रामगढ़: भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला इकाई की बैठक 26 जून को शहर के झंडा चौक में स्थित प्राचीन महावीर मंदिर के सभागार में संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने किया वही संचालन उपाध्यक्ष सुमन सिंह ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष पप्पू बनर्जी ने सभी मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

आपातकाल का किया गया विरोध
वहीं बैठक में 1975 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र के गला घोटने का विरोध किया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकतार्ओं ने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। बैठक में चंद शेखर चौधरी, हरि नारायण सहानी, उर्मिला देवी, रंजन सिंह, नित्यानंद महतो, वरुण सिंह, रविंद्र शर्मा, राजीव रंजन, दिवाकर सिंह, सैलेंद्र कुमार, सनी कुशवाहा, त्रिभुवन प्रसाद, मनोहर गुप्ता, रणधीर सिंह, विजय ओझा, विनोद कुमार राम, कृष्ण दुबे, मनोज सिन्हा, खुशीलाल महतो, खिरोधर साहू, पतरातू के डॉक्टर संजय सिंह, प्रवीण मेहता, राजेंद्र कुशवाहा, मनोज महतो, योगेश महतो, प्रोफेसर प्रदीप सिन्हा, सुरेंद्र करमाली, आनंद बेदिया, प्रदीप जयस्वाल, विजय पाठक, बृजेश पाठक, संजय सिंह चंद्रवंशी, संजीव जमुआर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version