Author: आजाद सिपाही

बीजिंग: चीन ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत से शिकायत की है कि उसके सैनिकों ने अवैध रूप से चीनी सीमा में प्रवेश किया है, साथ ही यह संकेत दिया कि जबतक सैनिकों को वापस नहीं बुलाया जाता, मानसरोवर यात्रा पुन: शुरू नहीं होगी। 47 भारतीय तीर्थयात्रियों की मानसरोवर यात्रा रोकने का कारण बीजिंग ने भारतीय तथा चीनी सैनिकों का कथित तौर पर सिक्किम में सीमा पर आमने-सामने आना बताया है। बीजिंग ने यह भी कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का भविष्य नई दिल्ली पर निर्भर करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, हमने बीजिंग में…

Read More

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट लेनेवो के साथ मिलकर ‘लेनोवो मोबाइल फेस्ट’ का आयोजन किया| जिसमे फ्लिपकार्ट लेनोवो स्मार्टफोन पर छूट दे रहा है| इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी पेश किए है| तो आइये जानते हैं लेनेवो के किस स्मार्टफोन पर कितना मिल रहा है छूट| फ़िलहाल ये ऑफर 28 जून यानि आज तक है| अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने को सोच रहे हैं तो लेनोवो अपने स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं| इच्छुक ग्राहक चाहें तो एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर और सस्ते में हैंडसेट खरीद सकते हैं| जी हां लेनोवो मोबाइल फेस्ट के तहत Lenovo K6 Power…

Read More

झारखंड में गिरिडीह के देवरी के मंडरो-बरवाबाद में मंगलवार को भड़की सांप्रदायिक हिंसा के मामले में पुलिस ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। डीआईजी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके में रात से तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है। भीड़ की पिटाई से घायल युवक उस्मान अंसारी को धनबाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। क्या थी घटना देवरी में मंगलवार की शाम सांप्रदायिक संघर्ष हुआ। पुलिस को दंगाइयों को काबू करने के लिए 25 राउंड हवाई…

Read More

श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथा मलिंगा पर 6 महीने का बैन लगा दिया गया है| मलिंगा पर यह बैन श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से लगाया गया है| मलिंगा पर यह बैन अनुबंध संबंधी उल्लंघन मामले में लगा है, बैन के साथ ही उनपर अगले वनडे मैच की फीस का 50 फीसदी जुर्माना भी लगा है| हालांकि, इस फैसले का असर हाल ही में चल रही जिम्बाब्वे सीरीज पर नहीं पड़ेगा| दरअसल, मलिंगा पर यह कार्रवाई अपने देश के खेल मंत्री दयासिरी जयशेखरा के खिलाफ कुछ टिप्पणियां करने के लिए हुईं हैं| यह फैसला एक तीन सदस्यीय पैनल ने किया…

Read More

नई दिल्ली: पीएम नरेन्द्र मोदी तीन देशों की सफल यात्रा कर आज भारत वापस आ गये हैं। ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर एक साइकल की फोटो पोस्ट करते लिखा कि साइकल भेंट करने के लिए धन्यवाद। वैसे देश में साइकल पर तो सिर्फ एक ही राजनीतक दल का हक़ है और वह है मुलायम की समाजवादी पार्टी, लेकिन पीएम नरेन्द्र मोदी की तीन देशों की यात्रा के दौरान यह साइकल भी चर्चा का केंद्र बनी हुयी थी। पीएम नरेन्द्र मोदी नीदरलैंड की दौरे के समय एक साइकल पर बैठे हुए फोटो शेयर की थी। इस दौरान उनके साथ डच…

Read More

पेड़ों पर CCTV कैमरे – लगता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। क्योंकि पिछले दिनों कपिल मिश्रा और आम आदमी पार्टी के बीच चल रही उठापटक ने पार्टी में बवाल खड़ा कर दिया था। हालाँकि ये भी बताया जा रहा है आम आदमी पार्टी में जितना अंदरूनी घमासान चल रहा है उतना ही बाहरी विरोधी भी लगातार उन पर हमला बोल रहे है। अब बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी CCTV कैमरे के जरिये षड़यंत्रकारियों को पकड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने अपने राउस एवेन्यु पार्टी दफ्तर की दीवार…

Read More

सेना प्रमुख बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक से भी बेहतर तरीके हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में सेना प्रमुख रावत ने कहा कि पाकिस्तान को लग रहा है कि वह एक आसान लड़ाई लड़ रहा है, जिससे उसे फायदा हो रहा है। लेकिन उसे सबक सिखाने के लिए भारत के पास स​र्जिकल स्ट्राइक्स से भी प्रभावी तरीके हैं। 1 मई को पाक सैनिकों द्वारा दो भारतीय जवानों के शवों को क्षत विक्षत करने की घटना पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना क्रूर नहीं है। हम दुश्मन सैनिकों के सिर इकट्ठा…

Read More

नई दिल्ली: आज हर तरफ आतंकवादियों का कहर छाया हुआ है। लोगों में अपना खौफ व दहशत पैदा करने के लिए आज दुनिया के प्रत्येक हिस्से में आतंकी हमले करवाएं जा रहे है, बेकसूर लोगों की जानें ली जा रही है। आए दिन हमें कश्मीर में आतंकवादियों से हुए हमले की जानकारी मिलती है। अपने घटिया मंसूबो को अंजाम देने के लिए आतंकवादी किसी भी व्यक्ति की जान लेने को तैयार रहते है। ठीक इसी प्रकार आतंकवादी संगठन अलकायदा ने भारतीय उपमहाद्वीप में अपने नापाक इरादों को अंजाम देने के लिए व आतंक के जाल को फैलाने के लिए कश्मीर…

Read More

दमिश्क: सीरिया में आईएस के आतंकियों पर अमेरिका कहर बनकर टूटा है। यहाँ अमेरिकी समूह द्वारा आईएस के संचालित जेल पर हवाई हमला किया गया है। जिसमें 60 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस हमले की पुष्टि सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स ने की है। बतादें की आईएस का गढ़ खे जाने वाले सीरिया पर अमेरिकी समूह ने हवाई हमला कर के कई आतंकियों को मार गिराया है। सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर हयूमन राइट्स की रिपोर्ट की माने तो अमेरिका ने मयादीन देश के पूर्वी प्रांत देइर एजोर में आईएस के एक जेल को निशाना बनाकर हमला…

Read More

मुंबई: मुंबई और उसके उपनगरों में आज लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है जिससे सुबह कुछ देर के लिए मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर स्थानीय रेल सेवाएं बाधित रही। पुलिस ने बताया कि शहर में कल रात भारी बारिश के कारण एक कार पर पेड़ गिर गया जिससे एक दंपति उसमें फंस गया जबकि आज तड़के कोलाबा में समुद्र से एक व्यक्ति को बचाया गया। मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए के जैन ने कहा कि लगातार बारिश के कारण मानखुर्द और गोवंडी उपनगर स्टेशनों के बीच पटरियों पर मिट्टी धंस गई जिससे मुंबई के छत्रपति शिवाजी…

Read More

सीवान जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के माहपुर में मंगलवार की देर रात फर्नीचर व्यवसाई राशिद सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गुस्साये लोगों ने सुबह में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के दो जीपों में आग लगा दी। इसके साथ ही एक घर को भी फूंक दिया है। हत्याकांड में शामिल होने के शक में विश्वकर्मा बिंद के घर को लोगों ने आग के हवाले किया। जहीर अहमद के पुत्र राशिद की हत्या उस वक्त की गई जब वे सोये हुए थे। लगभग 2 बजे रात में हुई घटना के बाद पूरे गांव में…

Read More