Author: shivam kumar

वारसॉ। एफसी बार्सिलोना के स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवांडोव्स्की, जिन्होंने बुधवार शाम को रेड स्टार बेलग्रेड पर 5-2 की जीत में अपना 98वां और 99वां चैंपियंस लीग गोल किया, की निगाहें अब अपने 100वें चैंपियंस लीग गोल पर हैं। लेवांडोव्स्की ने पहले हाफ में दो गोल किए। ब्रेक के बाद, पोलिश खिलाड़ी के पास हैट्रिक बनाने और चैंपियंस लीग में अपना 100वां गोल करने का मौका था, लेकिन वह लक्ष्य से चूक गए। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने गुरुवार को पोलिश मीडिया से कहा, “मैच के दौरान, मैंने यह नहीं सोचा कि मैंने पहले ही कितने गोल किए हैं। मैंने हैट्रिक बनाने का…

Read More

बीजिंग। 14 वर्षीय स्थानीय गोल्फ खिलाड़ी झोउ शियुआन ने गुरुवार को 2024 कोव चाइना स्पोर्ट्स लॉटरी चोंगकिंग महिला ओपन के पहले दौर के बाद चार अंडर 68 का कार्ड खेला और थाईलैंड की सरनपोर्न कटेसुवान के साथ शीर्ष पर पहुंच गईं। झोउ ने लगातार नौ पार के साथ शुरुआत करके स्थानीय प्रशंसकों को रोमांचित किया। फिर उसने बैक नाइन पर पांच बर्डी लगाई और केवल एक बोगी दर्ज की। झोउ ने कहा, “यह एक शानदार दिन है, जिसमें शानदार स्कोर रहा, जो मेरी उम्मीदों से बढ़कर है। जीत के बारे में कुछ कहना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन मुझे पूरा भरोसा…

Read More

बेंगलुरु। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 की दो प्रतिष्ठित टीमें बेंगलुरू एफसी और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी आज शाम श्री कांतीरवा स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले के लिए तैयार हैं। नॉर्थईस्ट सात मैचों में पांच जीत, एक ड्रा और एक हार से 16 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है। मौजूदा सत्र में उनके छह मैचों का अपराजित क्रम तब टूटा जब उन्हें अपने पिछले मैच में एफसी गोवा से 0-3 से करारी हार मिली। उस झटके के बावजूद गेरार्ड जारागोजा के ब्लूज आगामी मैच में मजबूत वापसी करेंगे। नॉर्थईस्ट यूनाइटेड सात मैचों में तीन जीत, दो ड्रा और दो हार से…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चुनाव प्रचार के लिए महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह भी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने दोनों स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के दो स्थानों पर विशाल रैलियों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की पहली रैली दोपहर 12 बजे धुले और दूसरी रैली अपराह्न दो बजे नासिक में होगी।…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज उनके जन्मदिन की बधाई दी है। संयोग से आज तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का भी जन्मदिन है। प्रधानमंत्री मोदी ने रेवंत रेड्डी को भी बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता आडवाणी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की है। प्रधानमंत्री ने एक्स हैंडल पर जारी बधाई संदेश में कहा है, ”श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी विशेष है क्योंकि हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए…

Read More

पटना। देश-दुनिया में लोक आस्था के छठ महापर्व का चौथे दिन आज सुबह छठवर्तियों के उगते सूर्य भगवान को अर्घ्य देने के साथ समापन हो गया। इसके बाद सभी छठ व्रतियों ने व्रत का पारण किया। मान्यता है कि सूर्योदय के समय अर्घ्य देने से सुख-समृद्धि, सौभाग्य, संतान प्राप्ति की मनोकामना और संतान की रक्षा का वरदान मिलता है। छठ महापर्व के आखिरी दिन सूर्योदय के दौरान अर्घ्य देते समय मंत्र-ओम एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते, अनुकंपय माम् भक्तया गृहाणाघ्र्यम् दिवाकर का जाप किया गया। महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ था। पहले…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के सतर्कता जागरुकता सप्ताह समारोह को संबोधित करेंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने दी। मंत्रालय ने बताया कि सीवीसी हर वर्ष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में सतर्कता जागरुकता सप्ताह (28 अक्टूबर से 03 नवंबर) मनाता है। इस वर्ष इसका विषय “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि”; “राष्ट्र की समृद्धि के लिए अखंडता की संस्कृति” था। इसके साथ आयोग निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान भी आयोजित करता है।…

Read More

काठमांडू। नेपाल और भारत के बीच दो अंतरराष्ट्रीय ट्रांसमिशन लाइन पर सैद्धांतिक सहमति हो गई है। नई दिल्ली का तीन दिवसीय दौरा पूरा कर लौटे ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच नेपाल के इनरुवा और भारत के पूर्णिया को जोड़ने वाली 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन और इतनी ही क्षमता की लम्की-बरेली ट्रांसमिशन लाइन के निवेश के प्रारूप पर सैद्धांतिक सहमति हो गई है। इनरुवा-पूर्णिया ट्रांसमिशन लाइन को 2027-2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। लमकी (दोधारा)-बरेली 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन को 2028-2029 तक पूरा करने पर भी सहमति बनी है।…

Read More

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने अपने चुनाव में फ्लोरिडा की रणनीतिकार सूसी विल्स को व्हाइट हाउस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है। वह व्हाइट हाउस की पहली अमेरिकन महिला चीफ ऑफ स्टाफ होंगी। उन्होंने लगभग चार साल तक ट्रंप के चुनाव अभियान की कमान संभाली। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, मंगलवार को चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने सूसी के रूप में व्हाइट हाउस में पहली नियुक्ति की है। 67 वर्षीय सूसी विल्स उनके परिवार के बेहद करीब हैं। विल्स ने ट्रंप को अराजक प्रबंधन शैली से उबारा है। वह 2016…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार ने आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की है। देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में सोना आज 1,670 रुपये से लेकर 1,810 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी आज 3 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो गया है। सोने की कीमत गिरावट आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,700 रुपये से लेकर 78,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 72,140 रुपये से लेकर 71,990 रुपये प्रति 10…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल भी लगातार ऊपर-नीचे होती रही। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टेक महिंद्रा,…

Read More