-अरशद पर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली और पानीपत में कायम हैं लूट-हत्या के 18 मुकदमे लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के झिंझाना में सोमवार की रात मुठभेड़ में एसटीएफ ने चार बदमाशों को ढेर कर दिया जबकि एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील घायल हो गए। उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया है। बीती रात करीब दो बजे एसटीएफ मेरठ के साथ बदमाशों की हुई मुठभेड़ मुस्तफा गैंग का एक लाख रुपये का इनामी अरशद और उसके तीन साथी सोनीपत निवासी मंजीत, करनाल निवासी सतीश और एक अन्य अपराधी को…
Author: shivam kumar
इंफाल। सुरक्षा बलों ने भारत-म्यांमार सीमा पर एसओआरईपीए के चार कैडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तेंग्नौपाल जिले के मोरेह थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत-म्यांमार सीमा स्तंभ 79 (पांगल बस्ती) के पास सुरक्षा बलों को यह कामयाबी मिली। चारों के पास से एक स्मार्टफोन और तीन सिम कार्ड बरामद हुए। गिरफ्तार कैडरों की पहचान लाइशंगथेम सोमोरजीत सिंह उर्फ लेंबा (34), पेबम मालेमंगनबा सिंह उर्फ लामंगनबा (18), लाइशराम नेल्सन सिंह उर्फ फिरेपा (22) और निंगथौजम मिलन मैतेई उर्फ खंबा (25) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर…
वाशिंगटन। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को शपथ लेने के बाद सबसे पहले अपने ओवल ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कठोर रुख अपनाते हुए पूर्ववर्ती बाइडन प्रशासन के 78 फैसलों को रद कर दिया। कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते से बाहर होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान 6 जनवरी के कैपिटल दंगों में शामिल सभी लोगों को माफी दी। ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकॉस्टिंग कारपोरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने 6 जनवरी के कैपिटल दंगों में शामिल सभी लोगों को माफ कर दिया है। उन्होंने जेल अधिकारियों को दंगों से संबंधित…
ढाका। बांग्लादेश के सुंदरबन के कोटका वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटकों ने एक साथ तीन बाघों को देखा। इस दौरान दो बाघों ने तीसरे पर हमला कर उसे नदी में धकेल दिया। पर्यटकों ने अभयारण्य के बेटमोर क्षेत्र के इस वाकये को रविवार दोपहर कैमरे में कैद कर लिया। ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, गाइड एमडी अल अमीन ने बताया कि पर्यटकों ने सुंदरबन से लौटते समय इन बाघों (दो नर और एक मादा) को देखा। दो बाघ कोटका कार्यालय क्षेत्र से आए थे और एक बाघ उनके साथ शामिल होने के लिए बेटमोर नदी पार कर गया था। बेटमोर क्षेत्र से…
कराची। कराची विश्वविद्यालय ने स्टूडेंट्स के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है। विश्वविद्यालयों के दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कैंपस में सम्मानजनक और विनम्र उपस्थिति के महत्व का ध्यान रखा जाए। कराची विश्वविद्यालय पाकिस्तान के सबसे बड़े विश्वविद्यालयों में से एक है। यहां 45,000 से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। जियो न्यूज के अनुसार, स्टूडेंट्स ड्रेस कोड की अधिसूचना विश्वविद्यालय के अधिकारी डॉ. नोशीन रजा ने 14 जनवरी को जारी की। इसमें विद्यार्थियों को शालीन लिबास पहनने के लिए आगाह किया गया है। ऐसे परिधानों को पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिन पर नजर पड़ने से जिनसे…
– 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली, फैसलों में राष्ट्र पहले की झलक – पहली प्राथमिकता घुसपैठ रोकना, दूसरी महंगाई पर रोकथाम – अपने पहले संबोधन में बोले, मेरी नीति ‘अमेरिका फर्स्ट’ की होगी वाशिंगटन। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण करने के अपने पहले संबोधन में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का स्वर्ण युग अब शुरू हुआ है। अमेरिका फर्स्ट की नीति के साथ वो फिर से देश को आगे लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो सभी को साथ लेकर चलने को तत्पर हैं। साथ ही उन्होंने दक्षिणी सीमा पर नेशनल इमरजेंसी की भी…
विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही छत्रपती संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल का नया लुक जारी किया गया था। हाल ही में महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना का लुक जारी कर दिया गया है। इसके साथ फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी भी जानकारी दी गई है। फिल्म के पोस्टर में येसूबाई भोसले के रूप में रश्मिका मंदाना का लुक काफी प्रभावशाली और आकर्षक है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म छावा…
दिलजीत दोसांझ लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिलजीत इस समय अपने ‘डिल्युमिनाटी’ म्यूजिक टूर से पूरी दुनिया में धूम मचा रहे हैं। दिलजीत सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। ऐसे ही दिलजीत की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया है। दिलजीत की पोस्ट से फैंस का दिल टूट गयासिंगर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ की टीम ने इंस्टाग्राम पर माफीनामा पोस्ट किया। इस पोस्ट में दिलजीत ने लिखा, मैं सभी से माफी मांगता हूं। क्योंकि, मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मेरी आने वाली फिल्म ‘पंजाब 95’ सात फरवरी…
बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर रणदीप हुड्डा, जो हर किरदार में डूबकर अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतते हैं, वो अपनी नई हॉलीवुड फिल्म के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबर है कि रणदीप अपनी अगली इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग के लिए बुडापेस्ट रवाना हो चुके हैं। यह उनकी हॉलीवुड में दूसरी बड़ी फिल्म होगी, जो 2020 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई एक्सट्रैक्शन के बाद आ रही है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डायरेक्टोरियल डेब्यू के बाद रणदीप हुड्डा एक बार फिर ग्लोबल स्टेज पर अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं। हालांकि, उनकी आने वाली हॉलीवुड फिल्म…
नई दिल्ली। एक दिन की कमजोरी के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में आज फिर तेजी लौटती हुई नजर आ रही है। सोने की कीमत में आज आई तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 81,380 रुपये से लेकर 81,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,650 रुपये से लेकर 74,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी मामूली तेजी आई है, जिसके कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 96,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर…
नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी का रुख बना हुआ है। आज बाजार मजबूती के साथ खुला था, लेकिन कारोबार की शुरुआत होते ही मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.51 प्रतिशत और निफ्टी 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.76 प्रतिशत…
