नई पीढ़ी डॉ. मुंडा को पढ़े और जाने। सुदेश कुमार…

Read More

रांची। मोरहाबादी में शुक्रवार को आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के युवा आक्रोश रैली में पुलिस की कार्रवाई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घायल हो गए, जिनका रिम्स और अन्य अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है। घायलों को देखने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित अन्य वरीय नेता पहुंचे। बाद में पत्रकारों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मोरहाबादी मैदान में आक्रोश रैली की सभा के बाद मुख्यमंत्री आवास के लिए शांतिपूर्वक मार्च निकाल रहे भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं पर जिस प्रकार का…

Read More

रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2024 को लेकर राज्य में एक बार फिर विवाद उत्पन्न हो गया है। बोर्ड की ओर से जारी किये गये विस्तृत सिलेबस और कट ऑफ मार्क्स से छात्रों में भारी नाराजगी है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने इस पर विरोध जताया। शुक्रवार को हजारों छात्र-छात्राओं ने झारखंड अधिविध परिषद रांची यानी जैक कार्यालय रांची का घेराव और जम कर विरोध किया। घंटों तक बोर्ड के मुख्य द्वार को बाधित रखा। विरोध के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि बोर्ड की ओर से मनमाने तरीके से वृहद सिलेबस और हायर कट ऑफ मार्क्स की…

Read More

रांची। रांची के मोरहाबादी में अपने हक और अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठी और आंसू गैस चलाना अत्यंत निंदनीय है। इस दौरान कई युवा घायल भी हुए हैं। हेमंत सरकार अपने खिलाफ उठनेवाली हर आवाज को दबाने पर आमादा है। यह लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या के समान है। युवाओं को रोका जा रहा था सरकार ने युवाओं को रोकने के लिए रात में ही कंटीले तारों के साथ जगह-जगह पर घेराबंदी कर दी थी और…

Read More

रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा सांसद दीपक प्रकाश भाजयुमो की युवा आक्रोश रैली में घायल कार्यकर्ताओं को देखने रिम्स पहुंचे। इस दौरान अर्जुन मुंडा ने कहा कि रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित युवा आक्रोश रैली के दौरान पुलिस ने जिस निर्ममता से निहत्थे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी, आंसू गैस और डाई मार्कर हथगोले बरसाये वह निंदनीय है। इस घटना में कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। रिम्स प्रशासन को उनके समुचित इलाज का निर्देश दिया है।

Read More

रांची। सूरज सिंह मेमोरियल कॉलेज तथा बांबे स्टॉक एक्सचेंज इन्वेस्टर्स फंड की ओर से जीवन के उपयुक्त स्तर विषय पर एक घंटे का सत्र शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में एसएस मेमोरियल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बीपी वर्मा ने बताया की वित्तीय प्रबंध एक कला है, जिसे हर व्यक्ति को सीखना चाहिए। सही वित्तीय प्रबंधन से ही व्यक्ति अपना सवार्गीण विकास कर सकता है। वहीं, डॉ समर सिंह ने कहा कि शेयर बाजार से संबंधित प्रशिक्षण वित्तीय साक्षरता का एक प्रमुख तत्व है। यह व्यक्तियों को शेयर बाजार की जटिलताओं को समझने और उनसे निपटने…

Read More

रांची। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा है कि हेमंत सरकार चाहे लाख कोशिश कर ले, पर राज्य के युवा मानने वाले नहीं हैं। पांच लाख नौकरियों का वादा कर सत्ता में आयी इस सरकार से युवा जवाब चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को बताना चाहिए कि अब तक राज्य में कितने युवाओं को नौकरी मिली है। आक्रोश रैली में प्रदर्शनकारी भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले छोड़े। गौरतलब है कि मोरहाबादी मैदान में चल रही युवा आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में…

Read More

रांची। नेपाल में हुई बस दुर्घटना के बाद हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा है कि नेपाल में हुई बस दुर्घटना की खबर से स्तब्ध हूं। तनहूल जिले में नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस के यात्रियों के लिए चिंतित हूं। मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि दिवंगतों को शांति प्रदान करें। इसके साथ ही हेमंत सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के इस नंबर पर कॉल कर मजदूर और श्रमिक अपनी समस्या बता सकते हैं। राज्य नियंत्रण कक्ष से छह लैंड…

Read More