Author: shivam kumar

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों में भारत की आर्थिक विकास दर सालाना 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। दक्षिण एशिया के लिए जारी वर्ल्ड बैंक के ताजा अनुमानों के मुताबिक भारत में लगातार मजबूत ग्रोथ दिखने की उम्मीद है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 से शुरू होने वाले अगले दो वित्त वर्षों यानी 2025-26 और 2026-27 के दौरान भारत की ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत प्रतिवर्ष रह सकती है। वर्ल्ड बैंक की इसी रिपोर्ट में 2024-25 के दौरान भारत के विकास दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया…

Read More

बीजिंग। दुनिया से अलग-थलग पड़े पाकिस्तान को चीन ने शुक्रवार को अंतरिक्ष तक पहुंचा दिया। चीन ने पाकिस्तान के पीआरएससी-ई1 उपग्रह के साथ दो और उपग्रह लॉन्च किए। इनका सफल प्रक्षेपण जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से किया गया। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार पाकिस्तान के उपग्रह पीआरएससी-ईओ1 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर चीन के मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट से प्रक्षेपित किया गया। चीन का यह मालवाहक लॉन्ग मार्च-2डी वाहक रॉकेट अपने साथ दो और उपग्रह तियानलू-1 और लांतान-1 को भी ले गया है। चीन का यह प्रक्षेपण लॉन्ग मार्च वाहक…

Read More

विशेष मोहब्बत की दुकान पर बेच रहे हैं देश विरोधी सामान भारत विरोधी बयान देकर पूरी कांग्रेस को फंसा दिया पार्टी के युवराज ने भले सपोर्ट में हैं कोंग्रेसी, लेकिन अंदर-अंदर कह रहे होंगे, फिर मुंह खोला युवराज ने जब भी जनता कांग्रेस को गंभीरता से लेने पर विचार करती है, राहुल कांटा बो देते हैं अब कोंग्रेसियों को ही विचार करना होगा कि देश को आगे रखना है, या राहुल गांधी के बयान को नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। जैसे ही बुधवार को कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी…

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार में सोना 500 रुपये से लेकर 550 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 2 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी आई है। सोने की कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,770 रुपये से लेकर 80,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 74,050 रुपये से लेकर 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम…

Read More

लॉस एंजिल्स। मशहूर हॉलीवुड फिल्म निर्माता और निर्देशक डेविड लिंच नहीं रहे। डेविड लिंच ने 78 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। रेजरहेड, ब्लू वेलवेट और मुल्होलैंड ड्राइव उनकी प्रमुख फिल्में हैं। परिवार ने लिंच के आधिकारिक फेसबुक पेज पर बयान जारी कर उनके निधन की घोषणा की। द वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, हॉलीवुड ने अपना सबसे बड़ा सितारा खो दिया। उनके निधन पर निर्देशक रॉन हावर्ड, स्टिंग और जुड अपाटो ने श्रद्धांजलि दी है। 2020 में गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद लिंच को ऑक्सीजन पर रखा गया था। परिवार ने बयान में कहा, “…

Read More

नई दिल्ली। लगातार तीन दिन तक मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज शेयर बाजार में कारोबार की मिली जुली शुरुआत हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बढ़ जाने की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट आ गई। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.55 प्रतिशत और निफ्टी 0.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट का शिकार हो गए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरी ओर, यूरोपियन बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। बैंकों में अच्छे नतीजों के बावजूद टेक शेयरों में आई गिरावट के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के बाद गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 68.42 अंक की कमजोरी के साथ 43,153.15 अंक के स्तर…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना जिले के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। उन्होंने शहीदों की आदमकद प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों स्व. डुमर सिंह (प्रतिमा स्थल गणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर), शहीद नाथुन सिंह यादव (प्रतिमा स्थल नया बाईपास, राघोपुर तिराहा, बख्तियारपुर), स्व. मोगल सिंह (प्रतिमा स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, बख्तियारपुर), स्व. पं शीलभद्र याजी (प्रतिमा स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बख्तियारपुर) एवं स्व. कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ (प्रतिमा स्थल नवनिर्मित डाकबंगला परिसर, बख्तियारपुर) की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर…

Read More

रांची। झारखंड हाइकोर्ट ने कृष्ण कुमार हलदर की ओर से राज्य में 26000 सहायक शिक्षकों (आचार्य) की नियुक्ति के लिए चल रही प्रक्रिया के खिलाफ दायर याचिका पर हाइकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। पिछली सुनवाई को सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को हाइकोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि नियुक्ति प्रक्रिया में पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छूट देना सही नहीं है। वहीं अदालत ने पारा शिक्षकों को क्वालिफ़ाइंग मार्क्स में छूट देने के प्रावधान को खत्म कर दिया है। हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस और जस्टिस…

Read More

अररिया। सर्द शीतलहर और कंपकंपा देनी वाली ठंड के मद्देनजर डीएम अनिल कुमार ने गुरुवार शाम को आदेश निकालकर वर्ग आठ तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है। डीएम के जारी आदेश में बताया गया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिला में अधिक ठंड तथा विशेष रूप से सुबह और शाम के समय कम तापमान की स्थिति है।जिसके कारण पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।इस परिपेक्ष्य में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिला के सभी सरकारी एवं…

Read More

पलामू। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे सुदना रेलवे क्रासिंग के सामने रेलवे लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे के ट्रैक मेंटेनर की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाल बाल बच गया। घटना शुक्रवार अहले सुबह हुई। सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच में भेज दिया है। रेलवे ट्रैकमैन की पहचान अभिषेक कुमार( 29 )के रूप में हुई है। अभिषेक बिहार के गया के रहने वाले थे। शादी नहीं हुई थी। घटना की सूचना मिलने…

Read More