Author: shivam kumar

लंदन। इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अपना पेशेवर खेल कैरियर फिर से शुरू करेंगे। लंकाशायर के साथ एक साल के अनुबंध विस्तार पर सहमति जताने के बाद एक दशक से अधिक समय में वह अपना पहला टी-20 मैच खेलने के लिए तैयार हैं। जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने विदाई टेस्ट मैच के बाद से एंडरसन ने कोई मैच नहीं खेला है, उसके बाद वह इंग्लैंड के बैकरूम स्टाफ में सलाहकार के तौर पर शामिल हो गए। खेलना जारी रखने की अपनी इच्छा जाहिर करने के बाद, उन्होंने दिसंबर में आईपीएल नीलामी में हिस्सा लिया। हालांकि उन्हें कोई खरीददार नहीं…

Read More

महाकुम्भनगर। प्रयागराज महाकुम्भ में मकर संक्रांति पावन पर्व के अवसर पर मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक संगम में 1 करोड़ 60 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। महाकुंभ के पावन अवसर पर संगम तट पर भक्ति, आस्था और दिव्यता के साथ सनातन का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। गंगा के किनारेश्रद्धालुओं का चहुंंओर जनसमुद्र दिख रहा है। सोमवार की रात से पवित्र पावन गांग के किनारे पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बह्ममुहूर्त से ही मां गंगा के जयकारे के साथ श्रद्धालुजन संगम में डुबकी लगाने लगाने लगे थे। मेला प्रशासन के अनुसार सुबह…

Read More

अहमदाबाद। गुजरात समेत देश के कई राज्यों में उत्तरायण पर्व पर आज पतंगबाजी का विशेष महत्व है। अहमदाबाद के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मेमनगर इलाका स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंग उड़ाई और उनकी धर्मपत्नी ने फिरकी पकड़ी। अमित शाह और मुख्यमंत्री ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शांति निकेतन अपार्टमेंट की छत से पतंग उड़ाकर उत्तरायण का जश्न मनाया। घाटलोडिया के बाद साबरमती विधानसभा में भी तीन स्थानों पर कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाने जाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद केंद्रीय गृह…

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह एक मकान में धमाका हुआ है। यह घटना एयरपोर्ट रोड पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू में घर रघबीर कौर नामक महिला में हुई है। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इस बारे में पूछताछ की । पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पूरी कालोनी को घेरकर जांच शुरू कर दी है। इसके चलते पुलिस ने आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया और घर को बंद करके पुलिस टीम में पड़ताल करने में जुट…

Read More

महाकुंभ नगर (प्रयागराज)। महाकुंभ के पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम तट पर आस्था और दिव्यता का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। एक ओर अखाड़े के साधु-संत अपने विशिष्ट अंदाज में स्नान कर रहे हैं तो दूसरी ओर हजारों श्रद्धालु गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में पवित्र डुबकी लगाते नजर आ रहे। बड़े, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे हर कोई गंगा मैया के जयकारे के साथ डुबकी लगा रहा है। मेला प्रशासन के मुताबिक, सुबह 10 बजे तक लगभग डेढ़ करोड़ लोगों ने संगम में स्नान किया कर लिया है। मेला प्रशासन के अनुसार, सुबह 8:30 बजे तक…

Read More

कोलकाता। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं ने आज गंगा सागर में आस्था की डुबकी लगाई। त्रेता युग के पवित्र सागर तट, जहां मां गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था, वहां मोक्ष की कामना में भक्तजन पुण्य स्नान के लिए उमड़ पड़े। राजा सगर के पुत्रों को जिस शुभ मुहूर्त में गंगा ने स्पर्श किया, उसी शुभ मुहूर्त में पुण्य स्नान की शुरुआत होती है।गंगा सागर मेला आठ जनवरी से शुरू हो चुका है। इसका समापन 17 जनवरी को होगा। पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त आज सुबह 6:58…

Read More

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्सव भारत की सनातन धर्म की परंपरा में है। मकर संक्रांति के अवसर पर सनातन धर्मावलंबी भगवान सूर्य की आराधना कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने संतों, श्रद्धालुजनों और भक्तों को मकर संक्रांति की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां मंगलवार को भोर में ही गोरक्ष पीठ में खिचड़ी पर्व के अवसर पर पत्रकारों से कहा कि मकर संक्रांति भारत के पावन पर्व और त्योहारों की शृंखला का एक ऐसा पर्व है जो जगत पिता सूर्य के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सुबह करीब 10ः30 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के भारत मंडपम में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वो उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। साथ ही देश को ‘मौसम के प्रति तैयार और जलवायु के प्रति स्मार्ट’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ ‘मिशन मौसम’ का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति में दी गई है। पीआईबी की विज्ञप्ति के अनुसार, इस मिशन का लक्ष्य अत्याधुनिक मौसम निगरानी तकनीक और सिस्टम विकसित…

Read More

सियोल। दक्षिण कोरिया का संवैधानिक न्यायालय मंगलवार को राष्ट्रपति यून सुक येओल के महाभियोग मुकदमे की पहली औपचारिक सुनवाई करने के लिए तैयार है। बताया गया है कि सुरक्षा कारणों के कारण यून कार्यवाही के दौरान अनुपस्थित रहेंगे। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, सुनवाई दोपहर दो बजे शुरू होगी। राष्ट्रपति येओल को 3 दिसंबर को अल्पकालिक मार्शल लॉ की घोषणा के कारण महाभियोग का सामना करना पड़ रहा है। नेशनल असेंबली राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव कर चुकी है। इसके बाद यून के कर्तव्य निलंबित किए जा चुके हैं। राष्ट्रपति येओल के वकीलों के अनुसार, सुनवाई जल्द खत्म…

Read More

तमाड़। रांची-टाटा पथ पर कांची पुल के पास सड़क दुर्घटना में तमाड़ के पूर्व विधायक राजा पीटर घायल हो गए। वह तमाड़ से बुंडू बैंक जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। कैसे हुआ हादसा? राजा पीटर अपनी महिंद्रा एसयूवी (जेएच01एफ के-1258) में सवार थे। कांची पुल के पास कंटेनर (डीडी01आर-9722) ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इस टक्कर से उनकी गाड़ी को भारी क्षति पहुंची, लेकिन सौभाग्य से राजा पीटर को केवल हाथ में चोटें आईं। इस दुर्घटना ने रांची-टाटा पथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर…

Read More

– चांदी के भाव में भी 1 हजार रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी नई दिल्ली। मकर संक्रांति के दिन घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है। आज सोना 80 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। सोने आज 410 से 430 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। आज की तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 80,220 रुपये से लेकर 80,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 73,550 रुपये से लेकर 73,400 रुपये प्रति 10…

Read More