Author: shivam kumar

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित बिहार कोकिला स्व. शारदा सिन्हा के राजेंद्र नगर स्थित आवास जाकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांत्वना दी। इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी तथा सांसद संजय कुमार झा मौजूद थे।

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन तथा राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सबकी भागीदारी की जरूरत है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान बढ़-चढ़कर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित सभी विभूतियों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के…

Read More

मुंबई। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी की सरकार आने पर सूबे में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। साथ ही राज्य में महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना लागू की जाएगी। इस मौके पर महाविकास आघाड़ी की ओर से पांच योजनाओं की भी घोषणा की गई है। महाविकास आघाड़ी की ओर से बुधवार शाम को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में चुनावी प्रचार सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एसपी के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना…

Read More

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (एमसीजी) की दो दिवसीय बैठक बुधवार को मानेकशॉ सेंटर में ख़त्म हुई। इस बैठक में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, रक्षा औद्योगिक सहयोग और पारंपरिक तथा अन्य खतरों से निपटने के लिए तैयारियों को मजबूत करने वाले संयुक्त अभ्यासों की प्रगति सहित कई विषयों पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने सक्रिय जुड़ाव और बढ़ी हुई अंतरसंचालनीयता के माध्यम से इस रणनीतिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल जेपी मैथ्यू ने की। अमेरिका का प्रतिनिधित्व यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के डिप्टी…

Read More

पलामू। छठ पूजा को लेकर विधि व्यवस्था और यातायात संधारण के लिए जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पुलिस ने रुट चार्ट जारी किया है। 7 नवंबर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक एवं 8 नवंबर को अहले सुबह 2 बजे से पूर्वाहन 8 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों के लिए शहर के बाहर के बाहर पड़ाव निर्धारित किया गया है। यानि दो दिनों तक दो शिफ्ट में 6-6 घंटे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। गढ़वा की ओर से आने वाले वाहन चैनपुर थाना अंतर्गत मंगरदाहा घाटी के पास पड़ाव करेंगे। इसी तरह रांची की…

Read More

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथंबम बीरेन सिंह ने घोषणा की है कि एनआरसी, नशीली दवाओं (ड्रग्स) के खिलाफ जारी युद्ध पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। थाडू सम्मेलन में अपनाए गए प्रस्ताव में राज्य में ‘राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर’ (एनआरसी) और ‘ड्रग्स के खिलाफ युद्ध’ अभियान के लिए समर्थन व्यक्त किया गया। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह थडू ने सम्मेलन में पारित प्रस्ताव पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि उनकी सरकार एनआरसी और राज्य में ड्रग्स के खिलाफ चल रही लड़ाई पर कोई समझौता नहीं करेगी। मणिपुर में अशांति की जड़ नशा और घुसपैठिए…

Read More

हम भाजपा के घर में घुसकर सहारा का पैसा वापस लायेंगे नीरव मोदी, मेहुल चौकसी, ललित मोदी सभी का गुजरात से कनेक्शन है, भाजपा यहां ड्रामा कर रही है रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और पार्टी के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र में सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के वादे को मुद्दा बनाया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने के लिए वर्ष 2023 में पोर्टल बनाया गया था। सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि वर्ष 2023 से…

Read More

पूर्णिया। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा जी का निधन बिहार की सांस्कृतिक और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज़ ने न केवल बिहार के लोकगीतों को एक नई पहचान दी, बल्कि बिहार की परंपरा और संस्कृति को भी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान दिलाया। पप्पू यादव ने कहा, “शारदा जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। उनका स्नेह हमेशा मुझे मिलता रहा है। मुझे आज भी याद है जब 2019 में…

Read More

किशनगंज। छठ पूजा को लेकर शहर सहित जिले के 380 छठ घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इस बार छठ घाटों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ी है। नगर परिषद क्षेत्र में 72 घाटों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कई स्तर पर छठ घाटों में सुरक्षा रहेगी। भीड़ वाले छठ घाटों में विशेष रूप से निगरानी बरती जा रही है।शहर में जहां जहां घाट हैं उसके पास वाली सड़क में शाम व सुबह में वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए…

Read More

हेमंत सरकार में ऐसी रीति बन गयी है कि पढ़ने वाले पढ़ते रहें, पैसे वाले बढ़ते रहें रांची। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल के सीट की बोली लगाने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि, ‘काम के दाम मांगते, ऐसी तो अभिलाषा है, झूठ और अन्याय की, हेमंत इकलौती परिभाषा है। भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हेमंत सरकार ने युवाओं के सुनहरे भविष्य को बर्बाद करने का निर्णय लिया है, इसी का नतीजा है कि जेएसएससी सीजीएल में नौकरी देने के नाम…

Read More

मणिपुर की घटना पर क्यों चुप रहे प्रधानमंत्री और असम के मुख्यमंत्री रोटी माटी और बेटी बात करने वाले सिर्फ बातें ही करते हैं इसके लिए कुछ करते नहीं मैंने झारखंडियों का दर्द अपने कंधों पर उठाया है सरायकेला/चक्रधरपुर। हेमंत सोरेन ने बुधवार को सरायकेला में गणेश महली और चक्रधरपुर में सुखराम उरांव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया। हेमंत सोरेन ने कहा हमारे विरोधियों ने षड्यंत्र कर मुझे जेल में डाल कर जेएमएम का सफाया करना चाहा। लेकिन उन्हें पता नहीं जेएमएम इस राज्य का चीन की दीवार है। कोई इसको लांघ कर नहीं जा सकता, जो…

Read More