अररिया। 70वीं बीपीएससी परीक्षा को फिर से किए जाने और बहाली की परीक्षा में पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बिहार बंद को अररिया में एआईएमआईएम और भीम आर्मी का समर्थन मिला। पप्पू यादव के युवा शक्ति के कार्यकर्ता समेत एआईएमआईएम और भीम आर्मी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर बिहार बंद के तहत बाजार में जबरन दुकानों को बंद कराया। बंद के समर्थक बाजार में घूम घूमकर समूह में बंद कराते नजर आए।वहीं बंद के समर्थकों ने सड़क पर उतरते हुए एनएच 27 फोरलेन सड़क को जाम कर आवागमन को…
Author: shivam kumar
रांची। झारखंड की राजधानी रांची में एक नई स्मार्ट रोड परियोजना की शुरुआत की जा रही है, जो रांची रेलवे स्टेशन को रिंग रोड से जोड़ेगी। पथ निर्माण विभाग ने इस स्मार्ट रोड को बनाने के लिए योजना तैयार की है, जो रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर से शुरू होकर रिंग रोड तक जाएगी। स्मार्ट रोड की प्रमुख विशेषताएँ: साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग: इस स्मार्ट रोड में साइकिल ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जिससे साइकिल चालकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित होगा। साथ ही, पैदल चलने वालों के लिए भी पर्याप्त स्थान छोड़ा जाएगा। सोलर पैनल से संचालित स्ट्रीट…
गिरिडीह। जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के एक प्रवासी मजदूर उमेश सिंह(35) की मलेशिया में मौत हो गई।रविवार को सुबह में उसकी मौत होने की सूचना परिजनों को मिली । बताया गया कि शनिवार रात 10 बजे ही युवक ने वीडियो कॉल से अपने परिजनों से बात की थी।परिजनों को क्या पता था कि सात घंटे बाद उन्हें उसकी मौत की खबर मिलेगी। मृतक डुमरी थाना क्षेत्र के चीनो निवासी चेतलाल सिंह के पुत्र हैं। वह मलेशिया में एफजीभी कंपनी में काम करता था।उसकी मौत कैसे हुई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं मिली है। मृतक परिवार का इकलौता कमाने वाला…
रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महान युगद्रष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युग प्रवर्तक, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाले, आध्यात्मिक गुरू और युवाओं से प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोटिशः प्रणाम किया है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक…
रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है। राज्यपाल ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा है कि सभी देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही कहा है कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श हमें सिखाते हैं कि हर युवा के भीतर बदलाव लाने की शक्ति है। आइए, इस दिन पर हम अपनी जिम्मेदारियों को समझें और एक समृद्ध, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को लिखा है कि देश की समृद्ध संस्कृति को विश्व पटल…
रांची। शहर के हिंदपीढ़ी इलाके से दो सगी बहनों के लापता होने के मामले में पुलिस लगातार तकनीकी शाखा के सहयोग से सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें रांची के कांटाटोली चौक के मंगल टावर के पास आधार कार्ड को सुधरवाने गई थी। इस दौरान दोनों का मोबाईल फोन ऑफ हो गया। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने में शनिवार रात शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिजनों ने आशंका जताई है कि ऑटो में बैठने के दौरान मोबाइल छीन कर दोनों का अपहरण कर लिया गया है। युवतियों की पहचान रहनुमा प्रवीण (20) और…
नई दिल्ली। अगले महीने 19 फरवरी से शुरू हो रही आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए रविवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान नजमुल हुसैन शांतो को सौंपी गई है। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए घोषित 15 सदस्यीय टीम में प्रमुख अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को शामिल नहीं किया गया है। उनके अलावा खराब फार्म से जूझ रहे लिटन दास को भी स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है। वरिष्ठ खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और ऑलराउंडर महमूदुल्लाह जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। सात टी20 मैच खेल चुके…
पूर्वी चंपारण। जिले के रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंदी के आत्महत्या के मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एक दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद में कार्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियो में हडकंप व्याप्त है।उल्लेखनीय है कि बीते 5 जनवरी को रघुनाथपुर थाना के हाजत में बंद कैदी मुन्ना साह ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली,जिसकी जांच सदर डीएसपी जितेश पांडेय ने की। जांच में कैदी की आत्महत्या में डयूटी में तैनात पुलिसकर्मियो के लापरवाही सामने आयी है, जिसके बाद एसपी ने रघुनाथपुर थाना के दारोगा भीम सिंह, ओडी पदाधिकारी नंदनी कुमारी और…
भागलपुर। जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर विस क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। विहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र की मौजूदगी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि स्वामी जी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के यूथ आईकान हैं। स्वामी जी के विचार वर्तमान समय में और अधिक प्रासंगिक हो गया है। शैलेंद्र ने कहा कि ज्ञान स्वयं में वर्तमान है। मनुष्य…
रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एवीबीपी) ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए महानगर के विभिन्न शैक्षणिक परिसरों में रविवार को कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। राम लखन सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने वर्तमान परिदृश्य में विवेकानंद के विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी एवं विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य रूप से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विष्णुचरण महतो, प्राध्यापक भारत कुमार, प्राध्यापक विजय कुमार, प्रदेश सह मंत्री ऋतुराज…
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के टोन्टो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान के दौरान तीर से लैस छह आईईडी बरामद किया है। सभी आईईडी को बम निरोधक दस्ता की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि टोन्टो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका और बगान गुलगुलदा के बीच में जंगली क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों ने छह तीर में आईईडी लगा रखे थे। आईईडी को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया। एसपी…
