Author: आजाद सिपाही

गोरखपुर:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उस अस्पताल का दौरा किया, जहां पांच दिनों में 60 बच्चों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान योगी को आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा के साथ बाबा राघव दास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार द्वारा बनाई गई जांच समिति की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। अगर इसमें अस्पताल की तरफ से किसी लापरवाही की बात पता चलती है तो उनकी सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने शनिवार…

Read More

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को फोन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। गृहमंत्री ने ट्वीट किया, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की और राज्य में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) पहले ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंच चुका है और केंद्र पहले से ही जारी राहत और बचाव कार्यो में सहायता के लिए अतिरिक्त एनडीआरएफ टीमों को बिहार भेज रहा है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, पूर्णिया जिले में ढेंगराघाट में महानंदा नदी खतरे के…

Read More

जम्मू कश्मीर के शोपियां में जो एनकाउंटर हुआ है उसमें हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर यासीन इत्तू मारा गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकरी दी है। शोपियां में हुए एनकाउंटर में रविवार को सेना ने तीनों ही आतंकियों को मार गिराया था। 40 वर्ष का यासीन इत्तू हिजबुल का ऑपरेशन कमांडर था। एक वर्ष पहले उसके एक एक्सीडेंट में मारे जाने की खबरें आई थीं लेकिन बाद में ये खबरें गलत साबित हुईं। हिजबुल के कई वीडियोज में यासीन नजर आ चुका था। साल 2016 में हिजबुल के कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद यासीन ने कई…

Read More

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शनिवार देर रात हुए भूस्खलन के चलते 60 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई लोग लापता हो गए, साथ ही घर, दो बसें और कुछ वाहन जमींदोज हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन जोगिंदरनगर तहसील में कोटरोपी गांव के पास मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर शनिवार देर रात करीब 12.20 बजे हुआ, जिसमें हिमाचल सड़क परिवहन निगम की दो बसें, कुछ निजी वाहन और कई घर जमींदोज हो गए। स्थानीय अधिकारियों, भारतीय सेना और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा जांच और बचाव अभियान जारी है। बचाए गए लोगों को…

Read More

कैंडी: भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी में 135 रनों पर सिमटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन करते हुए में दिन का खेल खत्म होने तक 19 रन के कुल योग पर एक विकेट गंवा दिया है। भारत ने शिखर धवन (119) और हार्दिक पांड्या (108) के शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 487 रन बनाए थे। इस स्कोर से श्रीलंकाई टीम अब भी 333 रन पीछे है। उसके सामने एक और पारी की हार बचाने का संकट है। पहले टेस्ट मैच…

Read More

नई दिल्ली: वरिष्ठ जदयू नेता शरद यादव अपने धड़े को असली पार्टी के रूप में पेश करने को तैयार हैं। उनका दावा है कि कई राज्य इकाइयां उनके साथ हैं जबकि पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार को केवल बिहार इकाई का समर्थन हासिल है। यादव के करीबी सहयोगी अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष के धड़े को 14 राज्य इकाइयों के अध्यक्षों का समर्थन प्राप्त है। यादव के धड़े में दो राज्यसभा सांसद और पार्टी के कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कुमार ने हाल ही में यादव को जदयू महासचिव के पद से हटा दिया था। श्रीवास्तव…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कई पुलिस उपाध्यक्षों के ताबद्लें कर दिये गये हैं. जानकारी के अनुसार तबादलों का आदेश यूपी के पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा जारी किया गया है. जिन जिन डिप्टी एसपी के ताबद्लें हुए हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं: -विजय द्ववेदी सीओ हमीरपुर बनाए गए -अभिषेक यादव सीओ हमीरपुर बनाए गए -धर्मेंद्र कुमार सीओ अम्बेडकर बनाए गए -राकेश कुमार नायक सीओ वाराणसी बने रहेंगे -अशोक कुमार मिश्रा सीओ संतकबीरनगर बने रहेंगे -वीरेंद्र कुमार सीओ चुनाव प्रकोष्ठ DGP बने रहेंगे

Read More

रांची: महंगे होते प्याज का विरोध विपक्षी विधायकों ने किया। विरोध का अनोखा तरीका भी अपनाया। शनिवार को मंत्रियों को एक-एक प्याज भेंट किया गया। साथ ही महंगाई को काबू करने का आग्रह भी विधायकों ने किया। साथ ही धर्मांतरण, भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में झारखंड विधानसभा के समक्ष विधायकों ने प्रदर्शन किया। विपक्ष के सदस्यों ने इस बिल पर कड़ी आपत्ति जतायी।

Read More

रांची: राज्य में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों को अब बार-बार जाति प्रमाण पत्र बनवाने के चक्कर से राहत मिल गयी है। एक बार उनका बना हुआ जाति प्रमाण पत्र आजीवन वैध रहेगा। इसके पहले रघुवर सरकार ने इसकी वैधता बढ़ाकर तीन साल की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदन में घोषणा की कि एसटी-एससी के जाति प्रमाण पत्र की वैधता अब आजीवन होगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि प्रखंड से बिचौलियागिरी और भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। हर गरीब को सुविधा देने के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू…

Read More

रांची: विधानसभा में झारखंड धर्म स्वतंत्र विधेयक 2017 पर शनिवार को मुहर लगने के बाद अब किसी को लालच देकर या डरा-धमका कर उसका धर्म परिवर्तन करना मुश्किल होगा। यदि किसी ने ऐसा करने की हिमाकत की, तो उसके लिए झारखंड सरकार ने बेहद सख्त कानून बना दिया है। छह-सात राज्यों के धर्मांतरण विरोधी कानून का अध्ययन करने के बाद बनाये गये झारखंड सरकार के कानून में जबरन धर्म परिवर्तन करानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। जुर्माना और जेल का भी प्रावधान है। विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में कतिपय स्थानों पर जबरदस्ती, प्रलोभन या…

Read More

रांची: विधानसभा में धर्मांतरण बिल पास होने पर सरना समाज में हर्ष का माहौल है। सरना समाज के विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला, अबीर गुलाल उड़ाये, मिठाइयां बांटी और अल्बर्ट एक्का चौक पर सीएम रघुवर दास का जोरदार स्वागत किया। वहीं, भाजपा और हिंदू संगठनों ने भी सीएम का आभार जताया और जमकर खुशियां मनायीं। केंद्रीय सरना समिति: केंद्रीय सरना समिति ने अल्बर्ट एक्का चौक पर जश्न मनाया। पारंपरिक ढोल और नगाड़े के साथ जुलूस निकाला गया। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलायी। अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि सरना आदिवासी समुदाय में हर्ष का माहौल है। जुलूस में शामिल…

Read More