Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, November 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान घायल
    देश

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना के अंतर्गत पुतकेल के जंगल में गुरुवार सुबह हुए प्रेशर आईईडी विस्फाेट में सीआरपीएफ के दाे जवान मिर्दुल बर्मन और मोहम्मद आशिक गंभीर रूप से घायल हाे गये हैं। जवान मिर्दुल के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है वहीं मोहम्मद आशिक के चेहरे में चोट आई है। लेकिन राहत की बात है कि दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।

    पुलिस के अनुसार कैम्प पुतकेल से सीआरपीएफ 229 और कोबरा की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन के 2 जवान नक्सलियों के लगाये गये प्रेशर अईईडी के विस्फाेट होने से घायल हो गए। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है, जहां देवेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है।

    बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में वर्ष 2025 शुरू होते ही नक्सलियाें के लगाये गये आईईडी विस्फाेट की वारदत लगातार सामने आ रही हैं। 13 जनवरी को सुकमा में एक 10 साल की बच्ची आईईडी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे पहले 11 जनवरी को बीजापुर में एरिया डॉमिनेशन पर निकले जवान का पैर आईईडी पर पड़ गया, जिससे एक जवान गंभीर घायल हो गया, जिसे एयर एंबुलेंस से जवान को रायपुर उपचार के लिए भेजा गया था।

    वर्ष 2025 में बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोट एवं आईईडी बरामद हाेने की घटनाओं की श्रृखला में-1 जनवरी काे सुरक्षा कर्मियों ने बीजापुर जिले के विभिन्न स्थानों से नक्सलियों के लगाए गए 10 इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 168वीं बटालियन की एक टीम और पुलिस ने रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) अभ्यास के दौरान बासागुड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत तिमापुर में एक मंदिर के पास सड़क के नीचे रखे गए आठ आईईडी बरामद किए, जिनमें से प्रत्येक का वजन 1 किलोग्राम था। 6 जनवरी काे बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक वाहन को आईईडी विस्फोटक कर उड़ा दिया, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के आठ जवान और एक नागरिक चालक की मौत हो गई।

    बीती 6 जनवरी काे ही सीआरपीएफ ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में लगभग 20-22 किलोग्राम वजनी एक आईईडी बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। इससे करीब सात घंटे पहले नक्सलियों ने जिले में 50 किमी दूर एक सुरक्षा वाहन को तीन गुना अधिक मात्रा में विस्फोटक के साथ उड़ा दिया था। 7 जनवरी काे बीजापुर में एक विस्फोट में आठ पुलिसकर्मियों और एक नागरिक चालक के मारे जाने के एक दिन बाद, सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए 10 किलो काआईईडी बरामद किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस की एक टीम को कोंटा-गोलापल्ली रोड पर बेलपोचा गांव के पास आईईडी मिला।

    9 जनवरी काे सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। आवापल्ली पुलिस थाना की सीमा में मुरदंडा ट्रैक से आईईडी का पता तब चला, जब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 229वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस की एक संयुक्त टीम रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) और डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी। 11 जनवरी काे छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार आईईडी बरामद किए गए। 12 जनवरी काे बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जांगला के पास जैगुर गांव के जंगल में शाम पांच बजे जब जिला रिजर्व गार्ड और कटरू पुलिस स्टेशन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे, तब आईईडी विस्फाेट की चपेट में आ गए थे। बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में वर्ष 2025 शुरू होते ही लगभग राेजाना आईईडी विस्फोट और आईईडी बरामद हाेने की सूचना आ रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेफ बेजोस की ब्लू ओरिजिन ने लॉन्च किया नया रॉकेट न्यू ग्लेन
    Next Article बाघमारा का नया बॉस कारू यादव, भागता फिर रहा
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत

      November 9, 2026

      दीपावली 2026: बस्तर में जवानों के बीच पीएम मोदी, कहा- नक्सली तो मिट गए लेकिन दिमागी नक्सलियों से देश को सुरक्षित करना है

      November 9, 2026

      सरहद पर कैसे मनाते हैं जवान दिवाली? जीरो लाइन पर दीये जलाकर देश की सुरक्षा का दिया भरोसा

      November 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने गुमला में निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
      • रांची में साइबर अपराधियों का आतंक, चार लोगों के बैंक खातों से उड़ाए 14.87 लाख रुपये
      • ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, 9 फरवरी से 8 अप्रैल तक चलेंगी परीक्षाएं
      • झारखंड में 39 IFS अधिकारियों का तबादला, कई को मिला प्रमोशन; वन विभाग में बड़ा फेरबदल
      • अंबा प्रसाद के समर्थन में उतरे कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, आवास पहुंचकर की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version