Author: shivam kumar

लोहरदगा। लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के कुडू बस स्टैंड में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य संतोष मांझी उर्फ मंगलू के गवाह को मारने आये दो अपराधियों में एक अपराधी के हाथों चली गोली से दूसरा अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गया है। दूसरे अपराधी को ग्रामीणों ने पकड़ते हुए जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया है। गोली दूसरे अपराधी की कनपटी में लगीं हैं तथा रांची रिम्स में जीवन और मौत से लड़ रहा है। पुलिस पकड़े गए अपराधी से पुछताछ कर रहीं हैं।…

Read More

रांची। शहर के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। यह घटना सोमवार देर रात की है। बताया गया है कि कांके से रातू रोड की तरफ आ रहा एक मालवाहक ट्रक मुख्यमंत्री आवास के पास सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही गोंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क के बीच से हटाया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।

Read More

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि सक्षम महिलाओं को 2,500 रुपये और विधवाओं को केवल 1000 रुपये दिए जा रहे हैं। हेमंत सरकार किस तर्क से यह अन्यायपूर्ण अंतर पैदा कर रही है? सरकार को सबसे कमजोर वर्ग असहाय विधवा महिलाओं के अधिकारों पर कुठाराघात करने के निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Read More

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका ने 19 फरवरी से शुरू होने वाली 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में तेज गेंदबाज एनरिक नोर्टजे और लुंगी एनगिडी की जोड़ी की वापसी हुई है। दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ है। चोट के कारण पूरा घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र मिस करने के बाद दोनों की प्रोटियाज वनडे टीम में वापसी हुई है। जहां नोर्टजे बाएं पैर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, वहीं एनगिडी कमर की चोट से उबरने के बाद वापस मैदान पर हैं। दक्षिण अफ्रीका की…

Read More

काठमांडू। नेपाल-भारत व्यापार तथा परिवहन संधि की समीक्षा के लिए जल्द ही चौथे दौर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति बनी है। काठमांडू में शनिवार और रविवार को हुई दो दिवसीय नेपाल-भारत वाणिज्य सचिव स्तरीय अंतर-सरकारी समिति (आईजीसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया। नेपाल में भारतीय दूतावास की ओर से सोमवार को एक बयान में बताया गया कि नेपाल और भारत के बीच वाणिज्यिक संधि को संशोधित करने पर चौथे दौर की वार्ता आयोजित करने पर सहमति बनी है। दोनों देशों के बीच नेपाल में उत्पादित वस्तुओं को भारत में निर्यात करने के लिए जरूरी बीआईएस प्रमाणन प्रक्रिया…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक जवाबदेही अदालत (भ्रष्टाचार रोधी अदालत) ने 19 करोड़ पाउंड (करीब 50 अरब पाकिस्तानी रुपये) के अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के खिलाफ आज अपना फैसला तीसरी बार टाल दिया। जियो न्यूज के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने अब फैसला सुनाने की नई तारीख 17 जनवरी मुकर्रर की है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी से संबद्ध इस केस की सुनवाई 18 दिसंबर को पूरी की थी और फैसला…

Read More

महाकुंभ: सनातन का परचम सदा के लिए बुलंद रहे -प्रयागराज सिर्फ तीन नदियों का संगम नहीं, सनातनियों के महाजुटान का गवाह रहा है -इस महाकुंभ में इतिहास रचनेवाले हैं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ -144 साल के लंबे इंतजार के बाद सनातन का महाजुटान फिर से होने वाला है -प्रयाग में बज रही एक ही धुन महाकुंभ-महाकुंभ-महाकुंभ 13 जनवरी सोमवार को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ शुरू हो रहा है। प्रयागस्य पवेशाद्वै पापं नश्यति: तत्क्षणात्। यानी प्रयाग में प्रवेश मात्र से ही समस्त पाप कर्म का नाश हो जाता है। प्रयाग जहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा…

Read More

रांची। देश की आजादी के महानायक और शूरवीर आदिवासी नेता बाबा तिलका मांझी का सोमवार को बलिदान दिवस है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने उन्हें नमन किया है। इसे लेकर सीएम और बाबूलाल ने अपने-अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट साझा किया है। सीएम हेमंत ने अपने पोस्ट में लिखा, 1857 से कहीं पहले झारखंड में देश की आजादी की पटकथा लिखी जा चुकी थी। देश की आजादी के महानायक बाबा तिलका मांझी के शहादत दिवस पर शत-शत नमन। बाबूलाल मरांडी बाबा तिलका मांझी को नमन करते हुए लिखा है, संथाल विद्रोह के…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 21वीं सदी का जम्मू-कश्मीर आज विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के मुश्किल दिनों को पीछे छोड़कर हमारा कश्मीर अब फिर से धरती का स्वर्ग होने का पहचान वापस पा रहा है। इसके विकास से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर देश का मुकुट है। मैं चाहता हूं कि यह मुकुट और अधिक सुंदर और समृद्ध बने। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 14 से लेकर 16 जनवरी, 2025 तक तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर सऊदी अरब के रियाद जाएंगे। खान मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी 14 से 16 जनवरी, 2025 तक सऊदी अरब के रियाद तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे फ्यूचर मिनरल्स फोरम-2025 के मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। यह खनिज आपूर्ति श्रृंखलाओं और ऊर्जा संक्रमण पर केंद्रित चर्चा के लिए सऊदी अरब की ओर से आयोजित वैश्विक कार्यक्रम है। मंत्रालय ने बताया कि…

Read More

-नंदी द्वार पर लगे पीएम मोदी और सीएम योगी के कट आउट संग लोगों ने कैद की तस्वीर महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ प्रयागराज के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा स्नान पर सोमवार को संगम तट पर उमड़ी भीड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीरों संग सेल्फी लेने और फोटो खिंचाने की होड़ दिखाई दी। नंदी द्वार पर लगे कट आउट के साथ तस्वीरें खिंचाने और सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा दिखाई दी। भीड़ में महिलाओं और युवकों की भी संख्या सेल्फी और फोटो की होड़ में दिखाई दी। मध्य प्रदेश के उज्जैन से आए ब्रजेश शर्मा…

Read More