बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के अंतर्गत पुतकेल के जंगल में गुरुवार सुबह हुए प्रेशर आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है वहीं मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। लेकिन राहत की बात है कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस के अनुसार कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान नक्सलियों के लगाये…
Author: shivam kumar
वाशिंगटन। अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ‘ब्लू ओरिजिन’ ने गुरुवार सुबह फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से अपने नए रॉकेट न्यू ग्लेन को लॉन्च किया। न्यू ग्लेन ने सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश कर उपग्रह स्थापित किया। इस सफलता पर ‘ब्लू ओरिजिन’ के कर्मचारियों ने तालियां बजाईं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ‘ब्लू ओरिजिन’ की इस उपलब्धि के समय संयुक्त राज्य अमेरिका में अधिकांश लोग सो रहे थे। न्यू ग्लेन की सफल उड़ान निजी अंतरिक्ष कंपनियों और सरकारी एजेंसियों के लिए एक नया विकल्प बनाती है। यह संभावित रूप से एलन मस्क के स्पेसएक्स…
-विदाई भाषण में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुलीनतंत्र के विस्तार के लिए चेताया वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को अपने विदाई भाषण में देशवासियों को कुलीनतंत्र के विस्तार से सावधान रहने का आह्वान किया। उन्होंने अलविदा करते हुए इस मौके पर अपने पांच दशक के राजनीतिक जीवन की उपलब्धियों को भी गिनाया। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति बाइडेन ने ओवल कार्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका में अति धनवानों का एक कुलीनतंत्र उभर रहा है। यह कब अनियंत्रित हो जाएं कुछ पता नहीं। यह सत्ता के भूखे लोग हैं। वह इसके लिए खतरनाक…
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल की रात पहली बार राष्ट्रपति भवन की जगह सियोल डिटेंशन सेंटर गुजरी। हिरासत में लिए गए येओल से कल दिनभर भ्रष्टाचार जांच कार्यालय (सीआईओ) पूछताछ की गई। उन्होंने जांच अधिकारियों के एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। येओल के खिलाफ नेशनल असेंबली महाभियोग प्रस्ताव पारित कर चुकी है। अब यह संवैधानिक अदालत में विचाराधीन है। येओल को मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद विरोध का तगड़ा सामना करना पड़ा है। वकीलों ने कहा, येओल अब जांच में सहयोग नहीं करेंगे द कोरिया टाइम्स की खबर के अनुसार, उनके वकीलों ने…
-पूर्व गृह राज्य मंत्री लुत्फुज्जमां बाबर सहित पांच को किया बरी ढाका। बांग्लादेश हाइकोर्ट ने उल्फा नेता परेश बरुआ को लेकर बुधवार को अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने उनके आजीवन कारावास की सजा को घटाकर 14 साल कर दिया है। इससे पहले कोर्ट ने उनकी मौत की सजा को रद्द कर दिया था और उसे आजीवन कारावास में बदल दिया था। अटॉर्नी जनरल के ब्यूरो के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बांग्लादेश हाइकोर्ट ने दो दशक पहले असम में अलगाववादी समूह के ठिकानों पर हथियारों से भरे ट्रकों की तस्करी करने के प्रयास के सिलसिले में उल्फा…
रांची। झारखंड हाइ कोर्ट ने गुरुवार को झारखंड निकाय चुनाव मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को निकाय चुनाव करने के लिए चार महीने का समय दिया। यह सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। कोर्ट ने तीन सप्ताह में चुनाव कराने के आदेश का अनुपालन नहीं होने पर सवाल उठाए। इसपर राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि पिछड़े वर्गों को आरक्षण देने की पात्रता निर्धारण को लेकर जिला स्तर पर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। कुछ ही जिलों में ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया बाकी है, जिसे जल्द…
वरुण धवन का ‘बेबी जॉन’ में दमदार एक्शन और शानदार अदाकारी करना उनके फैंस के लिए सराहनीय रहा, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब वरुण अपनी अगली महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बॉर्डर 2’ पर पूरी तरह फोकस कर चुके हैं। उनकी पहली तस्वीर ने दर्शकों के बीच नई उम्मीदें जगा दी हैं। ‘बॉर्डर 2’ का हिस्सा बनना वरुण के लिए न केवल एक बड़ा कदम है बल्कि यह उनके करियर में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ सकता है। उनकी तस्वीर से साफ है कि वह एक डेडिकेटेड सोल्जर के किरदार में नजर आएंगे। वरुण अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस…
रांची। रांची नगर निगम के अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला के निधन पर नगर आयुक्त संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने गुरुवार को शोक प्रकट किया है।सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि रांची नगर निगम परिवार दुःख की इस घड़ी में फिलबियुस बारला के परिवार के साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।अपर नगर आयुक्त फिलबियुस बारला का बुधवार को निधन हो गया। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें दोपहर को ऑर्किड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को देर शाम को उनका…
रांची। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के पूर्व सचिव नारायण साहू की पुण्यतिथि पर क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन पांच फरवरी की सुबह सात बजे अरगौड़ा चौक पर किया जाएगा। झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव लक्ष्मण राम, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद साहू और चंदन साहू ने संयुक्त रूप से गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 18 साल के युवक और युवती के लिए 10 किलोमीटर, जूनियर ब्वॉय और जूनियर गर्ल्स (12-17 वर्ष) के लिए पांच किलोमीटर, 30 साल से 55 साल तक व्यक्तियों के लिए तीन किलोमीटर की कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेताओं के…
-विपक्ष ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, गृहमंत्री ने कहा-जल्द गिरफ्त में होंगे हमलावर मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस ने जांच के लिए 15 पुलिस टीमें गठित की हैं। इनमें मुंबई पुलिस अपराध शाखा की 8 टीम और मुंबई पुलिस की 7 टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही हैं। इनमें से एक टीम को मुंबई के बाहर भेजा गया है। हमले के बाद सैफ अली खान का लीलावती अस्पताल में डॉ. नितिन डांगे और डॉ. लीना जैन की देखरेख में उपचार चल रहा है। राज्य सरकार ने कहा है कि…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों की सूची देररात जारी की। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल की विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। वेणुगोपाल के अनुसार, सुरेंद्र कुमार बवाना (एससी), सुमेश गुप्ता रोहिणी, राहुल धनक करोलबाग (एससी), वीरेंद्र बिधूड़ी तुगलकाबाद और अर्जुन भड़ाना बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं। पार्टी शेष दो उम्मीदवारों के नामों पर माथापच्ची कर रही है।
