Author: आजाद सिपाही

रोहतक : करीब 15 साल पुराने रेप के एक मामले में पिछले दिनों पंचकूला की सीबीआई कोर्ट द्वार दोषी ठहराए जाने के बाद आज सोमवार को राम रहीम के लिए सजा का ऐलान भी कर दिया है, सजा के ऐलान से पहले अदालत के जज ने दोनों पक्षों की दलील सुनी और मामले में राम रहीम को 10 साल जेल की सजा सुनाई है। बता दें कि सजा के ऐलान से पहले और बाद में भी कुछ जगहों तो भारी तवान का माहौल देखा जा रहा है। राम रहीम के समर्थकों द्वारा फिर से गुंडागर्दी की खबरें आ रही है।…

Read More

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सजा सुनाए जाने से पहले रोहतक के पास जिला जेल के आसपास दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं। दिल्ली से लगभग 70 किलोमीटर दूर रोहतक के पास सुनारिया की जेल में बनाई की सीबीआई की विशेष जेल में दोपहर 2.30 बजे सजा का ऐलान हो सकता है। रोहतक के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नवदीप सिंह विर्क ने कहा, हम स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यदि कोई कानून का…

Read More

नई दिल्ली:  दिल्ली के बवाना विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार राम चंद्र ने भाजपा के उम्मीदवार वेद प्रकाश को 24,000 वोटों से हरा दिया। निर्वाचन आयोग अधिकारी ने बताया कि मतगणना के आखिरी दौर के बाद आप उम्मीदवार राम चंद्र को 59,866 वोट मिले जबकि भाजपा के वेद प्रकाश को 35,834 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार को 31,919 वोट मिले। मत प्रतिशत के अनुसार, आप के राम चंद्र को भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के संयुक्त वोटों से अधिक वोट मिले हैं। आप के उम्मीदवार को 45.39 फीसदी, भाजपा के उम्मीदवार…

Read More

बिहार के भागलपुर में बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले में जेल में बंद 6 आरोपियों की मेडिकल जांच भागलपुर मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल में की गई। इन कैदियों की जांच डॉक्टर केडी मंडल के यूनिट में की गई। इसमें से 2 कैदी अरुण कुमार सिन्हा और अरुण कुमार को कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया वही 4 मरीज़ों को जरुरी दवा लिखकर दी गई। दरअसल कैदियों की शिकायत पर उनकी मेडिकल जांच की गई। जांच करने वाले डॉक्टर ने बताया की मरीज़ों की हालात सामान्य है उन्हें जरूरी दवा दे दी गयी है।

Read More

साध्वी रेप केस में दोषी गुरमीत राम रहीम को सीबीआई कोर्ट ने 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। जज जगदीप सिंह ने उनको 10 साल की सश्रम सजा सुनाई। कोर्ट का फैसला सुनते ही राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लग गया और कोर्ट रूम से जाने से मना कर दिया। उसका मेडिकल करवाया गया तो तब भी उसने आनाकानी की और नौबत यहां तक आ गई कि उसे जबरन कोर्ट रूम से ले जाना पड़ा। बता दें कि रोहतक जेल परिसर में सजा सुनाने के लिए सीबीआई की विशेष अदालत में दोनों पक्षों के वकील मौजूद थे और…

Read More

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में ऑनलाइन ‘ब्लू व्हेल गेम’ की वजह से सुसाइड का मामला सामने आया है। जहां 13 साल के स्टूडेंट टास्क पूरा करने के लिए फांसी लगा ली। पेरेंट्स उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर्स की कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मौदहा कस्बे में रहने वाले विक्रम सिंह का इकलौता बेटा पार्थ (13 साल) 7th क्लास का छात्र था। रविवार शाम को पार्थ मोबाइल में ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था। इसी दौरान अचानक कमरे में आकर सुसाइड कर ली। घरवालों का कहना है कि कुछ देर बाद पार्थ को आवाज लगाई। जब…

Read More

पल्लेकेल: श्रीलंका के कार्यवाहक कप्तान चमारा कापुगेदरा का मानना है कि उनकी टीम जीत की कला भूल गई है। उन्होंने टीम से आग्रह किया कि वह जिम्मेदारी ले और भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले अपनी कमजोरियों पर काम करे। कापुगेदरा ने रविवार को तीसरे वनडे में भारत के हाथों 6 विकेट से हार के बाद कहा, ‘कोई भी बाहरी समस्या नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि हम जीत का फॉर्म्यूला भूल गए हैं। मैंने कई टीमों के साथ ऐसा होते हुए देखा है। जब टीम हार रही होती है तो जीत के करीब पहुंचने पर भी…

Read More

सिरसा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बलात्कार के एक मामले में 10 साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने सिरसा के कोटली गांव में एक कार जला दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोटली गांव के निकट कुछ अज्ञात लोगों ने एक लग्जरी कार जला दी। अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इसमें डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी संलिप्त थे। पुलिस अधिकारी ने बताया, हम मामले की जांच कर रहे हैं। ग्राम…

Read More

हजारीबाग: प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के तहत मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शनिवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्हें तैयार रहने को कहा। कहा कि अगला चुनाव राष्ट्रवादी बनाम राष्ट्रविरोधियों के बीच है। देश की राजनीति तेजी के साथ बदल रही है। एक तरफ भाजपा राष्ट्रवादी शक्ति के रूप में है, तो दूसरी तरफ भाजपा के खिलाफ राष्ट्रविरोधी शक्तियों का समूह है। कहा कि भाजपा राष्ट्र के लिए राजनीति करती है। भाजपा के लिए पहले देश, तब पार्टी और सबसे अंत में मेरा तेरा…

Read More

दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिये गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हिरासत में लिए जाने के बाद मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर ने सरकार से एक बड़ी अपील की है. साथ ही उन्होंने आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां आरोपी साधू-साध्वियों पर अपनी भड़ास भी निकाली है. ऋषि कपूर ने ट्विटर के माध्यम से यह कहा है कि सरकार को इन सभी बाबाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाना चाहिए. राम रहीम को शुक्रवार को दोषी साबित होने के बाद ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, “सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और…

Read More

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने माना है कि पाकिस्तान ने वर्ष 2011 में 2 पाकिस्तानी नागिरकों की हत्या करने वाले प्राइवेट अमेरिकी डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर की रिहाई के वास्ते उसे हत्या के आरोपों से बरी करवाने के लिए भारी-भरकम (मुआवजा) रकम दी थी। आसिफ सीनेट में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल (JUI-F) के सीनेटर हाफिज हमदुल्ला के सवाल का जवाब दे रहे थे। हाफिज ने रेमंड डेविस की रिहाई पर बहस की मांग की थी। डेविस 2011 में लाहौर में 2 पाकिस्तानियों की हत्या करने के बाद मामले से बरी हो गया था। वर्ष 2011 में डेविस (42) को 2…

Read More