Author: shivam kumar

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को सीनियर पुरुष टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है। 54 वर्षीय श्रीधर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम से जुड़ेंगे। लंबी अवधि के अनुबंध पर बाद में विचार-विमर्श किया जा सकता है। श्रीधर के पास कोचिंग का अच्छा खासा अनुभव है और उन्होंने 2021 टी20 विश्व कप तक रवि शास्त्री के अधीन भारत के फील्डिंग कोच के रूप में काम किया है। 2008 से 2014 तक, पूर्व प्रथम श्रेणी बाएं हाथ के स्पिनर…

Read More

रांची। डीजीपी ने सात पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। लंबे समय से ये सभी पुलिस अधिकारी एक ही जगह पर जमे हुए थे। विनय कुमार यादव लंबे से रांची एसएसपी के रीडर पद जमे हुए थे। इनका स्थानांतरण करते हुए झारखंड जगुआर में भेजा गया है। विशाल ठाकुर को बोकारो जिला भेजा गया है। विधुत महथा को कोडरमा जिला भेजा गया है।

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के अनकापल्‍ली की एक फार्मा कंपनी में हुए हादसे पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज सुबह यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री माेदी ने एक्स पर कहा, “अनकापल्ली में एक फैक्टरी में हुए हादसे में लोगों की मृत्‍यु से आहत हूं। अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकात के आरजी कर मेडिकल एवं अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पीड़िता के नाम का खुलासा करने वालों के खिलाफ पुलिस धड़ाधड़ कार्रवाई कर रही है। 200 से अधिक लोगों को नोटिस भेजा गया है। इस मसले पर कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल फंसते नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस पर बड़ा सवाल उठाया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर साझा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमित मालवीय ने एक्स पर पूछा…

Read More

नई दिल्ली। साईनाथ पारधी ने बुधवार को जॉर्डन के अम्मान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के लिए दूसरा पदक जीता, जब उन्होंने पुरुषों के 51 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में कजाकिस्तान के येरासिल मुसन पर 3-1 से जीत के साथ कांस्य हासिल किया। पारधी ने रेपेचेज राउंड में यूएसए की मुनारेटो डोमेनिक माइकल को 7-1 से हराकर पदक मुकाबले में प्रवेश किया था। चार भारतीय महिला पहलवान फाइनल में पहुंचीं- 43 किग्रा वर्ग में अदिति कुमारी ने अलेक्जेंड्रा बेरेज़ोवस्काया को 8-2 से हराकर स्वर्ण पदक मैच में प्रवेश किया और अब उनका सामना ग्रीस की मारिया एल गिका से…

Read More

रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में संस्कृत सप्ताह महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को विशेष सभा का आयोजन किया गया एवं कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ० नीता पांडेय ने किया इस दौरान छात्रों द्वारा ‘संस्कृत गंगाधरा’ संस्कृत गीत एवं ‘उमापति महादेव’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। छठी कक्षा की छात्रा अदिति आर्या ने वेद मंत्रों का पाठ किया । साथ ही नवीं कक्षा के छात्र शैलोज सिंह द्वारा संस्कृत में संभाषण और दसवीं कक्षा की छात्रा रचिता सिंह द्वारा संस्कृत के महत्व को बदलाते हुए अंग्रेजी भाषा में संभाषण…

Read More

कोलकाता। कोलकाता सहित पूरे पश्चिम बंगाल में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग में गुरुवार को बताया है कि कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था। अधिकतम आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 75 प्रतिशत रही।…

Read More

रांची। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में अडानी महा घोटाला, देशव्यापी जाति जनगणना और भारत के संविधान अन्तर्गत निहित आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय के प्रावधानों के वास्तविक सम्मान की आवश्यकता सहित कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अडानी महा घोटाला की जांच के लिए बार-बार एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का आह्वान किया है, जिसे पहली बार हिंडनबर्ग रिपोर्ट द्वारा उजागर किया गया था। हाल के खुलासों ने वित्तीय बाजार नियामक सेबी के गंभीर…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर तैयारियां और उम्मीदवारों का चयन करने लगी है। अब एनडीए गठबंधन में सहयोगी जदयू ने घोषणा कर दी है कि जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व मंत्री सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे। बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड जदयू के प्रभारी अशोक चौधरी ने बुधवार काे जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में जदयू मिलन समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से सरयू राय एनडीए के उम्मीदवार होंगे। पिछले विधानसभा चुनाव…

Read More

रांची। जमशेदपुर, सोनारी से बीते मंगलवार को उड़ान भरने के बाद लापता हुए एयरक्राफ्ट की खोज में भारतीय नौसेना भी सहयोग करेगी। इस निमित सरायकेला खरसावां जिला प्रशासन ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को पत्र भेजकर नेवी के सहयोग का आग्रह किया था। जिला प्रशासन के आग्रह पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक पहल करते हुए, अधिकारियों को तुरंत मदद को कहा। इसके बाद नौसेना ने सक्रियता दिखायी है। बुधवार रात विशेष विमान से 15 लोगों की टीम, 4 हाइड्रोसेलर्स मशीन व अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ रांची पहुंची। रांची से फिर यह टीम चांडिल के लिए…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि हर साल 16 अगस्त को पटना में राजकीय समारोह के रूप में मनाने समेत कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगी। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि हर साल 16 अगस्त को पटना में राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। नीतीश कैबिनेट में इसे लेकर फैसला लिया गया है। महिलाओं को होने वाली सर्वाइकल कैंसर बीमारी से बचाव के लिए 9 से 14 साल की उम्र की बच्चियों को…

Read More