Author: आजाद सिपाही

भोपाल:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान ने पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू के देश के 13वें उपराष्ट्रपति की शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके लंबे संसदीय अनुभव और उनकी कुशाग्र बुद्धि से देश का लोकतंत्र परिपक्व होगा। उन्होंने एक बयान जारी कर शुक्रवार को कहा कि भारतीय लोकतंत्र और राजनीति की विकासोन्मुखी सकारात्मक पहल से देश की जनता की आकांक्षाएं बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के जज्बे को ताजा तरीन रखने का प्रयास किया है। चौहान ने कहा कि वर्ष…

Read More

गोरखपुर: अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप होने से 30 मासूम मौत की आग़ोश में समा गए. ये घटना गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज की है, जहां मरने वालों में 13 बच्चे एनएनयू वार्ड और 17 इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि 69 लाख रुपये का भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली फर्म ने ऑक्सीजन की सप्लाई गुरुवार की रात से ठप कर दी थी. दरअसल अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन तो गुरुवाaर से ही बंद थी और शुक्रवार को सारे सिलेंडर भी खत्म हो गए. इंसेफेलाइटिस वार्ड में मरीजों ने दो घंटे तक…

Read More

नई दिल्ली:  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई. पलनीस्वामी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केंद्र से राज्य के छात्रों को नीट परीक्षा से छूट दिए जाने में मदद मांगी। पलनीस्वामी ने मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने केंद्र से तमिलनाडु के छात्रों को छूट दिए जाने के लिए राज्य के कानून को मंजूरी देने की मांग की। राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा या नीट-यूजी छात्रों की प्रवेश परीक्षा है, जो सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा की स्नातक की पढ़ाई करना चाहते हैं। पलनीस्वामी यहां उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल…

Read More

नई दिल्ली : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण यानी एनजीटी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र में पॉलिथीन की थैलियों के इस्तेमाल पर अंतरिम प्रतिबंध को मंजूरी दे दिया है। एनजीटी के इस फैसले के अब 50 माइक्रोन से भी कम मोटाई वाले पॉलिथीन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बता दें कि इस तरह के पॉलिथीन कभी नष्ट नहीं होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फैसले को लेकर एनजीटी के चेयरमैन न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के पास इस तरह के प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद किए जाते हैं तो 5,000 रुपये पर्यावरण क्षतिपूर्ति के…

Read More

वॉशिंगटन: उत्तर कोरिया को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी धमकी दे दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को ट्वीट करके कहा कि यदि उत्तर कोरिया कोई बेवकूफी भरी हरकत करता है तो लड़ाई निश्चित है। उम्मीद है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन कुछ और रास्ता तलाश लेंगे। ट्रंप की यह तीखी प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा जा रहा है कि उत्तर कोरिया ने एक ऐसा वॉरहेड विकसित किया है जो कि एक अंतर्महाद्वीपीय बलिस्टिक मिसाइल (ICBM) में भी फिट हो सकता है। ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि यदि उत्तर…

Read More

पलामू/गोड्डा: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बाद अब झारखंड में भी दो महिलाओं की चोटी काटने की घटनाएं सामने आयी हैं। इन घटनाओं से महिलाएं डरी हुईं और चिंतित हैं। पहली घटना गोड्डा के ठाकुरगंगटी की है। यहां घर में सोयी एक महिला की चोटी कटी मिली। हालांकि लोग इसे तंत्र-मंत्र बता रहे हैं। दूसरी घटना पलामू के छतरपुर की है। यहां भी एक महिला की चोटी काटने का मामला सामने आया है। इस महिला की चोटी समेत पूरे बाल कटे मिले हैं। जानकारी के अनुसार पलामू में थाना क्षेत्र के छतरपुर पंचायत के सड़मा टोला बौड़खाड़ में बुधवार…

Read More

अनगड़ा: जोन्हा फॉल में डूबने से रांची के दो छात्रों की मौत हो गयी, जबकि दो युवती को ग्रामीणों ने बचा लिया। मरनेवालों में समीर विश्वकर्मा 18 वर्ष, पिता कृष्ण कुमार, निवासी फतुल्ला मसजिद लोअर बाजार रांची एवं दिव्यायन भट्टाचार्य 18 वर्ष, पिता धनंजय भट्टाचार्य, बैंक कॉलोनी कोकर रांची निवासी शामिल है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने दो युवती को डूबने से बचा लिया। इनमें अंजली कुमारी, पिता विजय कुकरेती लोअर वर्द्धमान कंपाउंड लालपुर एवं सुदीक्षा चौधरी, पिता सुदीप चौधरी, कालीबाबू स्ट्रीट कचहरी शामिल है। दोनों छात्र इकलौते पुत्र थे। अनगड़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के…

Read More

रांची: विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने बताया कि झारखंड में बालू खनन पर रोक राज्य सरकार ने नहीं लगायी है, बल्कि ये रोक एनजीटी ने लगायी है। उन्होंने कहा कि सरकार के आग्रह पर एनजीटी ने बालू के उठाव पर राहत दी है। सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान भाकपा माले विधायक राजकुमार यादव, झामुमो विधायक रवींद्रनाथ महतो, भानू प्रताप शाही समेत कई अन्य विधायकों ने बालू खनन पर रोक का मामला उठाया। राजकुमार यादव ने यहां तक कहा कि बालू उठाव पर रोक है, लेकिन धड़ल्ले से इसका अवैध खनन हो रहा है। इससे…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधानसभा में गुरुवार को साफ कहा कि सीएनटी-एसपीटी विधेयक मर गया है। विधेयक खत्म हो गया है। इसे लेकर हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है। हंगामे पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विपक्ष पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष और राष्ट्रविरोधी शक्तियों ने इसे लेकर कंफ्यूजन पैदा कर गलत संदेश दिया है। मैं सदन के अंदर और बाहर चुनौती देता हूं कि किसी उद्योगपति को एक इंच जमीन देने की बात इस संशोधन में नहीं है। उद्योगपतियों को जमीन देने के लिए 1996 में संशोधन किया गया था। यह रास्ता उस…

Read More

धर्मांतरण को लेकर आदिवासी और हिंदू संगठनों में आक्रोश है। गुरुवार की शाम केंद्रीय सरना समिति और हिंदू जागरण मंच ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। कांके क्षेत्र में मुखिया सुनिता कच्छप और केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की की अध्यक्षता मे केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने कार्डिनल का पुतला फूंका। धर्मांतरण बिल का स्वागत भी किया। इसमें केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की, बबलू मुंडा, नरेश पाहन, शोभा कच्छप, डबलू मुंडा, रवि कृष्णकांत टोप्पो, सुधीर मुंडा, रमेश गाड़ी, मुन्ना मुंडा, छोटू गाड़ी, विनोद गाड़ी, गीता गाड़ी, अनिता कच्छप समेत अन्य शामिल थे।

Read More

रांची: विधानसभा में गुरूवार को 38 मिनट तक पक्ष और विपक्ष में तकरार होता रहा। शीतकालीन, बजट और अब मानसून सत्र हंगामे की भेंट चढ़ रहा था। मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष सीएनटी-एसपीटी पर हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष इस विधेयक को लेकर सरकार को सदन में स्थिति स्पष्ट करने के लिए दबाव बना रहा था। नतीजा हुआ कि 38 मिनट तक दोनों के बीच तकरार, हो-हंगामा और आरोप-प्रत्यारोप के खूब तीर चले। मुख्यमंत्री के सीएनटी-एसपीटी पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने के बाद हंगामा शांत हुआ। इसके बाद कार्यवाही सुचारू हो पायी। हालांकि हंगामा के कारण पहली…

Read More