Author: आजाद सिपाही

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तेलंगाना से सांसद पलवई गोवर्धन रेड्डी के निधन पर शोक जताया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, राज्यसभा सांसद श्री पलवई गोवर्धन रेड्डी के निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना उनके परिवार एवं समर्थकों के साथ हैं। अंसारी ने संदेश में कहा, उनका निधन एक निजी क्षति है। रेड्डी सक्रिय और सम्मानित सांसद थे। वह 2012 से राज्यसभा सांसद थे और सभी को उनके नहीं रहने की कमी खलेगी। उन्हें तेलंगाना में किसानों के कल्याण के लिए उनके अथक प्रयासों के…

Read More

मेड्रिड:  फ्रांस और स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के फुटबाल खिलाड़ी करीम बेंजेमा ने कहा है कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो स्वार्थी खिलाड़ी नहीं हैं। रोनाल्डो पर समय-समय पर इस तरह के आरोप लगते रहे हैं कि वह मैच के दौरान गेंद को पास नहीं करते और अकेले ही गोल मारने की फिराक में रहते हैं। लेकिन, बेंजेमा ने कहा है कि वह जब भी रोनाल्डो का नाम सुनते हैं तो उनके मन में रोनाल्डो के लिए प्रशंसा का भाव आता है। हाल ही में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने रियल के लिए खेलते हुए अपने क्लब को…

Read More

“ब्रिटेन आम चुनाव में एक ओर जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल नहीं हुआ है, तो वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में एक ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई है। इस चुनाव में लेबर पार्टी के दो सिख उम्मीदवारों को जीत मिली है, जिसमें प्रीत कौर गिल ब्रिटेन की पहली महिला सिख सांसद और तनमनजीत सिंह धेसी पार्टी के पहले पगड़ीधारी सांसद बन गए हैं। ” दरअसल, ब्रिटेन में समय से पहले हुए चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा महिला सांसद चुनी गई हैं, जिनमें भारतीय मूल की प्रीत कौर गिल बर्मिंघम से चुनाव जीत गई हैं। वह इस तरह…

Read More

रांची: विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव योजना एवं वित्त विभाग अमित खरे की अध्यक्षता में गठित राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने कई योजनाओं को मंजूरी दी है। समिति द्वारा गुरुवार को इससे संबंधित 3,397.73 करोड़ का प्रस्ताव मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिया गया। इनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित प्रस्ताव शामिल हैं: * गुमला के विशुनपुर वियर योजना का दायीं एवं बायीं मुख्य नहर की लाइनिंग, क्षतिग्रस्त संरचनाओं के जीर्णोद्धार के लिए 19.36 करोड़ रुपये। * गुमला के खतवा वियर सिंचाई योजना के मुख्य नहर की लाइनिंग, क्षतिग्रस्त संरचनाओं के पुर्नरूद्धार के लिए 16.07 करोड़ रुपये। * सिमडेगा के चिंदा जलाशय योजना…

Read More

रांची: केंद्रीय पथ परिवहन और जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी झारखंड की नदी में हवाई जहाज उड़ायेंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने गंगा नदी में पानी पर चलनेवाली बस चलाने की घोषणा भी की है। कहा कि 2018 तक ऐसी व्यवस्था होगी कि हलदिया से पानी पर जहाज उड़ कर सीधे साहेबगंज में गंगा नदी पर उतरेगा। साथ ही एलएंडजी फ्यूल से पानी पर चलनेवाली बसें खरीदी जा रही हैं, जो जमीन पर भी चलेंगी और पानी पर भी। नितिन गडकरी गुरुवार को रांची में थे। यहां हरमू मैदान में उन्होंने मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में…

Read More

लंदन: सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (125) की बेहतरीन शतकीय पारी और रोहित शर्मा (78) तथा महेंद्र सिंह धौनी (63) के अर्धशतकों की बदौलत भारत ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के अपने दूसरे मैच में गुरुवार को श्रीलंका के सामने 322 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर द ओवल मैदान पर बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी भारतीय टीम पूरे 50 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 321 रन बनाने में सफल रही। रोहित और धवन की सलामी जोड़ी ने उसे शानदार शुरुआत दी। इसका फायदा अंत में पूर्व कप्तान धौनी ने खूब उठाया और तेजी…

Read More

रियो डी जनेरियो:  बार्सिलोना फुटबाल क्लब इस साल अगस्त में कापेकोइंस क्लब के साथ एक दोस्ताना मैच खेलेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के समाचार पत्र ‘ओ ग्लोबो’ से मिली जानकारी में यह सामने आया है कि ये दोनों टीमें सात और आठ अगस्त को कैम्प नाउट स्टेडियम में जोआन गेम्पर ट्रॉफी के मुकाबला करेंगे। पिछले साल नवम्बर में विमान दुर्घटना का शिकार हुए कापेकोइंस क्लब ने काफी संघर्ष के बाद फिर से नई टीम बनाई है और बार्सिलोना ने उसे वार्षिक मैच में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। पिछले साल हुई इस दुर्घटना में कुल 71…

Read More

बड़ौदा: गुजरात में 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाले वार्शिल शाह ने आध्‍यात्‍म की राह पकड़ ली और जैन भिक्षु बन गए। उन्‍होंने 8 जून को जैन भिक्षु बनने की सभी विधि विधान के साथ प्रक्रिया पूरी कीं। इस तरह उन्‍होंने अब नई तरह की जीवनशौली अपना ली है। अब वे सादा जीवन बिताएंगे। शुद्ध शाकाहारी भोजन और निर्मल वाणी उनके जीवन का अंग होगी। बता दें कि वार्शिल शाह ने गुजरात 12वीं बोर्ड में 99.9 पर्सेंटाइल हासिल किए थे। आम धारणा यह थी कि ये होनहार अब IAS बनेगा या किसी बड़े कॉलेज में एडमिशन लेगा। या अन्‍य लोगों की…

Read More

नई दिल्ली: अब पेट्रोल पंप पर आपको हर रोज पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए अलग अलग कीमत चुकानी होंगी। सरकार पेट्रोल और डीजल पर डायनैमिक रेट लागू करने जा रही है। नए नियमों के तहत अब पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना बदलाव होगा। ये नया फॉर्मूला 16 जून से लागू हो सकता है। अगले 1-2 दिन में इसका औपचारिक ऐलान किया जा सकता है। इस मुद्दे को लेकर पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की अहम बैठक हुई थी। इससे जुड़े पायलट प्रोजेक्ट की 5 शहरों में समीक्षा भी हुई है। ऐलान होने के बाद यह व्यवस्था देश के 40 हजार ऑटोमेटेड पेट्रोल पंपों…

Read More

श्रीनगर:  कश्मीर घाटी के शोपियां जिले में गुरुवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान उस समय घायल हो गए जब उनका वाहन पलट गया और हिंसक तत्वों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि हमलावरों ने शोपियां जिले के बाहरी इलाके से जा रहे सीआरपीएफ के वाहन पर भारी पथराव किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, घायल जवानों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

Read More

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अब तक हम कई स्मार्ट गैजेट्स में देख चुके हैं। अब इस तकनीक को नई जेनरेशन के स्मार्ट स्पीकर्स और हैडफोन के साथ जोड़ने की तैयारी हो रही है। टेक्नोलॉजी कंपनियां इसे माइक्रोसॉफ्ट कोर्टाना, अमेजन एलेक्सा और गूगल के वॉयस असिस्टेंट से भी ज्यादा एडवांस बनाने का प्रयास कर रही हैं। इस साल के अंत तक बाजार में दस्तक देने वाले इन स्मार्ट डिवाइस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। एप्पल स्मार्ट होमपॉड स्पीकर कीमत 22,453 एप्पल ने कैलिफोर्निया में आयोजित सालाना ‘वर्ल्ड वाइड डेवेलपर कॉन्फ्रेंस’ में अपना नया ‘होमपॉड स्पीकर’ लॉन्च करने का…

Read More