रामगढ़। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर भारत बंद में कई लोग शामिल हो गए हैं। बुधवार को इस बंद का असर रामगढ़ जिले में भी देखने को मिला है। सुबह से ही आरक्षण के मुद्दे पर लोग सड़क पर निकले और उन्होंने रोड जाम कर दिया। फोरलेन में कई जगहों पर गाड़ियों को बीच सड़क पर लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया। रामगढ़ शहर में भी सुभाष चौक पर आंदोलन कर रहे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया। इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…
Author: shivam kumar
रांची। भारत बंद के मद्देनजर भारी संख्या में अल्बर्ट एक्का चौक सहित मेन रोड के अन्य जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार सुबह से ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय इलाके में गश्त लगा रहे हैं और पुलिसकर्मियों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। रांची में बंद के दौरान किसी तरह की कोई घटना ना हो। इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किये गये हैं। इनमें रैप, जैप, आईआरबी, जिला बल, झारखंड जगुआर के अलावा क्यूआरटी भी शामिल हैं। रांची में बंद को देखते हुए विभिन्न चौक-चौराहों पर स्टेटिक फोर्स की भी तैनाती की गई है।…
खूंटी। जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जायसवाल को फिर से विश्व हिंदू परिषद का खूंटी जिला बनाया गया है जबकि मुकेश जायसवाल को खूंटी नगर का अध्यक्ष बनाया गया है। कोडरमा में पिछले दिन विहिप की हुई प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद में कुछ नये लोगों को भी दायित्व दिया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विनोद जायसवाल ने बुधवार को कहा कि राजीव कुमार झा को जिला मंत्री बनाया गया है। जिला समरसता प्रमुख बिरेंद्र सोनी बनाये गये हैं। जिला कार्यकर्ता विशेष संपर्क प्रमुख सह नगर अध्यक्ष का दायित्व मुकेश जायसवाल को दिया गया…
कोडरमा। एससी-एसटी आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में बुधवार को आहूत भारत बंद का असर कोडरमा जिले में देखा गया। सुबह से विभिन्न संगठनों से जुडे बंद समर्थकों ने सड़कों पर उतर कर जगह-जगह धरना प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दिया। बंद के समर्थन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी सड़क पर उतरे। इस दौरान वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप है। बस स्टैंड से लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं। इसकी वजह से यात्रियों को वापस अपने घर लौटना पड़ा। राष्ट्रव्यापी बंद के कारण जिले के बाजार आंशिक रूप से खुले। निजी…
सरायकेला। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के 20 मिनट मिनट बाद से लापता ट्रेनी विमान की तलाश तेज कर दी गई है। सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल डैम में एनडीआरएफ की टीम उस विमान की खोज कर रही है। एक स्थानीय युवक द्वारा ट्रेनी विमान के चांडिल डैम में गिरने की बात बताए जाने के आधार पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को उसे ढूंढने के लिए बुलाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह चांडिल के कोयलागढ़ क्षेत्र के पास डैम में विमान के गिरने का लोकेशन मिला है। इसलिए सुबह ही एनडीआरएफ की…
-कार्यकाल के अंतिम दिन गिनायीं जेपीएससी की कमियां रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में बतौर अध्यक्ष डॉ मेरी नीलिमा केरकेट्टा का बुधवार को अंतिम दिन रहा। डॉ केरकेट्टा ने 27 सितंबर 2022 को जेपीएससी अध्यक्ष का पद संभाला। उम्र सीमा 62 वर्ष पूरा होने के कारण नियमानुसार उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। महाराष्ट्र कैडर की सेवानिवृत्त वरीय आइएएस डॉ केरकेट्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें 11वीं सिविल सेवा, सीडीपीओ, विवि अधिकारियों की नियुक्ति परीक्षा का समय से पहले रिजल्ट तैयार रहते हुए जारी नहीं कर पाने का मलाल रहा। 2001 में बनी नियमावली में लाना…
धनबाद। भारत बंद ने झारखंड के धनबाद जिले में एक किशोरी की जान ले ली। एसटी-एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के सुझाव के खिलाफ आहूत झारखंड बंद की वजह से जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगा कर सड़क को जाम कर दिया गया था। इसकी वजह से युवती को अस्पताल पहुंचने में देर हो गयी और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शासन बेरिया पंचेरी की किशोरी सड़क दुर्घटना में हुई थी घायल धनबाद के शासन बेरिया पंचेरी की रहनेवाली 14 वर्षीय किशोरी बुधवार (21 अगस्त) को अपने घर के समीप अज्ञात दो पहिया वाहन की चपेट में आ…
रांची। प्रधान न्यायायुक्त सह एनडीपीएस मामले के विशेष न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने बुधवार को मादक पदार्थ तस्करी मामले में दोषी दुखहरण साहू को दस साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर दो लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे दो साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। दोषी चान्हो थाना क्षेत्र के चोरेया गांव निवासी है। इस मामले के एक आरोपित सबीर अंसारी को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया है। चान्हो पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 11 मार्च, 2023 को छापेमारी कर…
रांची। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने के फैसले के विरोध में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है। इस आह्वान को जेएमएम, दलित संगठनों और बहुजन समाज पार्टी का समर्थन प्राप्त है, जिसके बाद जिला ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में राज्य सरकारों को एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने कहा कि वास्तविक रूप से जरूरतमंद व्यक्तियों को आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। विरोधी संगठनों का कहना है कि यह फैसला…
नई दिल्ली। समोआ के बल्लेबाज डेरियस विज़सर ने मंगलवार को दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया। टी20 विश्व कप क्वालीफायर में विज़सर ने एक ही ओवर में 39 रन बनाकर खेल के टी20ई प्रारूप में एक ही ओवर में सबसे अधिक रन बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया। विज़सर ने युवराज (2007), किरोन पोलार्ड (2021), दीपेंद्र सिंह ऐरी (2024) और निकोलस पूरन (2024) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, इन सभी ने टी20ई प्रारूप में एक ही ओवर में 36 रन बनाए थे। इस प्रक्रिया में, विज़सर खेल के टी20ई प्रारूप में शतक बनाने वाले पहले समोआ क्रिकेटर…
बर्लिन। घरेलू धरती पर यूरो 2024 में जर्मनी की कप्तानी करने वाले इल्के गुंडोगन ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की। अनुभवी मिडफील्डर ने 33 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय ड्यूटी से हटने का फैसला किया। अपने देश के लिए 82 मैचों में 19 गोल करने वाले गुंडोगन ने कहा, “कुछ हफ़्तों के चिंतन के बाद, मैंने फैसला किया है कि अब अपने राष्ट्रीय टीम करियर को समाप्त करने का समय आ गया है। मुझे अपने देश के लिए 82 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने पर गर्व है, एक ऐसी संख्या जिसके बारे में मैंने 2011…