बोकारो। जिले के बेरमो में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। मुठभेड़ बेरमो अनुमंडल के ऊपरघाट में हुई है। बेरमो अनुमंडल के नक्सल प्रभावित पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरघाट के बंशी एवं जरवा के जंगल में सुरक्षा बलों के जवानों की प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के साथ बुधवार अहले सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक महिला एवं एक पुरुष नक्सली को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली मंगलवार को चंद्रपुरा से पकड़े गए 15 लाख के…
Author: shivam kumar
वॉशिंगटन। अमेरिका के 22 राज्यों के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बर्थराइट पॉलिसी बदलने के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। यह पॉलिसी अमेरिका में जन्मे बच्चों को उनके माता-पिता के इमिग्रेशन स्टेटस को नजरअंदाज कर नागरिकता की गारंटी देती है। डोनाल्ड ट्रम्प ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण के साथ जारी आदेश पर हस्ताक्षर किए जो अमेरिकी संविधान में बर्थराइट पॉलिसी को बदलने की बात करता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बर्थराइट पॉलिसी को लेकर दी गई मंजूरी कानूनी अड़चनों में फंसती दिख रही है। ट्रम्प ने देश की बर्थराइट पॉलिसी की यह कहते हुए…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने राज्य की चिकित्सा व्यवस्था के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार रिम्स पार्ट-2 की नींव रखने की बात कर रही है जबकि रिम्स की मौजूदा स्थिति दिन-प्रतिदिन और भी बदतर होती जा रही है। महतो ने कहा कि राज्य सरकार को पहले रिम्स की वर्तमान व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना चाहिए, न कि नया प्रोजेक्ट सब्जबाग दिखाकर स्वास्थ्य क्षेत्र में कुव्यवस्था मुंह मोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रिम्स की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। रिम्स में न दवाइयां और न…
लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमुहान नदी के पास पुल निर्माण कार्य के साइडिंग पर बुधवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की । इस घटना में साइडिंग इंजीनियर के पैर को छूते हुए गोली निकल गई। जानकारी के अनुसार फोरलेन सड़क निर्माण कार्य को लेकर पुल निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान बुधवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी निर्माण स्थल के पास पहुंचे और वहां खड़े लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरु कर दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फायरिंग करके वहां से फरार हो गए। इस गोलीबारी…
रामगढ़। रामगढ़ जिले में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर बुधवार को डीटीओ मनीषा वत्स ने ओवरलोडिंग परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से जांच अभियान चलाया। विभिन्न चौक चौराहों पर चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान में 2.97 लाख रुपए का जुर्माना गाड़ियों पर लगाया गया है। डीटीओ ने भारी मालवाहक वाहनों सहित अन्य वाहनों का आरसी बुक, फिटनेस, प्रदूषण एवं ड्राइविंग लाइसेंस,ओवरलोडिंग की जांच की। इस दौरान वाहनों पर लगाए जाने वाले रिफ्लेक्टिव टेप की भी जांच की गई। जांच के दौरान कुल 20 से…
रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन से सात किलो गांजा जब्त किया है। यह गांजा एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच से बरामद किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये है। हटिया के उप निरीक्षक दीपक कुमार ने बुधवार को बताया कि आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ पोस्ट हटिया और जीआरपी हटिया ने हटिया स्टेशन पर संयुक्त जांच अभियान चलाया, जिसमें एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15027 के दिव्यांग कोच में एक भारी ट्रॉली बैग बर्थ के नीचे पड़ा मिला। सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में बैग में दो…
लोहरदगा। भंडरा थाना क्षेत्र के जमगई पंचायत के बीटपी गांव में मकान निर्माण के क्रम में छज्जा टूटकर गिरने से एक मिस्त्री की बुधवार काे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दो अन्य मजदूर घायल है। घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिटपी निवासी राजेश उरांव अपना निजी मकान बना रहा है। इस मकान के निर्माण के लिए छज्जा के ऊपर जोड़ाई का काम चल रहा था। मिस्त्री और मजदूर छज्जा के ऊपर चढ़कर काम कर रहे थे। इसी क्रम में छज्जा टूट कर गिर गया और मिस्त्री चंपा उरांव छज्जा से…
कोलकाता। कोलकाता में बाघाजतिन के बाद अब टेंगरा इलाके में एक निर्माणाधीन बहुमंजिली इमारत झुक गई, जिससे आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया। घटना क्रिस्टोफर रोड की है, जहां कोलकाता नगर निगम के 58 नंबर वार्ड में यह निर्माणाधीन इमारत झुककर पास के मकान पर गिर गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पांच मंजिला यह इमारत पिछले साल एक प्रमोटिंग कंपनी ने बनाना शुरू किया था और अब लगभग पूरी हो चुकी थी। हालांकि, निर्माण कार्य के दौरान ही यह इमारत झुक गई। गनीमत यह रही कि इमारत में कोई निवासी नहीं था, केवल मजदूर ही काम कर रहे थे,…
पलामू। जिले के मनातू थाना क्षेत्र के डुमरी के सिकदा गांव में वृद्ध संबोधी यादव (65) की हत्या करने के बाद उसकी बॉडी को फंदे से लटका देने के मामले में बुधवार को चार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। आरोपित फरार बताये जाते हैं। नामजद आरोपितों में दो सगे भाई रामप्रकाश यादव एवं बनौधी यादव , बनौधी का पुत्र विरेन्द्र यादव एवं उपेन्द्र यादव शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की अहले सुबह भैस दूहकर लौट रहे संबोधी यादव की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी।…
नई दिल्ली। गोल्ड और डायमंड की ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी काबरा ज्वेल्स ने आज शेयरों की लिस्टिंग के जरिए स्टॉक मार्केट में शानदार शुरुआत की। इस जोरदार शुरुआत के कारण कंपनी के आईपीओ निवेशकों का पैसा पहले दिन ही लगभग दोगुना हो गया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 128 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर ये शेयर 90 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 243.20 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के बाद खरीदारों ने इसे हाथों हाथ लिया, जिसकी वजह से थोड़ी ही देर में ये शेयर उछल कर…
रांची। सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में झारखंड कैबिनेट (मंत्रिपरिषद) की बैठक हुई। इसमें 18 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। राज्यकर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना और राज्य के विभिन्न अस्पतालों के लिए पद सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है। चतरा में स्पेशल कोर्ट के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। कैबिनेट ने अनुपूरक बजट की घटनोत्तर स्वीकृति दी है। बैठक में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री रामदास सोरेन, दीपक बिरुवा, इरफान अंसारी, संजय प्रसाद यादव समेत अन्य उपस्थित थे। झारखंड अधिवक्ता कल्याण कोष के लिए 12 करोड़ की मंजूरी झारखंड कैबिनेट ने…
