Author: shivam kumar

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर सोनमर्ग पहुंच रहे हैं। वो पूर्वाह्न लगभग 11:45 बजे सोनमर्ग सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वो उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। भारत सरकार के पत्र एवं सूचना कार्यालय (पीआईबी) की विज्ञप्ति के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने एक्स हैंडल पर यह सूचना साझा की है। पीआईबी के अनुसार, लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना की लागत 2,700 करोड़ रुपये से अधिक आई है। इसमें सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक निकास सुरंग और पहुंच मार्ग शामिल हैं। समुद्र तल से 8,650 फीट…

Read More

लॉस एंजिलिस। लॉस एंजिलिस दावानल से जूझ रहा है। गरम और तेज हवा चल रही है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि लॉस एंजिल्स में लगी आग से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार देररात से बुधवार तक क्षेत्र में तेज हवा चलने की आशंका से लोग भयभीत हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, सप्ताहांत में दमकल कर्मचारियों को तेज और गरम हवाओं के बीच पैलिसेड्स और ईटन में आग का प्रकोप करने में काफी हद तक कामयाबी मिली। दमकल विभाग के कर्मचारी जंगल में लगी आग को बुझाने में लगे रहे। लॉस एंजिल्स काउंटी…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक और कोयला खदान में हुए हादसे में दो मजूदरों की मौत हो गई। यह हादसा रविवार को हरनाई जिले के खोस्त इलाके की कोयला खदान में हुआ। खदान के अचानक ढह जाने से आठ मजदूर दब गए थे। इनमें से छह को बचा लिया गया। डॉन समाचार पत्र के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब क्वेटा के बाहरी इलाके में संजडी खदान से 11 और शवों की बरामदगी के बाद शेष एक शव को निकालने के लिए खुदाई जारी थी। संजड़ी खदान में 9 जनवरी को शक्तिशाली मीथेन गैस विस्फोट के बाद 12…

Read More

सना। मध्य यमन के अल बायदा प्रांत में एक गैस स्टेश पर विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई है और 67 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विस्फोट शनिवार को बायदा प्रांत के जहेर जिले में हुआ। मंत्रालय के अनुसार, विस्फोट में घायल 67 लोगों में से 40 की हालत गंभीर है। साथ ही बचाव दल लापता लोगों की भी तलाश कर रहे हैं। फिलहाल विस्फोट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विस्फोट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल…

Read More

नई दिल्ली। श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 08 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं को श्रीलंकाई नौसेना ने जब्त कर लिया है। यह जानकारी श्रीलंकाई नौसेना द्वारा रविवार को जारी एक विज्ञप्ति से मिली। श्रीलंका की नौसेना ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ये गिरफ्तारियां शनिवार देर रात को मन्नार के उत्तर के समुद्री क्षेत्र में शुरू किए गए एक विशेष अभियान के दौरान हुईं। बयान में कहा गया है कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस वर्ष अब तक 18 भारतीय मछुआरों…

Read More

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्‍स 570.97 अंक यानी 0.74 फीसदी की गिरावट के साथ 76,807.94 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 185.45 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 23,246.05 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल एक शेयर में तेजी है, जबकि बाकी 29 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रहा है। वही, निफ्टी के 50 शेयरों में से दो शेयरों में तेजी और 48…

Read More

-10 मार्च को गांधी मैदान में विशाल धरना का होगा आयोजन-प्रखंड स्तरीय कमिटी का हुआ गठन पूर्वी चंपारण। बेतिया राज के जमीन को लेकर जिले भर के किसान गोलबंद होने लगे है। इसको लेकर चपारण किसान मजदूर संघर्ष समिति की बैठक सुभाष सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बेतिया राज की जमीन को लेकर सरकार के तुगलकी फरमान के विरूद्ध आगामी 10 मार्च को किसान मोतिहारी गांधी मैदान में विशाल धरना का आयोजन करेगे।जिसको सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तरीय कमिटी का गठन किया गया। तैयारी को लेकर गठित कमिटी का अध्यक्ष रामबिलास सिंह…

Read More

पटना। बिहार में शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के 31 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी दी है। राज्य के कई जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम (50 से 150 मीटर के बीच) दर्ज की जा रही है। कोहरे की घनी परत के कारण पटना, गया, पूर्णिया, भागलपुर, और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख इलाकों में सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने राज्य के 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा,…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने लोहड़ी के अलावा मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू (14 जनवरी) की भी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने रविवार शाम जारी अपने संदेश में कहा, ”लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहू त्योहारों के पावन अवसर पर मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। ये त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं और अपने साथ उत्साह और उल्लास लेकर आते हैं। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग रूपों में मनाए जाने वाले…

Read More

रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल की नई कमिटी के गठन के लिए जल्द ही चुनाव हो सकते हैं। रविवार को काउंसिल की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनाव की तिथि निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में तय किया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर जेनरल बॉडी (जीबी) की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। चुनाव की तैयारियां पूरी चुनाव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता सूची का निर्माण पहले ही कर लिया गया है। यह सुनिश्चित किया…

Read More

रांची। झारखंड के बेटे प्रशांत कुमार को यूके की कंजरवेटिव पार्टी ने 2026 के चुनावों के लिए काउंसलर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। यह झारखंड और संपूर्ण भारतीय समुदाय के लिए एक गर्व का क्षण है और एक प्रेरणादायक “रैग्स टू रिचेस” कहानी है, जिसमें कड़ी मेहनत और समर्पण से सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ गया है। प्रशांत कुमार सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा झारखंड के होली क्रॉस स्कूल, घाटोटांड़ (वेस्ट बोकारो) से पूरी की। वे अपने स्कूल में लगातार 13 वर्षों तक नेतृत्वकारी भूमिका में रहे। उन्होंने स्कूल प्रेसिडेंट का पद त्यागकर सोशल सर्विस सेल…

Read More