अधिकांश चौक- चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट्स में नंबरिंग नहीं दिखाया जा रहा है रांची। राजधानी रांची में ट्रैफिक सुव्यवस्थित ढंग से चलने के लिए चौक- चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए गए हैं। लेकिन राजधानी वासियों के लिए यह एक मुसीबत का कारण बन रहा है। कारण यह कि ट्रैफिक सिग्नल लाइट ऑफ रहने, ट्रैफिक सिग्नल के खराब रहने पर भी वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं। सर्कुलर रोड स्थित जेल रोड चौक पर कई बार ट्रैफिक सिग्नल लाइट खराब रहती है, यहां सिग्नल पर ग्रीन एवं रेड लाइट अचानक ही तुरंत- तुरंत बदल जाते हैं। सुबह…
Author: shivam kumar
रांची। विधानसभा निर्वाचन 2024 में 2 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट से मतदान होने की संभावना है। राज्य में अभी सभी जिलों में पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए जिलों में सुविधा केंद्रों का निर्माण किया गया है। साथ ही पोस्टल बैलेट से मतदान करने के अर्हता रखने वाले मतदाताओं तक इससे संबंधित फॉर्म ससमय पहुंचाएं जा रहे है। पोस्टल बैलेट से प्राप्त आवेदनों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रांची स्थित एक्सचेंज सेंटर में जिलों द्वारा आदान प्रदान किया जा रहा है। सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि पोस्टल…
रांची। नहाय खाय से मंगलवार को शुरू हुआ सूर्योपासना का महापर्व छठ शुक्रवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण करने के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित विभिन्न नदी और जलाशयों में बनाए गए घाटों में बड़ी संख्या में छठ व्रती पहुंचे और भगवान सूर्यदेव की आराधना की। व्रतियों के साथ घाटों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। गुरुवार की शाम अस्तचलागामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण इसके पहले गुरुवार की शाम को व्रतियों ने अस्तचलागामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया था। इस दौरान व्रतियों ने अपने परिवार के…
रांची। झारखंड के संथाल इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने और इसकी जांच को लेकर हाइकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली राज्य सरकार की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। न्यायाधीश जस्टिस सुधांशु धुलिया और जस्टिस ए अमानुल्ला की बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इसके बाद शीर्ष अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। सरकार की ओर से अधिवक्ता प्रज्ञा सिंह बघेल ने पक्ष रखा। दरअसल हाइकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गयी है, जिसमें अदालत ने…
चाईबासा। लोक आस्था का महापर्व छठ शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया। इस अवसर सिंहभूम की सांसद जोबा माझी भी सोनुवा के महुलडीहा नदी घाट पहुंचीं। सांसद ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और क्षेत्र के सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद को अपने साथ अर्घ्य देते देख श्रद्धालु काफी खुशी हुए। वहीं सांसद ने भी स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। बता दें कि महुलडीहा नदी घाट में सूर्य देवता को अर्घ्य देने के लिए छठव्रतियों के साथ बड़ी…
रायपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज शाम पांछ बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी अपरान्ह 3ः45 बजे गोंदिया से विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4ः15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे और शाम 5 बजे साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। गडकरी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रात्रि 7ः15 बजे नागपुर के लिए रवाना होंगे।
गिरिडीह। गिरिडीह के पचंबा थाना इलाके के जोरबाद गांव में गुरुवार को दो बच्चों की मौत ने पूरे गांव में छठ पूजा के माहौल को गम में बदल दिया। गांव में पूजा की तैयारी भी जोरशोर से चल रही थी। लोग अस्तचलगामी भगवान सूर्य और छठी मैया को अर्घ्य देने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान गांव के गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गईं। जानकारी के अनुसार जमुई जिला के सुबोध यादव ने जोरबाद गांव में खटाल शुरू किया था। इसी क्रम में गुरुवार को सुबोध यादव के तीनों बच्चे गांव के गड्ढे…
रांची। कोडरमा विधानसभा क्षेत्र से जेल में बंद राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गयी। जमानत मिलने के बाद अब वह क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रचार करने के लिए उन्होंने चार दिनों का समय मिलेगा। सुभाष यादव इडी के केस में पटना जेल में हैं। कोर्ट से इजाजत मिलने के बाद उन्होंने नामांकन किया था। उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार के लोग व समर्थक प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के लिए उन्होंने सुप्रीट कोर्ट से जमानत दिये जाने की गुहार लगायी थी। जमानत के लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल…
पलामू। जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर रोड पर गुरुवार रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। बताया जाता है कि एक अनियंत्रित बाइक लोटनिया गांव के समीप नहर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल युवक की…
रांची। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आठ नंवबर को सरायकेला खरसावां जिले के हाई स्कूल मैदान में दोपहर 12:30 से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। सरमा सिमडेगा अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दोपहर एक बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री रांची जिले की बुढ़मू के ठाकुरगांव के हाट बोड़या मैदान में दोपहर 2.30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे।
रांची। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कई अपराधियों को जिला बदर करने का आदेश जारी किया है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार सात अपराधियों को 20 दिनों के लिए जिला बदर और 5 लोगों को थाना हाज़री का आदेश दिया गया है। जिला बदर में हिंदपीढ़ी थाना निवासी भैरव सिंह, सुखदेव नगर निवासी सरताज , अनगड़ा थाना निवासी बेव सिंह मुंडा, मटका किंग आनंद वर्मा, सुखदेव नगर थाना निवासी सनी सिंह,प्रकाश यादव और चंदन सिंह शामिल है। जबकि थाना हाजिरी में चान्हो थाना निवासी करो पाहन,आकाश सिंह उर्फ एलेक्स, मोबिन अंसारी,सुखदेव नगर थाना निवासी सकलदेव बड़ाइक और…
