रांची। मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस बार मौनी अमावस्या पर शुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन त्रिवेणी, नवपंचम और सिद्ध योग का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है और ग्रह दोष समाप्त होते हैं। पंडित मनोज पांडेय ने शनिवार को कहा कि मौनी अमावस्या को माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह के योग से त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड के सभी 24 जिलों में 22 जनवरी को एक बार फिर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संबंध में डीजीपी अनुराग गुप्ता के द्वारा सभी जिलों के एसएसपी, एसपी को आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है,कि जिन स्थानो पर पूर्व में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी स्थान पर यह कार्यक्रम करें। इससे पहले 18 दिसंबर 2024 और 10 सितंबर 2024 को शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन हो चुका है। जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के मुख्य उदेश्य – नागरिकों की पुलिस से संबंधित शिकायतों को प्राप्त करना…
हजारीबाग। अबुआ आवास योजना के लिए राशि देने के नाम पर पंचायत सेवक रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद हजारीबाग एसीबी की टीम ने शुक्रवार को अचलजामो पंचायत के पंचायत सचिव दीपक दास को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने जानकारी देते हुए बताया की चमेली देवी नाम की महिला ने एसीबी में आवेदन देकर शिकायत की थी। इन्हें अबुआ आवास योजना से आवास पास हुआ है। उस आवास योजना में इन्हें दो किस्तों में 80 हजार रुपया मिल चुका है। इनके द्वारा आवास निर्माण का काम चालू कर दिया गया है। तीसरे किस्त के लिये जब…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को उत्तराखंड से युवा संगम कार्यक्रम के तहत झारखंड की यात्रा पर आए युवाओं के साथ राज भवन में संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि भारत पूरे विश्व में ‘विविधता में एकता’ का अद्वितीय और उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है। उत्तराखंड के युवाओं का यह दल पांच दिवसीय यात्रा पर यहां आया है। राज्यपाल ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक और शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है।…
रांची। झारखंड की बेटी और राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों अर्जुन पुरस्कार मिलने पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई व शुभकामनाएं। आपने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत से देश को गौरवान्वित किया है। मेरी कामना है कि आप भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन करती रहें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सलीमा टेटे को टैग…
सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा रामगढ़। जिले में वित्तीय वर्ष 2024 25 में स्वीकृत योजनाओं को 14 दिन में पूरा करना है। यह निर्देश शुक्रवार को समाहरणालय में बैठक के दौरान उपायुक्त चंदन कुमार ने दी। वे सांसद, विधायक एवं सीएसआर मद से संचालित योजनाओं के समीक्षा कर रहे थे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूर्व लंबित योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के पूर्व ली गई योजनाओं को अभियान मोड में कार्य करते हुए 31 जनवरी तक सभी योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश…
– भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन – देश के ऑटो उद्योग में पिछले वर्ष 12 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में छह दिवसीय भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 का उद्घाटन किया। यह भारत का सबसे बड़ा मोबिलिटी एक्सपो है। यह एक्सपो नई दिल्ली में भारत मंडपम और यशोभूमि के अलावा ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो सेंटर एवं मार्ट में तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑटो उद्योग के विकास में…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए दिल्ली में बैठक की अध्यक्षता की। दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक में चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीन नए आपराधिक कानून नागरिक अधिकारों के रक्षक और ‘न्याय की सुगमता’ का आधार बन रहे हैं। नए कानून पीड़ित और नागरिक केन्द्रित हैं और इन्हें इसी भावना के साथ मुस्तैदी से लागू किए जाने की जरूरत है। बैठक में मध्य प्रदेश…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालिंपिक स्वर्ण विजेता हाई जंपर प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में खेल और साहसिक पुरस्कार 2024 प्रदान किए। पुरस्कारों में 4 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2024, 5 खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार-2024, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार-2024, 4 खिलाड़ियों को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार-2023, एक राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार-2024 और एक मौलाना अबुल कलाम…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआपा) दिल्ली विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही नए-नए वादे कर रही है। इसी क्रम में अब पार्टी का कहना है कि नई सरकार बनने पर वह छात्रों को दिल्ली में बसों में मुफ्त यात्रा और दिल्ली मेट्रो में आधे दाम पर यात्रा की सुविधा देगी। इस संदर्भ में आआपा संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली मेट्रो में छात्रों को 50 प्रतिशत किराए में छूट देने की मांग की है। साथ ही किराये में दी जाने वाली…
गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी के राज्य संगठन इकाई के अध्यक्ष पद के चुनाव में सांसद दिलीप सैकिया कोनिर्वाचित घाेषित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिलीप सैकिया मंगलदोई-उदालगुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के सांसद हैं। राष्ट्रीय संगठनात्मक प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार काे गुवाहाटी के वशिष्ठ स्थित भाजपा के मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में सांसद दिलीप सैकिया काे असम प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोषित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, असम के वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण बरकटकी, विजय चक्रवर्ती, सिद्धार्थ भट्टाचार्य, पार्टी के केंद्रीय नेता सांसद संबित पात्रा, प्रदेश सांगठनिक सचिव राजू, सांसद कामाख्या प्रसाद…
