Author: आजाद सिपाही

रामगढ़: समाहरणालय के सभागार में सोमवार की शाम 4:00 बजे से शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राजेश्वरी बी एवं संचालन पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने किया। इस मौके पर राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष व सदस्य भी उपस्थित हुए। शांति समिति की बैठक में सभी समुदाय के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया था। शांति समिति की बैठक के आरंभ में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कहा कि आज की बैठक राज्य अल्पसंख्यक आयोग के आग्रह पर आयोजित की गयी है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य रामगढ़ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना है।…

Read More

चतरा: लापरवाही और असंवेदनशीलता के मामले को लेकर चतरा सदर अस्पताल पर सोमवार को गाज गिरी। उचित इलाज नहीं करने और शव के लिए एंबुलेंस नहीं देने पर कार्रवाई करते हुए सीएम रघुवर दास ने दो डॉक्टर को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। वहीं सर्पदंश की दवा नहीं होने के मामले में जांच का आदेश देते हुए रिपोर्ट मांगी है। यह है मामला : दरअसल, टंडवा प्रखंड के सिदपा गांव के राजेंद्र उरांव को विषैले सांप ने काट लिया था। इलाज कराने राजेंद्र को लेकर उसके परिजन सदर अस्पताल आये थे। अस्पताल में सर्पदंश की दवा नहीं होेने…

Read More

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि सोरेन परिवार भी लालू यादव की राह पर चल रहा है और परिवारवाद एवं भ्रष्टाचार का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार पर लगे आरोपों का स्पष्ट जवाब देने की बजाये झामुमो राज्य में जातिगत भेदभाव फैलाने की राजनीति कर रहा है। अपनी जमीन खिसकते देख झामुमो आदिवासी और मूलवासी के बीच दरार पैदा कर राजनीतिक लाभ लेना चाहता है। झामुमो और हेमंत सोरेन को साहू समाज पर टिप्पणी के लिए झारखंड की जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किये जा…

Read More

रांची: रांची वीमेंस कॉलेज में सोमवार को एक अलग तरह की गहगागहमी थी। यहां उपस्थित शिक्षिकाओं में एक अलग तरह की जिम्मेदारी का एहसास था, तो छात्राओं के चेहरे पर देश और समाज के प्रति सेवा भाव। अवसर था रांची वीमेंस कॉलेज के साइंस ब्लॉक के सेमिनार हॉल में स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का। इसके आयोजक थे भाजपा के स्वच्छता अभियान के प्रदेश संयोजक बिंदुभूषण दुबे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ केके नाग, विशिष्ट अतिथि कोआर्डिनेटर एनएसएस डॉ पीके झा आमंत्रित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची वीमेंस कॉलेज की प्राचार्य…

Read More

रांची: चारा घोटाले के कांड संख्या आरसी 68ए/96 में मंगलवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत पांच आरोपियों का सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज होगा। यह मामला चाईबासा कोषाागर से 33 करोड़ 13 लाख 68 हजार रुपये की अवैध निकासी से संबंधित है। लालू प्रसाद मंगलवार को चारा घोटाले के एक मामले आरसी 47 ए/96 में भी सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की कोर्ट में अपनी उपस्थित दर्ज करायेंगे। इस मामले की सुनवाई डे टू डे सुनवाई चल रही है। मंगलवार को सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएस प्रसाद की अदालत में…

Read More

कोडरमा: एसीबी की हजारीबाग टीम ने 15 हजार रुपये घूस लेते कोडरमा जिला परिषद के कार्यालय सहायक गौरव कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वह कोडरमा के संतोष कुमार यादव से घूस ले रहा था। आजसू के जिला उपाध्यक्ष सह संवेदक संतोष कुमार यादव ने बताया कि 4.92 लाख रुपये की लागत से जयनगर की चेहाल पंचायत में बनने वाली नाली के लिए कार्यादेश हेतु तीन प्रतिशत कमीशन मांग रहा था। 15 हजार की मांग को लेकर कायार्देश अब तक नहीं दिया गया था। मामले में संतोष ने एसीबी से संपर्क किया। इसके बाद योजना बनाकर छापेमारी की…

Read More

रांची: खेलकूद, युवा कल्याण और कला संस्कृति मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सोमवार को अपने विभागों की उपलब्धियां बतायीं। सूचना भवन में पत्रकारों को उन्होंने भावी योजनाओं की जानकारी भी दी। बताया कि रांची के आड्रे हाउस में महात्मा गांधी और बड़ा तालाब में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना की जायेगी। आड्रे हाउस में साउंड प्रूफ, साउंड सिस्टम युक्त प्रेक्षागृह एवं कॉफी हाउस का निर्माण हो रहा है। युवा गतिविधि योजना के तहत रांची के बड़ा तालाब के मध्य में 16 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद की 33 ऊंची फीट प्रतिमा एवं पुल निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है,…

Read More

खूंटी: पुलिस ने करमा कच्छप हत्याकांड का खुलासा करते हुए पीएलएफआइ के पांच नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्याकांड में प्रयुक्त दो बाइक और मृतक करमा से लूटे गये दो मोबाइल भी बरामद किये हैं। कर्रा थाने में सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है। सूचना थी कि करमा कच्छप की हत्या के आरोपी रोशन लकड़ा, मदरू कच्छप, सोमा कच्छप, चैठा कच्छप और मंजा तिर्की (सभी गरसूल, अंबाटोली तुपुदाना निवासी) गांव आये हुए हैं। तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजीर अख्तर और कर्रा…

Read More

नई दिल्ली: सरकार ने कहा कि नियोक्ता द्वारा कर्मचारी को दिया जाने वाला 50 हजार रुपए तक का उपहार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के परिधि से बाहर है। कारोबार को बढ़ाने हेतु दिए गए 50,000 रुपए से ज्यादा मूल्य के गैर नकद उपहारों पर जीएसटी लगेगा। ऐसी चर्चा है कि कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले उपहारों एवं अतिरिक्‍त लाभों पर जीएसटी प्रणाली के तहत कर लगेगा जबकि किसी नियोक्‍ता द्वारा अपने कर्मचारी को एक साल में दिए गए 50,000 रुपए मूल्‍य तक के उपहार जीएसटी के दायरे से बाहर हैं। हालांकि कारोबार को बढ़ाने के लिए…

Read More

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने अमरनाथ यात्रा से लौट रही एक बस पर हमला कर दिया। इस हमले में 7 अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। मरने वालो में 5 महिलाएं शामिल हैं। यह घटना अनंतनाग के बटेंगू में अंजाम दी गई। हमले में घायल हुए लोगों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद जम्‍मू हाइवे पर यातायात रोक दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की पुष्टि कर दी है। आतंकवादियों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर अमरनाथ यात्रियों…

Read More

सेना ने उत्तरी कश्मीर की नियंत्रण सीमा रेखा के करीब नौगाम सेक्टर में आज एक घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसमें तीन आतंकी आंतकी मारे गये। सेना के एक अधिकारी ने बताया, “नियंत्रण सीमा रेखा से सटे नौगाम सेक्टर में रविवार रात संदेहास्पद गतिविधियां दिखाई दी, और सुबह तक आतंकियों का पता लगा लिया गया।” उन्होंने बताया कि आंतकियों की पहचान करने के बाद सुरक्षा बलों ने उन्हें चुनौती दी। जिसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में अभी तक दो आतंकी मारे गये। उन्होंने बताया कि यह अभियान अभी जारी है।

Read More