Author: shivam kumar

रांची। झारखंड हाइ कोर्ट में प्रथम और द्वितीय जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की सीबीआई जांच कराने वाली बुद्धदेव उरांव की जनहित याचिका की सुनवाई बुधवार को हुई। हाइ कोर्ट के जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अरुण कुमार राय की खंडपीठ ने सीबीआई को मामले में दायर आरोप पत्र को कोर्ट के रिकॉर्ड में लाने का निर्देश दिया। इससे पूर्व सीबीआई की ओर से कोर्ट को बताया गया कि मामले में रांची की सीबीआई की अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय दिया जाए। इस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई…

Read More

सेना हमारे देश को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाता है:डॉ रत्ना पांडेय रामगढ़। रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बुधवार को सेना दिवस पर पर वायु सेना के अधिकारियों के सहयोग से एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ रत्ना पांडेय ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुशासित जीवन ही कामयाब जीवन है और अनुशासन का सर्व श्रेष्ठ उदाहरण सेना है। सेना हमारे देश को बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से बचाता है। सेना की सेवा और रिस्क लेने की वजह से ही हम चैन की सांस लेते है। सेमिनार को वायु सेना के भर्ती…

Read More

रामगढ़। रामगढ़ जिले के सिरका परियोजना के उत्खनन कर्मशाला में अपराधियों ने हमला कर 20,370 रुपए की संपत्ति चोरी कर ली है। इस मामले में सिरका समूह के सुरक्षा प्रभारी राजू राम ने रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है कि 12 जनवरी की रात अपराधियों ने सिरका परियोजना के उत्खनन कर्मशाला में दाखिल होकर दो सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाया। वहां से कीमती सामान उठाकर पिकअप वैन में लोड कर फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में भी 6-7 अपराधियों के जरीये चोरी की घटना को अंजाम देते देखा गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर…

Read More

धनबाद। पुलिस ने बीसीसीएल एरिया-3 के बाबुडीह में संचालित हिलटॉप आउटसोर्सिंग में 9 जनवरी को हुए हिंसक झड़प और बाघमारा एसडीपीओ पर हमले के मुख्य अभियुक्त जेएमएम नेता कारु यादव के भाई वीरेंद्र यादव सहित सात लोगों को बुधवार को बोकारो से गिरफ्तार किया है। धनबाद के ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मधुबन कांड के मुख्य अभियुक्त कारू यादव के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि कारू यादव का भाई वीरेंद्र यादव एक साथी लखन राम महतो के साथ बोकारो में दो लोगों के यहां छिपे थे। उन्हें आवास देने वाले…

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय को अवगत कराया है कि हेमंत सरकार आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रही है। नगर निकाय चुनावों को टालकर हेमंत सरकार प्रशासकों के माध्यम से इनके संचालन का काम कर रही है। इन प्रशासकों…

Read More

खूंटी। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी अमित कुमार का नेतृत्व में सोमवार को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध खूंटी पुलिस के जरिये चलाए गए अभियान के दौरान सोयको, अड़की, मारंहादा और मुरहू थाना क्षेत्र से सात आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इस आशय की जानकारी मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अफीम की अवैध खेती करने के आरोप में सोयको थाना क्षेत्र के पीड़ीहाातु गांव से सिरका पाहन, अड़की थाना क्षेत्र के बाड़ी निजकेल टोली लेप्सर से गुरुदेव नायक, मुरहू…

Read More

कार्मेल स्कूल: आरोप और उसके खंडन की गुत्थी सुलझाने की चुनौती आरोप: प्रिंसिपल ने छात्राओं की शर्ट को उतरवाया, प्रिंसिपल : सभी आरोप निराधार अभिभावक: बच्चियों पर दबाव बनाया, उनके आंसुओं से भी नहीं पसीजा स्कूल प्रबंधन का दिल, कह दिया: उतारो शर्ट अभिभावक: हमारी बच्चियों की इज्जत नहीं है क्या? कैसे मेरी बेटी शर्म से घर आयी, एक पिता के लिए कितनी पीड़ा का विषय है सवाल: आखिर इतने सारे अभिभावक अपनी बेटियों को लेकर झूठ क्यों बोलेंगे? झारखंड की इमेज के लिए खतरनाक हैं कार्मेल स्कूल जैसी घटनाएं छात्राओं की शर्ट उतरवा, इनर और ब्लेजर में घर भेजना,…

Read More

गिरिडीह। जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने सोमवार की देर रात कई थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।इस दौरान एसपी ने बरकट्टा ओपी, सरिया थाना, घोड़थम्बा ओपी, परसन ओपी, डुमरी थाना, देवरी थाना, बिरनी थाना, द्वारपहरी, गांडेय थाना, धनवार थाना, पचंबा थाना और कबरीडीह इलाके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं नाईट पेट्रोलिंग का जायजा लिया। एसपी के देर रात निकलने की जानकारी मिलते ही पूरे जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है और जांच अभियान तेज कर दिया। एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था…

Read More

रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति पर मंगलवार को देश और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर समस्त देशवासियों को दान के महापर्व मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि प्रकृति और लोक उत्सव का महापर्व सोहराय, टुसू परब, बुरु मागे परब और मकर संक्रांति की आप सभी को अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। उन्होंने कहा है कि प्रकृति का यह महापर्व आप सभी को स्वस्थ रखे। आप सभी समृद्ध और खुशहाल रहें, यही कामना…

Read More

पटना। पटना में गंगा नदी सहित बिहार के सभी प्रमुख नदी घाटों पर आज सुबह से ही करोड़ लोगों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आस्था की डुबकी लगायी। पटना में सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आस्था और विश्वास के साथ गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। घाट पर मौजूद पंडित-पुजारियों के मुताबिक, मकर संक्रांति पर गंगा स्नान और दान को विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे शुभ और पुण्यकारी माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप, चाहे…

Read More

ट्यूरिन। विश्व शीतकालीन विश्वविद्यालय खेल 2007 के बाद पहली बार ट्यूरिन में वापस आ गए हैं, 2025 टोरिनो शीतकालीन यूनिवर्सियाड का सोमवार को आधिकारिक रूप से शुभारम्भ किया गया। 2025 यूनिवर्सियाड एक नई राह खोलने के लिए तैयार है, क्योंकि यह पैरा छात्र-एथलीटों का स्वागत करेगा जो इस आयोजन के इतिहास में पहली बार अल्पाइन और क्रॉस-कंट्री स्कीइंग में प्रतिस्पर्धा करेंगे। स्की पर्वतारोहण यूनिवर्सियाड में अपनी शुरुआत कर रहा है, जबकि स्की ओरिएंटियरिंग 2019 में अपनी अंतिम उपस्थिति के बाद वापस आ रहा है। विशेष रूप से, स्की ओरिएंटियरिंग को इटली में 2026 शीतकालीन ओलंपिक खेलों में भी शामिल किया…

Read More