Author: आजाद सिपाही

हाल ही में ईद के मौके पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने कश्मीरी जनता से यह अपील की है कि वह कश्मीर, यमन और बहरीन जैसे देशों और वहां रहने वाले लोगों का साथ दें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे तानाशाह शासकों को अलग कर देना चाहिए जो रमजान के मौके पर लोगों पर पत्थरबाजी करते हैं। गौरतलब है कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। लेकिन इस बार जिस तरह से ईरान ने कश्मीर का जिक्र मुस्लिम देशों के रूप में किया है इसकी वजह से इनके रिश्तें खराब…

Read More

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज अपने रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया और अमेरिका ने दुश्मनों के छक्के छुड़ाने में सक्षम गार्जियन ड्रोन की बिक्री भारत को करने की मंजूरी दे दी। व्हाइट हाउस में आयोजित भारत अमेरिका शिखर सम्मेलन के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि अमेरिका के करीबी सहयोगियों की तर्ज पर ही अमेरिका और भारत ने एक समान स्तर पर अत्याधुनिक रक्षा उपकरण एवं प्रौद्योगिकी पर मिलकर काम करने की उम्मीद जतायी। इसके अनुसार, अमेरिका के अहम सहयोगी के तौर पर भारत की मान्यता को स्वीकारते…

Read More

चीन ने सिक्किम क्षेत्र में भारतीय जवानों पर ‘सीमा पार करने’ का आरोप लगाया और उनसे तुरंत वापस लौटने की मांग की। साथ ही चीन ने कहा कि सीमा पर विवाद के कारण उसने कैलाश मानसरोवर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए नाथू ला दर्रा बंद कर दिया है। चीन ने भारतीय जवानों के सिक्किम क्षेत्र में चीनी क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए नई दिल्ली और बीजिंग दोनों जगह भारत के समक्ष कूटनीतिक विरोध भी दर्ज कराया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने कहा, हमने अपने महत्वपूर्ण रख के बारे में बताने के लिए…

Read More

नई दिल्ली: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 17 विपक्षी दलों की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज कहा कि वह महात्मा गांधी के गुजरात स्थित साबरमती आश्रम से अपना प्रचार अभियान शुरू करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि यह चुनाव दो दलित प्रत्याशियों का नहीं बल्कि विचारधाराओं का है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज द्वारा उनके लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कामकाज की शैली पर उठाये गये सवाल के बारे में पूछे जाने पर मीरा ने आज यहां संवाददाताओं से कहा, जब मैं लोकसभा अध्यक्ष थी तो सभी सांसदों ने मेरे कामकाज की शैली की सराहना की थी। किसी ने भी यह आरोप…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि उनकी सरकार के 100 दिनों के कामकाज के सकारात्मक परिणाम दिखायी दे रहे हैं और इसकी चर्चा पूरे देश में है। योगी ने प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा, इन 100 दिनों की उपलब्धियों पर हमें संतोष का अनुभव हो रहा है। इन दिनों के कामकाज के सकारात्मक परिणाम दिखायी देने लगे हैं। उन्होंने दावा किया, वर्तमान सरकार ने मात्र 100 दिन में ही अनेक ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं जिससे…

Read More

धनबाद: वासेपुर में एक बार फिर गैंगवार शुरू हो चुका है। ईद के ठीक 1 दिन पहले पुराना बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में ईद की खरीदारी के दौरान गैंग्स आॅफ वासेपुर के सरगना माने जाने वाले फहीम खान के धुर विरोधी पप्पू पाचक पर विरोधियों ने गोलियां बरसाई। गंभीर अवस्था में पप्पू पाचक को सहयोगियों ने सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि ईद के 1 दिन पहले चांद रात होने के कारण पुराना बाजार में काफी भीड़-भाड़ है ऐसे में अपराधियों ने पप्पू पाचक पर गोलियां चलाकर जिला प्रशासन…

Read More

इचाक: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय इचाक की छात्राओं ने कुव्यवस्था और वार्डेन लीलावती एवं शिक्षिका संघमित्रा की मनमानी से तंग आकर सोमवार को नास्ता किए बगैर सुबह 9 बजे सड़क पर धरना पर बैठ गयी। इससे पूर्व छात्राओं ने 24 जून को मुख्यमंत्री एवं डीसी हजारीबाग को लिखित आवेदन देकर शिकायत कर चुकी है। विद्यालय की छात्राएं वार्डन लीलावती,शिक्षिका संघमित्रा को हटाने, गुणवत्ता शिक्षा और भोजन देने की मांग कर रही थी,साथ ही उपायुक्त को स्वयं आकर मामले की जांच करने की मांग पर अडिग थी। मामले की सूचना पाकर सीओ कुंवर सिंह पाहन, बीडीओ रामगोपाल पांडेय, थाना प्रभारी सुरेश…

Read More

रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई की बैठक 26 जून को शहर के झंडा चौक में स्थित प्राचीन महावीर मंदिर के सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने किया वही संचालन उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आपातकाल का किया गया विरोध वहीं बैठक में 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के गला घोटने का विरोध किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। बैठक में चंद शेखर चौधरी,…

Read More

रांची: राजधानी में सोमवार को धूमधाम से ईद मनायी गयी। लोगों ने विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में मीठी ईद की नमाज अदा की। लोगों को मिल्लत और मोहब्बत का पैगाम दिया गया। रांची, डोरंडा, बरियातू, परासटोली, कांके, नया सराय सहित अन्य ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। रांची और डोरंडा ईदगाह में तिल रखने तक की जगह नहीं थी। अधिकांश लोगों को ईदगाह के बाहर ही नमाज अदा करनी पड़ी। ईदगाह में मौलाना असगर मिसबाही और डोरंडा ईदगाह में सैयद अलकमा सिबली ने नमाज अदा करायी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की…

Read More

रांची: झारखंड में मानसून के समय पर दस्तक देने से धान की अच्छी फसल की उम्मीद की जा रही है। शुरुआती बारिश के बाद अब किसान खेतों में बीज डालने की तैयारी में हैं। परंतु देवघर, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, कोडरमा, गिरिडीह समेत कई जिलों में अभी तक किसानों को अनुदानित बीज नहीं मिलने से उनके सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है। सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराये जाने वाले धान के बीज किसानों तक नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में किसानों को बाहर से बीज खरीदना पड़ रहा है। किसान भीम यादव ने कहा कि पैक्स में धान…

Read More

रांची: झारखंड के मंत्री लीडरशिप सीखने के लिए आगे बढ़े हैं। अपने विभाग के अंदर कार्य का संचालन करने और उसे बेहतरीन तरीके से अंजाम तक पहुंचाने के लिए सभी मंत्रियों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके लिए सभी मंत्री आइआइएम अहमदाबाद पहुंचे हैं। सोमवार से उनकी ट्रेनिंग की शुरुआत हुई। राज्य सरकार इसके लिए 24 लाख रुपये आइआइएम अहमदाबाद को भुगतान करेगी। बोलने की शैली भी सीख रहे मंत्री : अगले 4 दिनों तक आइआइएम में सभी मंत्रियों को लीडरशिप डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी जायेगी। इस दौरान उन्हें बताया जायेगा कि कैसे अपने विभागीय कार्य…

Read More