Author: shivam kumar

जमशेदपुर (झारखंड)। जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से मंगलवार को उड़ान भरने के बाद ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग हुई। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। चालक दल का पता नहीं चल पाया है। विमान में दो चालक सवार थे। उम्मीद की जा रही है कि विमान की क्रैश लैंडिंग के वक्त दोनों पायलट इजेक्ट कर गये होंगे। फिलहाल, दोनों की खोजबीन में हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज दिन के 11:00 बजे एक ट्रेनी विमान ने सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरा था लेकिन थोड़ी ही देर बाद…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामुला में मंगलवार सुबह लगातार दो बार भूकंप का झटका महसूस किया गया। मगर किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का पहला भूकंप सुबह 6ः45 बजे 34.17 उत्तरी अक्षांश और 74.16 पूर्व देशांतर पर 5 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में था। उन्होंने बताया कि 4.8 तीव्रता का दूसरा भूकंप सुबह 6ः52 बजे 34.20 उत्तरी अक्षांश और 74.31 पूर्व देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर आया और इसका केंद्र भी बारामुला में था। अधिकारियों ने…

Read More

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने जिले के जमुआ थाना इलाके में तीन ट्रको में लोड 128 टन अवैध कोयला जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में महताब आलम जमुड़िया तथा जीव लाल राय शामिल है। बताया गया कि एसपी दीपक कुमार शर्मा को यह सूचना मिली थी कि तीन ट्रक पर अवैध कोयला जमुआ के रास्ते बिहार के जमुई की तरफ भेजी जा रही है। एसपी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया । टीम ने जमुआ थाना के गौशाला मोड़ के परगोडीह के पास वाहन चेकिंग…

Read More

रांची। उत्पाद विभाग ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल से स्प्रिट लेकर आ रहे टैंकर को ओरमांझी में जब्त किया। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रांची के सहायक आयुक्त उत्पाद को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल से आ रहे एक स्प्रिट टैंकर को साथ हरदीप सिंह, प्रवीण शर्मा को गिरफ़्तार किया गया। साथ ही टैंकर के आगे आगे चल रहे एक अन्य वाहन को भी ज़ब्त किया गया। उक्त वाहन से मनप्रीत सिंह को गिरफ़्तार किया गया। जो मोबाइल से टैंकर के ड्राइवर को आगे की गतिविधि की सूचना दे रहा था। उत्पाद विभाग के…

Read More

गुवाहाटी। पहली असमिया कॉमेडी फिल्म लोकल कुंग फू का तीसरा संस्करण एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने आ गई है। सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म का पोस्टर अनावरण और ट्रेलर लॉन्च मंगलवार को गुवाहाटी के काहिलीपारा स्थित ज्योतिचित्रबन में किया गया। लोकल कुंग फू केनी देओरी बसुमतारी के निर्देशन में बनी असमिया कॉमेडी फिल्म है। इसे भारत की पहली कुंग फू फिल्म भी कहा गया है। इसकी कहानी गुवाहाटी के एक साधारण लड़के, उसकी प्रेमिका और कई पागल किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के पहले संस्करण के पात्र बोनजो, डुलू, तानसेन, मोंटू दा,…

Read More

रांची। तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में एक महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खदान से बाहर निकाला। मृतक की पहचान पायल सिंह के रूप में की गई है। वह ब्रिजफोर्ड स्कूल की कर्मचारी थी। ओपी प्रभारी दुलार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Read More

-प्रधानमंत्री ने भी दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी नागरिकों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों से समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने का संकल्प लेने की अपील की है। राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर भाई-बहन के बीच प्रेम और आपसी विश्वास की भावना पर आधारित त्योहार है। यह सभी बहन-बेटियों के प्रति स्नेह और सम्मान की भावना का संचार करता है। इस पर्व के दिन, सभी देशवासी, हमारे समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित…

Read More

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को रक्षा बंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस पर पटना स्थित राजधानी वाटिका में ‘बाम्बेक्स इपलीटिका’ वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही ‘डोरंडा’ पौधे का रोपण भी किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 13 अगस्त, 2012 को रक्षा बंधन पर बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य है कि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हों। पौधों को संरक्षित करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। जलवायु परिवर्तन से पृथ्वी पर हो रहे नुकसान को कम करने के लिए पौधरोपण करना एवं इन्हें बचाना अतिआवश्यक है। जल-जीवन-हरियाली एवं अन्य योजनाओं के अन्तर्गत…

Read More

विशेष झारखंड के चुनावी दंगल का केंद्र बना संथाल दोनों के लिए सत्ता का द्वार तब तक नहीं खुलेगा, जब तक संथाल नहीं चाहेगा सत्ता पक्ष से हेमंत, तो विपक्ष से बाबूलाल और हिमंता ने संभाल रखी है कमान नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। झारखंड की राजनीति में संथाल परगना की भूमिका काफी अहम मानी जाती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सबसे बड़े सोरेन परिवार के सभी सदस्य यहां की राजनीति करते हैं। 1972 में झारखंड मुक्ति मोर्चा बनाने के बाद शिबू सोरेन ने दुमका को अपना कार्यक्षेत्र बनाया था। दुमका संसदीय सीट से…

Read More

फारबिसगंज/ अररिया। सावन माह के आखिरी सोमवारी पर फारबिसगंज और अररिया जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालुओं का अधिक भीड़ होने के चलते कई मंदिरों में लाइन लगवाकर पूजा-अर्चना करवाया गया. जबकि पूजा-दर्शन को श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा।इस दौरान शहर के बड़ा शिवालय, पंचमुखी शिव मंदिर, सुन्दरनाथ , मदनेश्वर महादेव, उमाशंकर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर के अलावे…

Read More

‘अयंगर योग’ के जन्मदाता बेल्लूर कृष्णमचारी सुंदरराज अयंगर का 20 अगस्त 2014 को 96 साल की उम्र में पुणे में निधन हो गया। उन्होंने अयंगरयोग की स्थापना कर इसे सम्पूर्ण विश्व में मशहूर बनाया। साल 2002 में भारत सरकार द्वारा उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण तथा 2014 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यूरोप में योग शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वाले सबसे प्रमुख शख्सियत रहे। 14 दिसंबर, 1918 को वेल्लूर के एक गरीब परिवार में पैदा हुए अयंगर विश्व के सबसे लंबी उम्र तक जीवित रहने वाले योग गुरु थे। योगगुरु अयंगर…

Read More