नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएजी की रिपोर्ट एक बड़ा मुद्दा बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार के सीएजी रिपाेर्ट काे विधानसभा में पेश नहीं करने काे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में हुई प्रेसवार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने टिप्पणी की है कि दिल्ली सरकार द्वारा सीएजी रिपोर्ट को सदन में रखने में आनाकानी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। अब यह और भी स्पष्ट हो गया है कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति केवल विकास कार्यों, पर्यावरण और जलभराव वाली सड़कों के मामले में ही नहीं, बल्कि…
Author: shivam kumar
रांची। सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा ने सोमवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त से यह उनकी शिष्टाचार मुलाकात थी।
-मनेंद्रगढ़ में 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात : मुख्यमंत्री साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अब इतिहास, पुरातत्व और प्रकृति प्रेमियों के लिए नया आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। यहां हसदेव नदी के किनारे 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिला है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे एक मैरीन फॉसिल्स पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। यह पार्क न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे एशिया का गौरव बनने वाला है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने आज इस बारे में जानकारी साझा की है। सरकार ने इस विषय पर गहरी रुचि…
रांची। झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 10 अधिकारियों का प्रमोशन हो गया है। ये सभी 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। जिन लोगों को प्रमोशन मिला है, उनके नाम अंजनी अंजन, सौरभ, अमित रेणु, ऋषभ कुमार झा, शंभु कुमार सिंह, अजय कुमार सिन्हा, पूज्य प्रकाश, सहदेव साव, अमित कुमार सिंह और मुकेश कुमार हैं। प्रमोशन मिलने के बाद ये लोग भारतीय पुलिस सेवा के जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड के पे लेवल-12 आॅफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नत हो गये हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। इनका प्रमोशन 1…
फिरोजाबाद। मकर संक्रांति पर्व पर 70 लाख की लागत से 600 पात्र दिव्यांगों को दिव्यांग सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन उपकरणों के मिलने से दिव्यांगों को नई ऊर्जा मिलेगी।भारतीय जनता पार्टी के सदर विधायक मनीष असीजा ने सोमवार को बताया कि विगत दिनों नगर के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांग परीक्षण शिविर लगा-लगा कर 600 पात्र दिव्यांग ब बृद्धजनों को चिह्नित किया गया था। 14 जनवरी को नगर के प्रमुख एस आर के डिग्री कॉलेज के मैदान पर बीते दिनों लगाए शिविरों में रजिस्टर्ड किए गए 600 पात्र लोगों को 70 लाख की लागत के दिव्यांग सहायक उपकरण वितिरित किया…
-महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर महाकुम्भ की ओर बढ़ा आस्था का हुजूम महाकुम्भ नगर। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला। महाकुम्भ के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ में पहले स्नान पर्व पर देशभर से आए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। आधी रात से ही श्रद्धालु और कल्पवासी संगम तट पर जुटने लगे थे। हर-हर गंगे और जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों से पूरा मेला क्षेत्र गूंज उठा। हर वर्ग में दिखा उत्साह बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तड़के से ही संगम स्नान…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को पोस्ट पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार की सुबह एक पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि विश्व के विशालतम आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समागम ‘महाकुम्भ’ का आज से तीर्थराज प्रयागराज में शुभारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अनेकता में एकता की अनुभूति के लिए, आस्था एवं आधुनिकता के संगम में साधना एवं पवित्र स्नान के लिए पधारे सभी पूज्य सन्तों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत है। माँ गंगा आप सभी की मनोकामना पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ प्रयागराज के शुभारंभ एवं प्रथम स्नान की मंगलमय शुभकामनाएं।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले में सीबीआइ को पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की संलिप्तता के प्रमाण के रूप में कॉल रिकॉर्ड्स मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, इन कॉल रिकॉर्ड्स से पता चलता है कि चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी और अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ उनकी बातचीत कैसे इस घोटाले की जड़ तक जाती है। सूत्रों ने यह भी खुलासा किया कि चटर्जी और उनके करीबी लोगों ने अवैध रूप से अर्जित धन को रियल एस्टेट कारोबार के जरिए सफेद धन में बदलने की कोशिश की। इस संदर्भ में, काली कमाई को रियल एस्टेट निवेश के रूप…
कोलकाता। जादवपुर विश्वविद्यालय ने रैगिंग पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए रैगिंग में शामिल छात्रों की मार्कशीट रोकने का फैसला किया है। विश्वविद्यालय की एंटी-रैगिंग कमेटी का यह निर्णय छात्रों में अनुशासन कायम करने और रैगिंग को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है। यह मामला अगस्त 2023 का है, जब मेन हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर एक प्रथम वर्ष के छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना में 14 आरोपित छात्रों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है, और वे जेल में हैं। लेकिन कई अन्य आरोपित छात्र अब भी हॉस्टल में…
पूर्वी चंपारण। एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर जिले में चलाये जा रहे विशेष कुर्की अभियान से अपराधियो में भय व्याप्त है। अभियान के बाद वर्षो से फरार चल रहे अभियुक्त लगातार पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर रहे है।रविवार को पूरे जिले में एक बार फिर अभियान चलाया गया। जिसमे कई जगहो पर एसपी स्वयं मौजूद रहे।इस दौरान उन्होने बताया कि माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त होने के बाद पूरे जिले में कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई, जिसमें 238 फरार चल रहे अपराधियों के घर पुलिस पहुंची। इस क्रम में 32 घरों की कुर्की की कार्रवाई की गई, 39…
रांची। झारखंड सरकार ने 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइकिल वितरण की योजना को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस योजना के तहत, लगभग पांच लाख विद्यार्थियों को साइकिल दी जाएगी। साइकिल वितरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने इसकी खरीदारी की टेंडर प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2025 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा है। साइकिल खरीद के लिए राशि इस योजना के तहत, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विद्यार्थियों को साइकिल खरीदने के लिए 4,500 रुपये दिए जाएंगे, जबकि सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को 3,500 रुपये मिलेंगे। यदि टेंडर प्रक्रिया में कोई…
