Author: आजाद सिपाही

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की नवरत्न कंपनी नाल्को ने कहा है कि उसने स्मेल्टर संयंत्र में उत्पादन में कटौती कोयला संकट की वजह से नहीं की है। कोयला मंत्रालय के कंपनी के इस संबंध में पूर्व में किये गये दावे खारिज किये जाने के बाद यह बयान आया है।नाल्को में कोयले की कमी के संदर्भ में मीडिया में आयी खबरों के बारे में शेयर बाजारों द्वारा स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद कंपनी ने यह जवाब दिया है।अल्यूमीनियम कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को आज दी सूचना में कहा, नाल्को ने कोयला संकट के कारण स्मेल्टर संयंत्र में उत्पादन में कोई कटौती…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत सोमवार को 56.38 डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह शुक्रवार को दर्ज कीमत 55.83 डॉलर प्रति बैरल से अधिक रही। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा मंगलवार को यह जानकारी दी गई। रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत सोमवार को बढक़र 3665.86 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि शुक्रवार को यह 3632.27 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया सोमवार को बढक़र 65.02 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि शुक्रवार को यह 65.06 रुपये प्रति…

Read More

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 100.62 अंकों की मजबूती के साथ 32,607.34 पर और निफ्टी 22.85 अंकों की मजबूती के साथ 10,207.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 112.54 अंकों की तेजी के साथ 32,619.26 पर खुला और 100.62 अंकों या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 32,607.34 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,670.37 के ऊपरी और 32,502.08 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.76…

Read More

राजनांदगांव। सांसद अभिषेक सिंह की अनुशंसा पर वनांचल मानपुर की बहुप्रतीक्षित मिचगांव से मानपुर दल्ली मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। कुल 2.75 किमी सड़क के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 1 करोड़ 94 लाख 6 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है। यहां उल्लेखनीय है कि इस सड़क के निर्माण की मांग वनांचल क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा काफी दिनों से की जा रही थी। सांसद अभिषेक सिंह से भी ग्रामीणों ने मुलाकात कर इस संबंध में अनुरोध किया था कि इस सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और बारिश के समय में…

Read More

सियोल, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने मंगलवार को एक संयुक्त मिसाइल चेतावनी अभ्यास की शुरुआत की। यह अभ्यास उत्तर कोरिया द्वारा हमले किए जाने की स्थिति में मिसाइलों का पता लगाकर उन्हें नष्ट करने में उनकी क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा। दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, यह दो दिवसीय त्रिपक्षीय युद्धाभ्यास कवच युद्ध प्रणाली से सुसज्जित चार जहाजों के साथ दक्षिण कोरिया और जापान के तटीय क्षेत्र पर शुरू किया गया है। बयान के हवाले से एफे समाचार ने कहा है कि यह युद्धाभ्यास…

Read More

जेद्दाह: मक्का के एक कोर्ट के फैसले के अनुसार, 2015 मक्का क्रेन दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को किसी भी तरह का दिय्याह (रक्त पैसा) नहीं मिलेगा। अदालत ने यह भी कहा कि न तो घायल लोगों को कोई मुआवजा मिलेगा और न ही ग्रांड मस्जिद की वजह से क्षतिपूर्ति की जाएगी क्योंकि प्राकृतिक आपदाओं के कारण यह आपदा का कारण था और इसके पीछे कोई मानव तत्व नहीं था। अदालत ने बिनाल्दीन ग्रुप के सभी 13 कर्मचारियों को बरी कर दिया है, जो विशाल क्रेन का संचालन करने के आरोप में थे, लेकिन अटॉर्नी जनरल, जिन्होंने अदालत के फैसले…

Read More

जेनेवा| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के मुश्किलों को कम करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के उद्देश्य से 70 लाख डॉलर की राशि देने की घोषणा की है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सोमवार को ‘रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर संकल्प सम्मेलन’ में की गई। यूएई की विदेश मंत्री मैथा बिंत सलेम अल शमसी ने बांग्लादेश द्वारा रोहिंग्या समुदाय को दी जा रही सहायता को सराहा। म्यांमार के रखाइन प्रांत में फैली हिंसा के बाद 6,00000 से ज्यादा रोहिंग्या शरणार्थी भाग कर बांग्लादेश आ गए हैं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या के विरुद्ध किया गया अत्याचार…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार में वित्त मंत्री का पद संभाल रहे अरुण जेटली देश की अर्थव्यवस्था पर बड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीडिया को संबोधित कर रहे हैं। मीडिया को संबोधित करते हुए जेलटी ने कहा कि भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है, यहां बड़े बदलाव लंबे समय के लिए बेहद फायदेमंद। वित्त मंत्री ने कहा कि पहली तिमाही के जीडीपी के नतीजों के बाद मैंने कहा था कि जो भी चुनौतियां देश की इकॉनोमी के सामने आएंगी हम उससे निपटने के लिए तैयार रहेंगे, उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार…

Read More

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में ट्वीट किया कि कांग्रेस राहुल गांधी के ट्वीट को रीट्वीट करने के लिए बॉट्स (दूसरों की सामग्री उठाने वाला व्यक्ति) का सहारा ले रही थी, इसलिए पिछले महीने सोशल मीडिया पर उनके दस लाख फॉलोअर बढ़ गए। यह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले चुनाव के मद्देनजर भाजपा की बढ़ती चिंता का संकेत था। राहुल गांधी के ट्वीट हाल ही में आकर्षण का केंद्र बने। चाहे वह ‘जुमलों की बारिश’ हो, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति लोगों का असंतोष बढ़ता जा रहा है, क्योंकि वह एक के बाद एक…

Read More

बिहार में भगवान भास्कर की उपासना और लोकआस्था के पर्व छठ की तैयारियां अंतिम चरण में है। भक्तों की अटल आस्था का अनूठा पर्व छठ की चर्चा ऋग्वेद में भी की गई है। इस पर्व में कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी आौर सप्तमी को अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव की उपासना की जाती है और भगवान भास्कर को अघ्र्य देकर नमन किया जाता है। सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। सूर्यषष्ठी व्रत होने के कारण इसे ‘छठ’ कहा जाता है।सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल देने वाले इस पर्व…

Read More

चेन्नई, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)| आईडीबीआई बैंक की देश भर में स्थित करीब 1,900 शाखाएं मंगलवार को हड़ताल के कारण बंद रहीं। बैंक कर्मी वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईआईडीबीआईओए) के एक नेता ने यह जानकारी दी। कर्मचारी यूनियनों से संबद्ध अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर हैं। यूनियन के नेता विथल कोटेश्वर राव ए. वी. ने आईएएनएस को बताया, बैंक की देश में 1,900 शाखाएं हैं। हड़ताल के कारण सभी शाखाएं बंद हैं। उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों का 1 नवंबर 2012 से लेकर 31 अक्टूबर…

Read More