दुमका। वर्तमान समय में हर हाथ में मोबाइल फोन रहता है और आए दिन मोबाइल चोरी की प्राथमिकी थाना में दर्ज होती है। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जिसका चोरी हुआ मोबाइल वापस मिल पता है। लेकिन जब किसी वीवीआईपी का मोबाइल चोरी हो जाए तो पुलिस महकमा काफी सक्रिय हो जाती है और मिलों दूर चोर को पकड़ कर मोबाइल बरामद कर लेती है। ऐसा ही एक मामला दुमका में सामने आया है। जब कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक जनवरी को पूजा करने बासुकीनाथ पहुंचे जयपुर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के मोबाइल पर चोर ने हाथ…
Author: shivam kumar
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट ली है और राज्य भर में ठंड बढ़ गई है। औली, नैनीताल, मसूरी जैसी पर्यटक स्थल बर्फ की चादर से ढक गए हैं। जनवरी में अब तक बारिश और बर्फबारी न होने के कारण सूखी ठंड से लोग परेशान थे, लेकिन ताजा बर्फबारी से पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र ठंड बढ़ गई है। मैदानी इलाकों में भी बारिश और कोहरे के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी से लेकर औली, चकराता, मुक्तेश्वर, धानाचूली, पहाड़पानी और नैनीताल में बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, औली, गौरसों बुग्याल के…
धनबाद। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ स्थित विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के समीप गोलीबारी की घटना घटी है। घटना सुबह 5 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि फायरिंग की घटना की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक तत्व के लोगों ने मेरे कार्यालय में तोड़फोड़ और जानलेवा हमला करने का प्रयास किया है। यह जांच का विषय है। सीसीटीवी फुटेज निकलवा रहे हैं। विधायक ने बताया कि कार्यलय में फायरिंग की गई है। विधायक ने लोकल पुलिस को संज्ञान में दिया है…
कन्नौज। यूपी के कन्नौज रेलवे स्टेशन में छत गिरने से कई मजदूर दब गए हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है। उन्होंने बचाव कार्य तेज करने का आदेश दे दिया है और घायलों को उचित इलाज का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने बताया, “कन्नौज रेलवे स्टेशन पर नए टर्मिनल के लिए काम चल रहा था, आज यहां निर्माणाधीन ढांचा गिर गया। 23 लोगों को बचा लिया गया, 20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, उनका इलाज चल रहा है। 3…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मोदी ने कहा कि सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और आध्यात्म की महान धरोहर है। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, “अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में…
कोलकाता। केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दूरदर्शी नीतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानकों से परे, भारत अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेगा और हर हाल में इसे सुनिश्चित करेगा। केन्द्रीय मंत्री शनिवार को कोलकाता के साइंस सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। केन्द्रीय मंत्री शोखावत ने कहा कि बीते एक दशक में भारत में जितने बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और हरित कार्य हुए हैं, वह दुनिया के कुछ ही देशों में देखने को मिलता है। इसे बनाए रखने के लिए सभी को…
गांदरबल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे और सोनमर्ग के दर्शनीय हिल स्टेशन को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना ‘जेड-मोड़’ सुरंग का उद्घाटन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गगनगीर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किलोमीटर लंबी दो लेन वाली सड़क सुरंग ‘जेड-मोड़’, हिमस्खलन-प्रवण गगनगीर-सोनमर्ग सड़क को बाइपास करेगी। सुरंग का नाम सड़क के ‘जेड-आकार’ वाले हिस्से के नाम पर रखा गया है जो पिछले मार्ग पर घंटों की तुलना में यात्रा के समय को घटाकर सिर्फ 15 मिनट कर देती है। स्थानीय निवासियाें सलीम कादरी,…
रांची। राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 24 जनवरी को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की बेंच इरफान अंसारी की याचिका पर सुनवाई कर रही है। मंत्री ने झारखड हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने दुमका सिविल कोर्ट द्वारा चार्ज फ्रेम किये जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी। इरफान अंसारी की याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार राय की कोर्ट ने फैसला सुनाया था। दरअसल…
रांची। 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 1 से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इसके तहत रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों व छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, ट्रैफिक एसपी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार और सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी व पदाधिकारी मौजूद थे। 86 प्रतिशत मृत्यु दो पहिया वाहनों से हो रही डीसी ने मौके पर…
हजारीबाग व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त अभियान में मिली कामयाबी कुजू। हजारीबाग व रामगढ़ पुलिस की संयुक्त अभियान के तहत शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे कुजू ओपी क्षेत्र के मुरपा स्थित आम बागान के पूर्वी क्षेत्र के जंगली इलाके में अपराधियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें अपराधियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल तुरी उर्फ आलोक तुरी मौके पर ढेर हो गया। जबकि उसका एक सहयोगी आकाश करमाली पुलिस के हत्थे चढ़ा। वही, इनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। क्या कहा रामगढ़ एसपी अजय कुमार…
बुंडू। झारखंड सरकार पर्यटन के मामले में काफी सजग नजर आ रही है, कई जिलों में झारखंड के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल एवं युवा मामले मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू पहुंचकर पर्यटन की दृष्टि में नई संभावनाओं की तलाश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के दशम फॉल क्षेत्र पहुंचे। इस मौके पर बुंडू अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी किस्टो कुमार बेसरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश, बीडीओ सावित्री कुमारी, अंचल अधिकारी हंस कुमार हेंब्रम सहित कई लोग मौजूद थे। मौके पर उन्होंने दशम फॉल का चारों ओर खुद जाकर निरीक्षण किया तथा पर्यटन की दृष्टि में नई…
